logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विभाग की नाक के नीचे पेड़ों पर आरी, कान में नहीं पड़ी भनक सफदरगंज/बाराबंकी। बाराबंकी वन रेंज अंतर्गत पौधशाला सफदरगंज, थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलहरी के मजरा चमराही का पुरवा में वन माफियाओं ने हरे भरे नीम के विशाल पेड़ को बगैर परमिट काटकर नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान मनीराम गौतम के घर के यह विशाल नीम का पेड़ बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन माफियाओं ने पहले तो हरा भरा पेड़ काटा और बाद में जुर्माने से बचने के लिए उसके ठूंठ सहित अवशेष को खुदवाकर गायब कर दिया। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर पेड़ काटा गया है, वहां से पलहरी पुलिस चौकी की दूरी महज चंद कदम है। इसके बावजूद वन माफियाओं में न तो पुलिस का खौफ है और न ही वन विभाग का। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ प्रदेश सरकार वृक्षारोपण के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर पर्यावरण बचाने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारी हरे पेड़ों के कटान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में वन माली अवधेश यादव व वन दरोगा अनुराग सिंह की मिलीभगत से लकड़कट्टों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व प्रभागीय वनाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

58 min ago
user_मुकेश यादव पत्रकार
मुकेश यादव पत्रकार
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
58 min ago
d5fb63a0-9757-451f-be89-a1c4f51ef271

विभाग की नाक के नीचे पेड़ों पर आरी, कान में नहीं पड़ी भनक सफदरगंज/बाराबंकी। बाराबंकी वन रेंज अंतर्गत पौधशाला सफदरगंज, थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलहरी के मजरा चमराही का पुरवा में वन माफियाओं ने हरे भरे नीम के विशाल पेड़ को बगैर परमिट काटकर नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान मनीराम गौतम के घर के यह विशाल नीम का पेड़ बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन माफियाओं ने पहले तो हरा भरा पेड़ काटा और बाद में जुर्माने से बचने के लिए उसके ठूंठ सहित अवशेष को खुदवाकर गायब कर दिया। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर पेड़ काटा गया है, वहां से पलहरी पुलिस चौकी की दूरी महज चंद कदम है। इसके बावजूद वन माफियाओं में न तो पुलिस का खौफ है और न ही वन विभाग का। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ प्रदेश सरकार वृक्षारोपण के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर पर्यावरण बचाने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारी हरे पेड़ों के कटान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में वन माली अवधेश यादव व वन दरोगा अनुराग सिंह की मिलीभगत से लकड़कट्टों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व प्रभागीय वनाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विधायक साकेंद्र वर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र आलू भंडारण, अनुदान में किसानों क रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू भंडारण और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किसानों को हो रही तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों का उल्लेख करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। वर्ष 2026 में इन कोल्ड स्टोरेज में करीब 93 लाख 74 हजार पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी आलू की उपज को सुरक्षित रखने के लिए इन कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि आलू भंडारण के बाद किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त करने में तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पात्र किसानों को अनुदान की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ मिल सके
    1
    विधायक साकेंद्र वर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र आलू भंडारण, अनुदान में किसानों क
रवि रावत की रिपोर्ट 
बाराबंकी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू भंडारण और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किसानों को हो रही तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों का उल्लेख करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है।
विधायक ने अपने पत्र में बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। वर्ष 2026 में इन कोल्ड स्टोरेज में करीब 93 लाख 74 हजार पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी आलू की उपज को सुरक्षित रखने के लिए इन कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया।
उन्होंने बताया कि आलू भंडारण के बाद किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त करने में तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पात्र किसानों को अनुदान की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है।
विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ मिल सके
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक आपातकालीन बैठक अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के आवास त्रिभुवन आश्रम, त्रिभुवन दत्त पुरा, तहसील कैसरगंज मे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम मौजूद रही। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी किए जाने के बाद सर्वसम्मति से कुंवर दहौरा को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी दौरान उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता भी प्रदान की गई। बैठक में दिल्ली से पहुंचे पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द सिंह रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति राय सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद कुंवर दहौरा को पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मलिक को अचानक अपने एक रिश्तेदार के निधन की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक रूप से कैसरगंज से वापस अपने गृह जनपद मेरठ जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भी निर्धारित कागजी एवं संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा किया गया। कुंवर दहौरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बहराइच के लिए यह गौरव और सम्मान की बात है कि जिले के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि कुंवर दहौरा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से भी समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुंवर दहौरा की नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि यह नियुक्ति न केवल कुंवर दहौरा के लिए बल्कि पूरे बहराइच जनपद के लिए सम्मान का विषय है।
    1
    राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक आपातकालीन बैठक अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के आवास त्रिभुवन आश्रम, त्रिभुवन दत्त पुरा, तहसील कैसरगंज मे आयोजित की गई। 

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम मौजूद रही। 

आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी किए जाने के बाद सर्वसम्मति से कुंवर दहौरा को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी दौरान उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता भी प्रदान की गई।

बैठक में दिल्ली से पहुंचे पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द सिंह रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति राय सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। 

सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद कुंवर दहौरा को पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई।

बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मलिक को अचानक अपने एक रिश्तेदार के निधन की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक रूप से कैसरगंज से वापस अपने गृह जनपद मेरठ जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भी निर्धारित कागजी एवं संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा किया गया।

कुंवर दहौरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

क्षेत्रवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बहराइच के लिए यह गौरव और सम्मान की बात है कि जिले के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

समर्थकों ने उम्मीद जताई कि कुंवर दहौरा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से भी समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कुंवर दहौरा की नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। 

समर्थकों का कहना है कि यह नियुक्ति न केवल कुंवर दहौरा के लिए बल्कि पूरे बहराइच जनपद के लिए सम्मान का विषय है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कैसरगंज विधायक आनंद यादव ने रोड निर्माण का किया किया शिलान्यास विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के ग्राम पंचायत बागहिया में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास विधायक आनंद यादव के द्वारा किया गया किया पहले कार्य के अंतर्गत मंगल मेला संपर्क मार्ग से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक पेंटेड रोड का शिलान्यास स्मृतिशेष श्री अवधराम यादव मार्ग के नाम से तथा दूसरे कार्य के अंतर्गत मुखियापुरवा से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक सीसी रोड का शिलान्यास श्री बद्री प्रसाद यादव मुखिया मार्ग के नाम से किया गया इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी विधायक आनंद यादव ने कहा हमारा संकल्प है कि कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और जनसुविधाओं में निरंतर विस्तार हो इस अवसर पर क्रांति कुमार सिंह नेता हंसराम यादव, कैलाश यादव, रामतेज यादव पूर्व प्रधान, पवन यादव प्रधान, डॉ. दाताराम मौर्य, कृष्णा कुमार गुप्ता, कैलाश यादव प्रधान बगहिया, धर्मराज पांडेय, जगदीश नेता , डॉ प्रमोद, राम सवारे बीडीसी शिव पल्टन यादव पूर्व प्रधान सहित क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
    1
    कैसरगंज विधायक आनंद यादव ने रोड निर्माण का किया किया शिलान्यास


विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के  ग्राम पंचायत बागहिया में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास विधायक आनंद  यादव के द्वारा किया गया किया  पहले कार्य के अंतर्गत मंगल मेला संपर्क मार्ग से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक पेंटेड रोड का शिलान्यास स्मृतिशेष श्री अवधराम यादव मार्ग के नाम से तथा दूसरे कार्य के अंतर्गत मुखियापुरवा से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक सीसी रोड का शिलान्यास श्री बद्री प्रसाद यादव मुखिया मार्ग के नाम से किया गया इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी विधायक आनंद यादव ने कहा हमारा संकल्प है कि कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और जनसुविधाओं में निरंतर विस्तार हो इस अवसर पर क्रांति कुमार सिंह नेता  हंसराम यादव, कैलाश यादव, रामतेज यादव पूर्व प्रधान, पवन यादव प्रधान, डॉ. दाताराम मौर्य, कृष्णा कुमार गुप्ता, कैलाश यादव प्रधान बगहिया, धर्मराज पांडेय, जगदीश नेता , डॉ प्रमोद, राम सवारे बीडीसी   शिव पल्टन यादव पूर्व प्रधान  सहित क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
    user_वदूदुल अंसारी रिपोर्टर ND न्यूज
    वदूदुल अंसारी रिपोर्टर ND न्यूज
    कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ में बारावफ़ात-2026 के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध के संबंध में JCP बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट!!
    1
    Lko Big Breaking 

राजधानी लखनऊ में बारावफ़ात-2026 के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा एवं यातायात
व्यवस्था के व्यापक प्रबंध के संबंध में JCP बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट!!
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में बाइक और कार की टक्कर, 25 वर्षीय युवक गंभीर बाराबंकी के फतेहपुर में लोधेश्वर महादेवा धाम से दर्शन कर लौट रहे एक युवक की बाइक में अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया बाइक चालक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो घायल युवक को आसपास के मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचा जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मौजूद चिकित्साको ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार इनायतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रिंकू पुत्र दिनेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा थे इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि रिंकू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के मौजूद लोगों ने घटना की सूचना रिंकू के परिजनों को दी।
    1
    बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में बाइक और कार की टक्कर, 25 वर्षीय युवक गंभीर
बाराबंकी के फतेहपुर में लोधेश्वर महादेवा धाम से दर्शन कर लौट रहे एक युवक की बाइक में अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया बाइक चालक  युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो घायल युवक को आसपास के मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचा जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मौजूद चिकित्साको ने  बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया 
प्राप्त जानकारी के अनुसार इनायतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रिंकू पुत्र दिनेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा थे इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि रिंकू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के मौजूद लोगों ने घटना की सूचना रिंकू के परिजनों को दी।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 🟪🟨 *इंडिया वाइस पर देखिए* 🛑 *बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा चौराहे के पास एक बार फिर जिले मे दिखा तेज रफ़्तार का कहर चार की मौत एक घायल लखनऊ से बहराइच जा रही आल्टो कार मे तेज रफ़्तार डम्फर ने मारी टक्कर तेज बारिश के बीच हुआ दर्दनाक हादसा मची चीख पुकार मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव राहत कार्य किया शुरू सभी घायलों को पहुंचा CHC बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉक्टरों ने दो महिला समेत चार को किया मृत घोषित एक की हालत गंभीर
    1
    🟪🟨  *इंडिया वाइस पर देखिए* 🛑 *बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा चौराहे के पास एक बार फिर जिले मे दिखा तेज रफ़्तार का कहर चार की मौत एक घायल लखनऊ से बहराइच जा रही आल्टो कार मे तेज रफ़्तार डम्फर ने मारी टक्कर तेज बारिश के बीच हुआ दर्दनाक हादसा मची चीख पुकार मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव राहत कार्य किया शुरू सभी घायलों को पहुंचा CHC बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉक्टरों ने दो महिला समेत चार को किया मृत घोषित एक की हालत गंभीर
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • "सुरक्षा या तानाशाही? जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों को रात में बाहर निकालने पर मचा बवाल!" दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे 'आरक्षण सुधार आंदोलन' के बीच एक नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली पुलिस ने देर रात धर्मशालाओं में ठहरे प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला। 👉🏻ऐसी ही खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले, आपकी क्या राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं?🔔💬
    1
    "सुरक्षा या तानाशाही? जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों को रात में बाहर निकालने पर मचा बवाल!"
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे 'आरक्षण सुधार आंदोलन' के बीच एक नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली पुलिस ने देर रात धर्मशालाओं में ठहरे प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला।
👉🏻ऐसी ही खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले, आपकी क्या राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं?🔔💬
    user_Breaknixnews24
    Breaknixnews24
    Local News Reporter हैदरगढ़, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अंबेडकरनगर में स्कूल बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर, 4 बच्चे घायल | हादसे से मचा हड़कंप। अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा सामने आया। अकबरपुर-मालीपुर-शाहगंज मार्ग पर एक स्कूल बस और 22 चक्का ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार चार बच्चों के मामूली रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे झाड़ियों और अंधे मोड़ को लेकर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Breaknixnews24 के साथ।
    1
    अंबेडकरनगर में स्कूल बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर, 4 बच्चे घायल | हादसे से मचा हड़कंप।
अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा सामने आया। अकबरपुर-मालीपुर-शाहगंज मार्ग पर एक स्कूल बस और 22 चक्का ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार चार बच्चों के मामूली रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की।
स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे झाड़ियों और अंधे मोड़ को लेकर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Breaknixnews24 के साथ।
    user_Breaknixnews24
    Breaknixnews24
    Local News Reporter हैदरगढ़, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.