राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक आपातकालीन बैठक अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के आवास त्रिभुवन आश्रम, त्रिभुवन दत्त पुरा, तहसील कैसरगंज मे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम मौजूद रही। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी किए जाने के बाद सर्वसम्मति से कुंवर दहौरा को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी दौरान उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता भी प्रदान की गई। बैठक में दिल्ली से पहुंचे पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द सिंह रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति राय सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद कुंवर दहौरा को पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मलिक को अचानक अपने एक रिश्तेदार के निधन की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक रूप से कैसरगंज से वापस अपने गृह जनपद मेरठ जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भी निर्धारित कागजी एवं संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा किया गया। कुंवर दहौरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बहराइच के लिए यह गौरव और सम्मान की बात है कि जिले के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि कुंवर दहौरा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से भी समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुंवर दहौरा की नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि यह नियुक्ति न केवल कुंवर दहौरा के लिए बल्कि पूरे बहराइच जनपद के लिए सम्मान का विषय है।
राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक आपातकालीन बैठक अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के आवास त्रिभुवन आश्रम, त्रिभुवन दत्त पुरा, तहसील कैसरगंज मे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम मौजूद रही। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी किए जाने के बाद सर्वसम्मति से कुंवर दहौरा को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी दौरान उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता भी प्रदान की गई। बैठक में दिल्ली से पहुंचे पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द सिंह रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति राय सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद कुंवर दहौरा को पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मलिक को अचानक अपने एक रिश्तेदार के निधन की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक रूप से कैसरगंज से वापस अपने गृह जनपद मेरठ जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भी निर्धारित कागजी एवं संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा किया गया। कुंवर दहौरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बहराइच के लिए यह गौरव और सम्मान की बात है कि जिले के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि कुंवर दहौरा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से भी समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुंवर दहौरा की नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि यह नियुक्ति न केवल कुंवर दहौरा के लिए बल्कि पूरे बहराइच जनपद के लिए सम्मान का विषय है।
- राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक आपातकालीन बैठक अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के आवास त्रिभुवन आश्रम, त्रिभुवन दत्त पुरा, तहसील कैसरगंज मे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम मौजूद रही। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी किए जाने के बाद सर्वसम्मति से कुंवर दहौरा को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी दौरान उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता भी प्रदान की गई। बैठक में दिल्ली से पहुंचे पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द सिंह रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति राय सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद कुंवर दहौरा को पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मलिक को अचानक अपने एक रिश्तेदार के निधन की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक रूप से कैसरगंज से वापस अपने गृह जनपद मेरठ जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भी निर्धारित कागजी एवं संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा किया गया। कुंवर दहौरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बहराइच के लिए यह गौरव और सम्मान की बात है कि जिले के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि कुंवर दहौरा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से भी समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुंवर दहौरा की नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि यह नियुक्ति न केवल कुंवर दहौरा के लिए बल्कि पूरे बहराइच जनपद के लिए सम्मान का विषय है।1
- कैसरगंज विधायक आनंद यादव ने रोड निर्माण का किया किया शिलान्यास विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के ग्राम पंचायत बागहिया में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास विधायक आनंद यादव के द्वारा किया गया किया पहले कार्य के अंतर्गत मंगल मेला संपर्क मार्ग से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक पेंटेड रोड का शिलान्यास स्मृतिशेष श्री अवधराम यादव मार्ग के नाम से तथा दूसरे कार्य के अंतर्गत मुखियापुरवा से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक सीसी रोड का शिलान्यास श्री बद्री प्रसाद यादव मुखिया मार्ग के नाम से किया गया इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी विधायक आनंद यादव ने कहा हमारा संकल्प है कि कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और जनसुविधाओं में निरंतर विस्तार हो इस अवसर पर क्रांति कुमार सिंह नेता हंसराम यादव, कैलाश यादव, रामतेज यादव पूर्व प्रधान, पवन यादव प्रधान, डॉ. दाताराम मौर्य, कृष्णा कुमार गुप्ता, कैलाश यादव प्रधान बगहिया, धर्मराज पांडेय, जगदीश नेता , डॉ प्रमोद, राम सवारे बीडीसी शिव पल्टन यादव पूर्व प्रधान सहित क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।1
- जनपद बहराइच ग्राम सभा भगगपुरावा पुराना भवानी बॉक्स 12 रवि अव्वल बहुत धूमधाम से मनाया गया और काफी संख्या में लोग थे रिपोर्ट राजू खान की1
- विधायक साकेंद्र वर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र आलू भंडारण, अनुदान में किसानों क रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू भंडारण और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किसानों को हो रही तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों का उल्लेख करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। वर्ष 2026 में इन कोल्ड स्टोरेज में करीब 93 लाख 74 हजार पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी आलू की उपज को सुरक्षित रखने के लिए इन कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि आलू भंडारण के बाद किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त करने में तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पात्र किसानों को अनुदान की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ मिल सके1
- *अंजुमन जुलूस ऐ मोहम्मदी का जुलूस परंपरागत निकला गया* नानपारा रात्रि मे सलातो सलाम की आवाज बुलंद हुई.... उत्तर प्रदेश,बहराइच- नानपारा जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर मंगलवार की रात्रि में अंजुमन जुलूस ऐ मोहम्मदी कमेटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत मोहम्मद सoके जन्म दिवस पर दरगाह-ए-गौसिया मोहल्ला तोपखाना से रात्रि में जुलूस निकाला गया जो नगर के परम्परा गत मार्गों से होकर निकल रहा है। जुलूस में बड़ी संख्या में नबी के चाहने वाले शामिल है और जगह-जगह सलातो-सलाम पेश किया जारहा । इस दौरान ‘नारे तकबीर-अल्लाहु अकबर’ और ‘सरकार की आमद - मरहबा’ के नारों से वातावरण गूंज रहा है l जुलूस में नगर के राजा साहब मस्जिद, हकीम केसर, मोहल्ला किला साहित कई झांकियां शामिल है । झांकियों में काबा शरीफ, मदीना शरीफ आकर्षण का केंद्र है बड़ी संख्या में लोग हाथों में झंडे लेकर जुलूस में शामिल है और नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर, सरकार की आमद मरहबा सलातो सलाम की आवाज गूंज रही है l जुलूस के मार्ग पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से जगह-जगह मिष्ठान् पेयजल और बोतलबंद पानी का वितरण किया गया चाय पिलाई गई। नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल वहीद ने जुलूस के लोगों पर पुष्प वर्षा की l वहीं विभिन्न स्थानों पर लोग एकत्रित होकर सलातो-सलाम पढ़ते नजर आए। अंजुमन जुलूस ऐ मोहम्मदी कमेटी के सदर मौलाना मोइनुद्दीन कादरी ने बताया कि नानपारा में नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद सo की पैदाइश की खुशी में रात्रिकालीन जुलूस निकालने की परंपरा वर्ष 1955 से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि बहराइच सदर सहित अन्य जिलों में दिन में जुलूस निकालकर सलातो-सलाम पेश किया जाता है। इस अवसर पर सड़कों, गलियों और मस्जिदों को रोशनी से सजाया जाता है। उन्होंने बताया कि नानपारा का जुलूस पूरी रात चलता रहेगा और अगले दिन दरगाह-ए-गौसिया पर पहुंचकर समाप्त होगा। समापन के अवसर पर देश में अमन, शांति, चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआ की जाएगी। जुलूस के आयोजन में मौलाना के अलावा अख्तर हुसैन जाफरी, शकील अंसारी,अर्शद खान, सभासद समीउल्ला खान सुएब , मास्टर अकील, अब्दुल वली, राजा खान,जिशान,आज़ाद,सलीम आमिर, ज़ाकिर, हसीन खान,राज़ सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। जुलूस के शुरू होने के दौरान पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंक र सिंह, पूर्व चेयरमैन अब्दुल मोहीद राजू, मुन्ना मारिया, मुन्ना रायनी, हलीम अंसारी, मोoअय्यूब,वसीम राज़ा आदि मौजूद रहे। जुलूस के मौके पर कोतवाल गुरु सेन सिंह,सी ओ चित्रांशु गौतम व अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ के साथ मौजूद रहे l3
- गिरिजापुरी बैराज की तेज धारा में फंसा हाथियों का कुनबा, वन विभाग की सूझबूझ से बची पांच हाथियों की जान। बहराइच। कौड़ियाला नदी के तेज बहाव में फंसा पांच जंगली हाथियों का कुनबा मंगलवार को बहते हुए चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज की ओर पहुंच गया। झुंड में तीन वयस्क हाथियों के साथ दो नन्हे शावक भी शामिल थे। तेज बहाव के बीच शावकों को संभालने में वयस्क हाथियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही वन विभाग और सिंचाई विभाग सक्रिय हुआ और समय रहते की गई कार्रवाई से पांचों हाथियों को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच वन विभाग को सूचना मिली कि कौड़ियाला नदी के तेज बहाव में हाथियों का झुंड बहकर गिरिजापुरी बैराज की ओर बढ़ रहा है। नदी की धारा इतनी तेज थी कि नन्हे शावक खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। शावकों को बचाने के प्रयास में वयस्क हाथी भी तेज बहाव में फंस गए। सिंचाई विभाग ने बंद कराए बैराज के गेट स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अपूर्व दीक्षित ने तत्काल सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद बैराज के गेट बंद कराकर पानी के बहाव को नियंत्रित किया गया। पानी का प्रवाह कम होते ही हाथियों को नदी से सुरक्षित निकलने का मौका मिला। इसके बाद वन विभाग की टीम ने बैराज के आसपास मौजूद लोगों को दूर हटाया। रेंजर आशीष गौड़, डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय और वन दरोगा राधेश्याम समेत वनकर्मियों की टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला। हाथियों के किनारे पहुंचने के बाद टीम ने कॉरिडोर का इस्तेमाल करते हुए ‘हांका’ लगाकर पूरे झुंड को सुरक्षित जंगल की ओर मोड़ दिया। करीब दो घंटे तक बैराज क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा। जंगल में पहुंचने के बाद भी निगरानी जारी हाथियों के सुरक्षित जंगल में पहुंचने के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद वनकर्मियों की टीम को उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए लगाया गया है, ताकि हाथियों का झुंड दोबारा आबादी या बैराज क्षेत्र की तरफ न आए। DFO अपूर्व दीक्षित ने क्या कहा? कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के DFO अपूर्व दीक्षित ने बताया कि सभी पांच हाथी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हाथी कॉरिडोर से सटा हुआ है, इसलिए यहां हाथियों की आवाजाही सामान्य है। शावक होने की वजह से हाथी आक्रामक हो सकते हैं, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। DFO ने लोगों से अपील की कि यदि हाथियों का झुंड दिखाई दे तो उसके पास जाने या शोर मचाने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। वन विभाग और सिंचाई विभाग के बीच समय रहते हुए बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और हाथियों के पूरे कुनबे को सुरक्षित जंगल में पहुंचा दिया गया।1
- कच्ची घानी तेल फैक्ट्री का घिनौना सच: गड्ढे में भरे तेल में नहा रहा कर्मचारी, क्या यही शुद्धता है? 🛑 फूड सेफ्टी और FSSAI के दावों की खुली पोल! देखिए कैसे कारखाने में सरसों के तेल में डुबकी लगाई जा रही है। यही तेल डिब्बों में पैक होकर आम जनता की रसोई तक पहुंचता है। जनता की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ पर प्रशासन चुप क्यों है? #foodsafety #mustardoil #fssai1
- नशे में धुत ई-रिक्शा चालक और यात्री, पलटी गाड़ी, युवक घायल #ईरिक्शा #ईरिक्शाहादसा #सड़कहादसा #हादसा #युवकघायल #नशेमेंधुत #ईरिक्शाचालक #यात्री #ब्रेकिंगन्यूज #ताजाखबर #बहराइच #बहराइचन्यूज #उत्तरप्रदेश #UPNews #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #NewsUpdate #AccidentNews #RoadAccident #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv1