Shuru
Apke Nagar Ki App…
Devraj yah hamare gaon ka
Devraj Bheel Thakur
Devraj yah hamare gaon ka
- Devraj Bheel Thakurपचपहाड़, झालावाड़, राजस्थानyah dekhiae hamare gaon ki sadak ka hal is video ko aage se aage bhejen bhanpura se chalte mavali mavali se hinglajgarh ke pass mein hamara gaon padta hai South kotadi21 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- yah hamare gaon ki sarpanch ki hamare gaon ke sadak ki halat aisi hai yaar1
- जल झुलनी एकादशी पर निकला नगर के मंदिरो की झांकियो के साथ विशाल चल समारोह... शामगढ जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोल ग्यारस समिति के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के समस्त मंदिरों के वैवाण झांकियां के साथ चल समारोह मे डिंपल चौराहे से प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड मेंन रोड होकर सुवासरा रोड स्थित श्री कृष्णा तलैया पहुंचा चल समारोह का पूरे नगर में भव्य स्वागत श्रद्धालुओं नगर वासियों द्वारा किया गया एवं मंदिरों के वैवाण के दर्शन किए चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां एवं व्यायाम शाला रही माली समाज एवं वाल्मीकि समाज व्यामशाला के आकर्षण करतब देखने को मिले चल समारोह श्री कृष्णा तलैया पर पहुंची व महा आरती के बाद.प्रथम झांकी श्री राम मंदिर खाती समाज को ₹11000 एवं द्वितीय पुरस्कार 7051 श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी समाज एवं तृतीय पुरस्कार 5100 श्री राधाकृष्ण मंदिर राजपूत समाज को डोल ग्यारस समिति व समस्त पदाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए...1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी मंदसौर रामप्रसाद धनगर1
- तेजा दशमी पर सातलखेड़ी में आस्था का सैलाब, ताखाजी मंदिर पर भव्य मेले व जागरण का आयोजन लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के पावन अवसर पर सातलखेड़ी में भक्ति और आस्था का अद्धमुत संगम देखने को मिला। तेजाजी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में तेजाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारियों द्वारा विधि-विधान से अभिषेक कर तेजाजी महाराज का श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों से लड्डू, दाल-बाटी और दूध का भोग तैयार कर तेजाजी महाराज को अर्पित किया। मान्यता है कि तेजा दशमी पर भोग लगाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सायं 4 बजे तेजाजी महाराज का पवित्र ध्वज मंदिर परिसर में लाया गया। ध्वज के आगमन के साथ ही जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें नगरवासियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया। रात्रि में मंदिर परिसर में विशेष जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलगोजे की मधुर धुन पर तेजाजी महाराज के भजन और लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहेंगे। राज म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर तेजाजी महाराज की डसियां काटी गई। श्याम महावर डीजे टेंट हाउस की तरफ से शानदार डीजे व टेंट की व्यवस्था की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका रामगंजमंडी के पूर्व चेयरमैन हुकम बाफना ,विशिष्ट अतिथि में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रामगंजमंडी देवी लाल सेनी, कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन यतीश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद बैसला, पूर्व जिला सचिव कांग्रेस संजय सांवला, पूर्व डायरेक्टर कृषि उपज मंडी समिति रामगंजमंडी विजय मित्तल, उद्योगपति आदित्य कथूरिया, सरपंच सुषमा/मुकेश गोठवाल तथा पूर्व सरपंच शांति बाई ठेकेदार कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच घांसीलाल मरमठ ने की। सार्वजनिक मेला कमेटी के संरक्षक तेजमल सराफ, अध्यक्ष हंसराज गोमे, मंत्री रमेशचन्द, कमल गोमे , सूरज वर्मा उपस्थित रहे।4
- कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया झालावाड़। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को जिला स्पेशल टीम की सूचना पर देवरीघटा, NH-52 पर नाकाबंदी के दौरान प्राइवेट बस की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मुकेश तंवर (32) निवासी महुआखो, थाना अकलेरा और राकेश तंवर (19) निवासी लसूडिया गेन्द, थाना भालता के कब्जे से 38 ग्राम 72 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में की गई। अभियान में कोतवाली पुलिस टीम के साथ जिला स्पेशल टीम का भी विशेष सहयोग रहा।1
- बुधवार को 11 केवी मंगलपुरा एवं ऑल्ड दुर्गापुरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित* * झालावाड़, 22 सितम्बर। 11 केवी मंगलपुरा फीडर एवं ऑल्ड दुर्गापुरा फीडर पर 23 सितम्बर, 2026 (बुधवार) को आवश्यक रखरखाव एवं मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण बुधवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में मूर्ति चौराहा, मंगलपुरा, सत्यनारायण मंदिर के आसपास, गोदाम की तलाई, प्रेम मंदिर के आसपास, भिश्ती मोहल्ला, मदारी खां तालाब, इन्द्रा कॉलोनी, भारत मेडिकल के आसपास का क्षेत्र, कुम्हार मोहल्ला, पुराना पोस्ट ऑफिस के पीछे, अखाड़े की तलाई, पीजी कॉलेज, गायत्री कॉलोनी, एचपी गैस गोदाम सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ---00---1
- झालावाड़- नगर परिषद झालावाड़ में उपसभापति चुनाव संपन्न, कांग्रेस प्रत्याशी फारूख अहमद उपसभापति निर्वाचित,फारूक अहमद को कुल 31 मत मिले,भाजपा प्रत्याशी 14 वोटो में सिमटा,साथी पार्षदों ने नवनिर्वाचित उपसभापति को दी बधाई,सभापति पद पर राजेश गुर्जर कल हो चुके है निर्वाचित, झालावाड़ नगरपरिषद में प्रचंड बहुमत के साथ बना है कांग्रेस का बोर्ड। झालावाड़ नगरपरिषद में कल सभापति के बाद आज उप सभापति पद पर भी आयोजित चुनाव संपन्न हो गए हैं। उपसभापति पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी फारूख अहमद निर्वाचित हुए हैं। फारूख अहमद के पक्ष में कुल 31 वोट डले। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सुमन सिर्फ 14 वोट ही हासिल कर पाए। ऐसे में अब झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बन गया है। कल सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर सभापति पद पर निर्वाचित हो चुके हैं। गौरतलब है कि पूर्व में झालावाड़ नगरपरिषद में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड था। लेकिन हाल में हुए निकाय चुनाव में झालावाड़ शहर की जनता ने भाजपा को नकार दिया और कांग्रेस को जनादेश देते हुए 45 में से 29 सीटे कांग्रेस की झोली में डाल दी। अब झालावाड़ शहर की जनता का भरोसा जीतना ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। झालावाड़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित उपसभापति फारूख अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर की जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए भारी जनादेश दिया है। कांग्रेस पार्टी शहर की जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि झालावाड़ शहर के विकास को निरंतर गति दी जाए। पहला प्रयास रहेगा कि झालावाड़ शहर स्वच्छ, सुंदर तथा गंदगी मुक्त बना रहे। इसके साथ ही हर गली मोहल्ले में कचरा गाड़ी पहुंचना भी उनकी जिम्मेदारी रहेगी। जहां कचरा गाड़ी नहीं पहुंच सकती, वहां बाइक के माध्यम से कचरा एकत्रित किया जाएगा। झालावाड़ शहर के पार्कों की दुर्दशा को ठीक किया जाएगा। नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। झालावाड़ शहर की जनता जल्द ही बहुत सकारात्मक बदलाव देखेगी।4
- Devraj yah hamare gaon ka1