गदरपुर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,कंबोज धर्मशाला में किया माल्यार्पण गदरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, शहीद ऊधम सिंह कंबोज को दी श्रद्धांजलि धामी के दौरे पर अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में गदरपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को गदरपुर दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने हेलीकॉप्टर से नवीन अनाज मंडी स्थित हेलीपैड पर उतरे, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कार से कंबोज धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने अमर शहीद ऊधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों का त्याग और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे तथा पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात रहा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोरा और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी अपने समर्थकों के साथ अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर विरोध करने पहुंचे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष सुनवाई, दोषियों को कड़ी सजा तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिल्पी अरोरा, सिद्धार्थ भुसरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया और एहतियातन कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रित कर लिया। बाद में सभी हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार संपन्न हुआ, जबकि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई दिनभर नगर में चर्चा का विषय बनी रही। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, सुरेश कंबोज, सुरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल सुखदेव सिंह नामधारी, रणजीत सिंह नामधारी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार "मिंटू" गुंबर, रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गदरपुर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,कंबोज धर्मशाला में किया माल्यार्पण गदरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, शहीद ऊधम सिंह कंबोज को दी श्रद्धांजलि धामी के दौरे पर अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में गदरपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को गदरपुर दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने हेलीकॉप्टर से नवीन अनाज मंडी स्थित हेलीपैड पर उतरे, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कार से कंबोज धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने अमर शहीद ऊधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों का त्याग और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे तथा पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात रहा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोरा और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी अपने समर्थकों के साथ अंकिता भंडारी
हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर विरोध करने पहुंचे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष सुनवाई, दोषियों को कड़ी सजा तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिल्पी अरोरा, सिद्धार्थ भुसरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया और एहतियातन कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रित कर लिया। बाद में सभी हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार संपन्न हुआ, जबकि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई दिनभर नगर में चर्चा का विषय बनी रही। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, सुरेश कंबोज, सुरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल सुखदेव सिंह नामधारी, रणजीत सिंह नामधारी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार "मिंटू" गुंबर, रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- हरिद्वार से दिल्ली आ रही कांवड़ यात्रा धूम मचा रही है रू 5 करोड़ रुपये की मैक्लारेन स्पोर्ट्स कार कांवड़ यात्रा धूम मचा रही है1
- रामपुर में हनी तोमर का भव्य स्वागत, युवा जोड़ने का संकल्प1
- सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन की हाईटेक रणनीति, 3000 CCTV कैमरों की निगरानी में होगी कांवड़ यात्रा सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन की हाईटेक रणनीति, 3000 CCTV कैमरों की निगरानी में होगी कांवड़ यात्रा1
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसान संदीप चौधरी के 4 मियाजाकी आम रुपये 2.11 लाख में बिके गुजरात के कारोबारी प्रवीण गुप्ता ने अपनी मां के लिए खरीदे तो किसान ने घटाई कीमत1
- तड़के आग से दहला नैनीताल का पालिका बाजार, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी नैनीताल। मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बाजार में शनिवार तड़के करीब पांच बजे एक फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी यह आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई और दुकान में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारियों ने पीछे की खिड़की से भागकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में कर्मचारी साहिल झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से पूरा बाजार जलने से बच गया और बड़ी जनहानि टल गई।1