तड़के आग से दहला नैनीताल का पालिका बाजार, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी नैनीताल। मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बाजार में शनिवार तड़के करीब पांच बजे एक फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी यह आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई और दुकान में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारियों ने पीछे की खिड़की से भागकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में कर्मचारी साहिल झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से पूरा बाजार जलने से बच गया और बड़ी जनहानि टल गई।
तड़के आग से दहला नैनीताल का पालिका बाजार, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी नैनीताल। मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बाजार में शनिवार तड़के करीब पांच बजे एक फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी यह आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई और दुकान में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारियों ने पीछे की खिड़की से भागकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में कर्मचारी साहिल झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से पूरा बाजार जलने से बच गया और बड़ी जनहानि टल गई।
- जनपद में मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एनकॉर्ड समिति की बैठक, जागरूकता बढ़ाने के निर्देश अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एनकॉर्ड (एनसीओआरडी) समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, नशामुक्ति और पुनर्वास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को मानस हेल्पलाइन 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग नशे के खिलाफ अभियान से जुड़ सकें। उन्होंने मादक पदार्थों की गतिविधियों से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट का चिह्नीकरण कर वहां नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नशे की लत से प्रभावित लोगों के उपचार, परामर्श और पुनर्वास के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2026 में जनवरी से जून तक मादक पदार्थों से जुड़े 27 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 52 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 1.33 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम केवल प्रवर्तन एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज, परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियों को लगातार संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट सहित समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- गरुड़ से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, दिवेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक गरुड़ से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, दिवेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक1
- sitarganj pandri me thodi si varshat ki bajha seroad ha hua bura haal Har shal yahi haal hota hai or Lagbhag 40 saal se iska koi samadhan nahi ho raha hai iska jald se jald kuch kiya jaye Dhanyawad1
- जंगली मक्खी के काटने से कई भैंसों की मौत, कई घायल बागेश्वर में जंगली मक्खी के काटने से कई भैंसों की मौत, कई घायल, जंगली मक्खी के अचानक बढ़े हमलों ने किसानों की आजीविका पर गहरा असर डाला. बागेश्वर जनपद के जैसर, सीमार और कनस्यारी क्षेत्रों में जंगली मक्खी के तीव्र प्रकोप से पांच भैंसों की मौत हो गई और कई अन्य पशु घायल हो गए हैं। मृतक पशुओं की संख्या और घायल पशुओं की हालत के चलते स्थानीय किसान चिंतित व भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ का प्रमुख रोजगार पशुपालन है और जंगली मक्खी के अचानक बढ़े हमलों ने उनकी आजीविका पर गहरा असर डाला है; कई किसान जीविका संकट का सामना कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से त्वरित राहत एवं कड़ी रोकथाम की मांग कर रहे हैं। किसान सुनील पाण्डेय का कहना है की उनका रोजगार कुछ नहीं है सिवाय पशपालन के, जंगली मक्खी के आतंक ने ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, उन्होंने सरकार से पशुपलकों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है..1
- 37 वर्षों की सेवा के बाद वन उप निरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी को भावभीनी विदाई, डीएफओ प्रणब जैन बोले— ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से निभाई जिम्मेदारी बिलासपुर। आरक्षित डडिया वन में तैनात वन उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए दिनेश चंद्र जोशी को गुरुवार शाम विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। सामाजिक वानिकी प्रभाग, बिलासपुर रेंज के तत्वावधान में बेगमाबाद गांव स्थित एक पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों ने उनके 37 वर्षों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ प्रणब जैन ने कहा कि दिनेश चंद्र जोशी ने अपने लंबे सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया।उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ अधिकारी विभाग के लिए प्रेरणा होते हैं और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए उदाहरण बनी रहेगी।इस अवसर पर सेवानिवृत्त वन उप निरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान साथियों के सहयोग और यादगार अनुभवों को साझा करते हुए भावुक होकर कहा कि विभाग के साथ बिताया गया समय हमेशा उनकी स्मृतियों में रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।इस मौकें पर वन क्षेत्राधिकारी आलोक शर्मा,मिलक रेंजर संतोष कुमार,अमित कुमार,एसडीओ ओमप्रकाश,कमल किशोर शर्मा,शील कुमार आदि मौजूद रहे।4
- अंतिम गांव बदियाकोट में दिनदहाड़े भालू की मौजूदगी बागेश्वर जिले के अंतिम गांव बदियाकोट में दिनदहाड़े भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गांव के पास भालू के घूमते हुए दिखाई देने के बाद लोगों ने खेतों और जंगलों की ओर जाना कम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे इस क्षेत्र में महिलाओं, बच्चों और पशुपालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पिंडारी के वन क्षेत्राधिकारी से फोन वार्ता में उन्होंने बताया की क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ा दी गयी है, और लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएं और वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।1
- तड़के आग से दहला नैनीताल का पालिका बाजार, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी नैनीताल। मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बाजार में शनिवार तड़के करीब पांच बजे एक फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी यह आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई और दुकान में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारियों ने पीछे की खिड़की से भागकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में कर्मचारी साहिल झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से पूरा बाजार जलने से बच गया और बड़ी जनहानि टल गई।1