logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलझूलनी एकादशी पर्व धूमधाम से मनाया गया सूमर। कस्बे में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने अपने-अपने मंदिरों के ब्याण सजाकर डोल यात्राएं निकालीं।भगवान को पालकी में विराजमान कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद डीजे और बाजों की थाप पर गूंजते जयकारों के बीच निकली डोल यात्राओं ने कस्बे में मेले जैसा माहौल बना दिया।प्रत्येक समाज की ओर से अपने-अपने देवविमानों की शोभायात्राएं निकाली गईं। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने देवविमानों का स्वागत कर पूजा-अर्चना की और आस्था प्रकट की। शाम चार बजे सभी देवविमान लक्ष्मीनाथ मंदिर, बड़ा बाजार में एकत्र हुए। इसके बाद विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंची। यहां भगवान का स्नान कराकर महाआरती की गई।इस अवसर पर लक्ष्मीनाथ मंदिर, मेरोठा समाज का सत्यनारायण भगवान मंदिर, माली समाज का नीलकंठ महादेव मंदिर और धाकड़ समाज का धरणीधर मंदिर के देवविमान भी शोभायात्रा में शामिल हुए।

11 hrs ago
user_Rakesh Kumar Nagar
Rakesh Kumar Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
11 hrs ago

जलझूलनी एकादशी पर्व धूमधाम से मनाया गया सूमर। कस्बे में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने अपने-अपने मंदिरों के ब्याण सजाकर डोल यात्राएं निकालीं।भगवान को पालकी में विराजमान कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद डीजे और बाजों की थाप पर गूंजते जयकारों के बीच निकली डोल यात्राओं ने कस्बे में मेले जैसा माहौल बना दिया।प्रत्येक समाज की ओर से अपने-अपने देवविमानों

की शोभायात्राएं निकाली गईं। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने देवविमानों का स्वागत कर पूजा-अर्चना की और आस्था प्रकट की। शाम चार बजे सभी देवविमान लक्ष्मीनाथ मंदिर, बड़ा बाजार में एकत्र हुए। इसके बाद विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंची। यहां भगवान का स्नान कराकर महाआरती की गई।इस अवसर पर लक्ष्मीनाथ मंदिर, मेरोठा समाज का सत्यनारायण भगवान मंदिर, माली समाज का नीलकंठ महादेव मंदिर और धाकड़ समाज का धरणीधर मंदिर के देवविमान भी शोभायात्रा में शामिल हुए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खानपुर के इतिहास में दर्ज हुआ नया अध्याय, कांता साहू बनीं पहली महिला चेयरमैन पहली बार हुए नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की कांता साहू ने रचा इतिहास, 11 मतों से जीत दर्ज कर बनीं पहली निर्वाचित अध्यक्ष खानपुर। खानपुर नगर पालिका के इतिहास में सोमवार का दिन हमेशा याद रखा जाएगा। नगर पालिका बनने के बाद पहली बार हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की कांता साहू ने जीत दर्ज की। वह खानपुर नगर पालिका की पहली निर्वाचित अध्यक्ष, पहली महिला चेयरमैन और पहली कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। कांता साहू ने भाजपा प्रत्याशी प्रिया सुमन को 11 मतों से हराया। कांता साहू को 18 मत मिले, जबकि प्रिया सुमन को 7 मत मिले। पहले ही अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत दर्ज कर कांता साहू ने नगर पालिका के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
    1
    खानपुर के इतिहास में दर्ज हुआ नया अध्याय, कांता साहू बनीं पहली महिला चेयरमैन
पहली बार हुए नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की कांता साहू ने रचा इतिहास, 11 मतों से जीत दर्ज कर बनीं पहली निर्वाचित अध्यक्ष
खानपुर। खानपुर नगर पालिका के इतिहास में सोमवार का दिन हमेशा याद रखा जाएगा। नगर पालिका बनने के बाद पहली बार हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की कांता साहू ने जीत दर्ज की। वह खानपुर नगर पालिका की पहली निर्वाचित अध्यक्ष, पहली महिला चेयरमैन और पहली कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। कांता साहू ने भाजपा प्रत्याशी प्रिया सुमन को 11 मतों से हराया। कांता साहू को 18 मत मिले, जबकि प्रिया सुमन को 7 मत मिले।
पहले ही अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत दर्ज कर कांता साहू ने नगर पालिका के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
    user_Hadoti Khabar
    Hadoti Khabar
    Newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • दिगोद जागीर में तेजा दशमी पर एक दिवसीय मेले का आयोजन, डीजे की धुन पर निकला तेजल जुलूस हरनावदाशाहजी .ग्राम पंचायत दीगोदजागीर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की दशमी तेजा दशमी के पावन पर्व पर श्रृद्धा व उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। इस दौरान एक दिवसीय मेले का आयोजन किया । तेजाजी चौक पर लगे धार्मिक मेले में सुबह से ही श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान गांव के प्रमुख मार्गों से होकर जुलूस निकाला। बाहर से आए प्रसिद्ध तेजल गायन कलाकारों द्वारा तेजाजी के भजन व डीजे की धुन पर युवा- बुजुर्ग व महिलाएं झूमते नजर आए। जगह-जगह नारियल प्रसाद चढ़ाकर तेजाजी महाराज को भोग लगाया गया। जुलूस का समापन तेजाजी महाराज के थानक पर हुआ जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ज्योत जलाई।
    2
    दिगोद जागीर में तेजा दशमी पर एक दिवसीय मेले का आयोजन, डीजे की धुन पर निकला तेजल जुलूस

हरनावदाशाहजी .ग्राम पंचायत दीगोदजागीर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की दशमी तेजा दशमी के पावन पर्व पर श्रृद्धा व उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। इस दौरान एक दिवसीय मेले का आयोजन किया ।
तेजाजी चौक पर लगे धार्मिक मेले में सुबह से ही श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान गांव के प्रमुख मार्गों से होकर जुलूस निकाला। बाहर से आए प्रसिद्ध तेजल गायन कलाकारों द्वारा तेजाजी के भजन व डीजे की धुन पर युवा- बुजुर्ग व महिलाएं झूमते नजर आए। जगह-जगह नारियल प्रसाद चढ़ाकर तेजाजी महाराज को भोग लगाया गया।  जुलूस का समापन तेजाजी महाराज के थानक पर हुआ जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ज्योत जलाई।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • तेजा दशमी पर सातलखेड़ी में आस्था का सैलाब, ताखाजी मंदिर पर भव्य मेले व जागरण का आयोजन लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के पावन अवसर पर सातलखेड़ी में भक्ति और आस्था का अद्धमुत संगम देखने को मिला। तेजाजी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में तेजाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारियों द्वारा विधि-विधान से अभिषेक कर तेजाजी महाराज का श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों से लड्डू, दाल-बाटी और दूध का भोग तैयार कर तेजाजी महाराज को अर्पित किया। मान्यता है कि तेजा दशमी पर भोग लगाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सायं 4 बजे तेजाजी महाराज का पवित्र ध्वज मंदिर परिसर में लाया गया। ध्वज के आगमन के साथ ही जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें नगरवासियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया। रात्रि में मंदिर परिसर में विशेष जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलगोजे की मधुर धुन पर तेजाजी महाराज के भजन और लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहेंगे। राज म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर तेजाजी महाराज की डसियां काटी गई। श्याम महावर डीजे टेंट हाउस की तरफ से शानदार डीजे व टेंट की व्यवस्था की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका रामगंजमंडी के पूर्व चेयरमैन हुकम बाफना ,विशिष्ट अतिथि में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रामगंजमंडी देवी लाल सेनी, कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन यतीश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद बैसला, पूर्व जिला सचिव कांग्रेस संजय सांवला, पूर्व डायरेक्टर कृषि उपज मंडी समिति रामगंजमंडी विजय मित्तल, उद्योगपति आदित्य कथूरिया, सरपंच सुषमा/मुकेश गोठवाल तथा पूर्व सरपंच शांति बाई ठेकेदार कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच घांसीलाल मरमठ ने की। सार्वजनिक मेला कमेटी के संरक्षक तेजमल सराफ, अध्यक्ष हंसराज गोमे, मंत्री रमेशचन्द, कमल गोमे , सूरज वर्मा उपस्थित रहे।
    4
    तेजा दशमी पर सातलखेड़ी में आस्था का सैलाब, ताखाजी मंदिर पर भव्य मेले व जागरण का आयोजन
लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती
तेजा दशमी के पावन अवसर पर सातलखेड़ी में भक्ति और आस्था का अद्धमुत संगम देखने को मिला। तेजाजी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर परिसर में तेजाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारियों द्वारा विधि-विधान से अभिषेक कर तेजाजी महाराज का श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों से लड्डू, दाल-बाटी और दूध का भोग तैयार कर तेजाजी महाराज को अर्पित किया। मान्यता है कि तेजा दशमी पर भोग लगाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 
सायं 4 बजे तेजाजी महाराज का पवित्र ध्वज मंदिर परिसर में लाया गया। ध्वज के आगमन के साथ ही जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें नगरवासियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया।
रात्रि में मंदिर परिसर में विशेष जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलगोजे की मधुर धुन पर तेजाजी महाराज के भजन और लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहेंगे।
राज म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर तेजाजी महाराज की डसियां काटी गई। श्याम महावर डीजे टेंट हाउस की तरफ से शानदार डीजे व टेंट की व्यवस्था की गई। 
इस मौके पर  मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका रामगंजमंडी के पूर्व चेयरमैन हुकम बाफना ,विशिष्ट अतिथि में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रामगंजमंडी देवी लाल सेनी, कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन  यतीश अग्रवाल, पूर्व  अध्यक्ष प्रहलाद बैसला, पूर्व जिला सचिव कांग्रेस संजय सांवला, पूर्व डायरेक्टर कृषि उपज मंडी समिति रामगंजमंडी विजय मित्तल, उद्योगपति आदित्य कथूरिया, सरपंच सुषमा/मुकेश गोठवाल तथा पूर्व सरपंच  शांति बाई ठेकेदार 
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच घांसीलाल मरमठ ने की। सार्वजनिक मेला कमेटी के संरक्षक तेजमल सराफ, अध्यक्ष हंसराज गोमे, मंत्री रमेशचन्द, कमल गोमे , सूरज वर्मा उपस्थित रहे।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • भाजपा की विष्णु कुमारी बनी अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष, कार्यकर्त्ता ने किया स्वागत
    1
    भाजपा की विष्णु कुमारी बनी अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष, कार्यकर्त्ता ने किया स्वागत
    user_मातृभूमि न्यूज़ अंता
    मातृभूमि न्यूज़ अंता
    Local News Reporter अंता, बारां, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • yah hamare gaon ki sarpanch ki hamare gaon ke sadak ki halat aisi hai yaar
    1
    yah hamare gaon ki sarpanch ki
hamare gaon ke sadak ki halat aisi hai yaar
    user_Devraj Bheel Thakur
    Devraj Bheel Thakur
    पचपहाड़, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख; लटूर गुर्जर का परिवार आर्थिक संकट में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख; लटूर गुर्जर का परिवार आर्थिक संकट में
    1
    शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख; लटूर गुर्जर का परिवार आर्थिक संकट में
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख; लटूर गुर्जर का परिवार आर्थिक संकट में
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Devraj yah hamare gaon ka
    1
    Devraj
yah hamare gaon ka
    user_Devraj Bheel Thakur
    Devraj Bheel Thakur
    पचपहाड़, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • विधायक संदीप शर्मा, भगवान के दर्शन कर उठाए ब्याणविधायक संदीप शर्मा, भगवान के दर्शन कर उठाए ब्याण
    1
    विधायक संदीप शर्मा, भगवान के दर्शन कर उठाए ब्याणविधायक संदीप शर्मा, भगवान के दर्शन कर उठाए ब्याण
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नगर निकाय चुनावों में कोटा जिले की चारों नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष भी बीजेपी के नगर निकाय चुनावों में नगर पालिका अध्यक्ष की तरह कोटा जिले की चारों नगर पालिकाओं सुल्तानपुर, इटावा, रामगंजमंडी और सांगोद में उपाध्यक्ष पद पर भी बीजेपी ने कब्जा कर लिया है: वहीं कल सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगे बस रोकने और पथराव के मामले में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आज नई पालिका अध्यक्ष ने थाने में मामला दर्ज करवाया: पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं पर काफी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसमें जातिसूचक शब्दों से अनुमानित करने वाली धारा तीन भी शामिल है: वहीं पुलिस ने एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार भी कर लिया है: वीडियो कल रात का है जहां न्यायालय ने कार्यकर्ताओं को जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए...
    1
    नगर निकाय चुनावों में कोटा जिले की चारों नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष भी बीजेपी के
नगर निकाय चुनावों में नगर पालिका अध्यक्ष की तरह कोटा जिले की चारों नगर पालिकाओं सुल्तानपुर, इटावा, रामगंजमंडी और सांगोद में उपाध्यक्ष पद पर भी बीजेपी ने कब्जा कर लिया है: वहीं कल सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगे बस रोकने और पथराव के मामले में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आज नई पालिका अध्यक्ष ने थाने में मामला दर्ज करवाया: पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं पर काफी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसमें जातिसूचक शब्दों से अनुमानित करने वाली धारा तीन भी शामिल है: वहीं पुलिस ने एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार भी कर लिया है: वीडियो कल रात का है जहां न्यायालय ने कार्यकर्ताओं को जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.