एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या परिसर एवं छात्रावास का किया निरीक्षण, छात्राओं से संवाद कर जाना भविष्य का लक्ष्य डिंडौरी, - डिंडौरी के एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन ने शनिवार को शासकीय कन्या परिसर एवं छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, भविष्य के लक्ष्य और कैरियर संबंधी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री देवांगन ने छात्रावास की भोजनशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने माध्यमिक छात्रावास में छात्राओं के लिए तैयार भोजन का स्वयं स्वाद लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच की और भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए रसोइयों के कार्य की सराहना की। इसके बाद उन्होंने छात्रावास परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही रसोईघर, स्नानघर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने छात्रावास अधीक्षिका एवं छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षिका, संस्था प्राचार्य श्री मिथलेश सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन ने छात्राओं को अनुशासन, स्वच्छता और नियमित अध्ययन को जीवन का हिस्सा बनाकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

- 'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?1
- ☑️कमिश्नर ने मणिबाग में भगवान आशुतोष के किए दर्शन मणिबाग को पर्यटन एवं इको-टूरिज्म का केंद्र बनाने के दिए निर्देश उमरिया//शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने उमरिया जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मणिबाग पहुंचकर प्राचीन शिवलिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन कर मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व तथा यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। ☑️ निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने मणिबाग क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को इस स्थल के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे स्थलों को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। ☑️ कमिश्नर ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं, मार्ग संकेतक, बैठने की व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में प्राकृतिक वातावरण को संरक्षित रखते हुए इको-फ्रेंडली उपाय अपनाए जाएं, ताकि क्षेत्र की धार्मिक एवं प्राकृतिक पहचान बनी रहे और अधिक से अधिक पर्यटक यहां आकर्षित हो सकें। निरीक्षण के समय कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, अनुविभागीय बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।1
- सूरज उगने से पहले शुरू होती है सोने की तलाश रेत में छिपी दौलत! पीढ़ियों से नदी से सोना खोज रहे हैं ग्रामीण। सूरज उगने से पहले शुरू होती है सोने की तलाश... देखिए कबीरधाम का अनोखा नजारा। रेत में छिपी दौलत! पीढ़ियों से नदी से सोना खोज रहे हैं ग्रामीण।1
- दुनिया भर में कर्ज लेने में हमारा स्थान नंबर वन पहुंच गया है।1
- कहीं ना कहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बात मैं सच्चाई है।1
- भारत देश में करप्शन का इस तरीके से हाल है हमारे छत्तीसगढ़ में1
- फोनपे का नया नियम के अनुसार फोन पर वॉलेट यूजर करता हूं के लिए1
- अमेरा कन्या आश्रम में छात्रा की मौत शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई : सुखनंदन धुर्वे कार्यकारी जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कबीरधाम1