Shuru
Apke Nagar Ki App…
गरुड़ से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, दिवेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक गरुड़ से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, दिवेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक
मेरा हक न्यूज
गरुड़ से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, दिवेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक गरुड़ से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, दिवेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़ नमस्कार आप देख रहे हैं, भारत पब्लिक न्यूज़, भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा बॉर्डर बनबसा गद्दा चौकी 7 नंबर पिलर जन जागरूकता अभियान चलाया गया Breaking news ताजा खबर भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा बॉर्डर बनबसा बॉर्डर गड्ढा चौकी 7 नंबर पिलर जन जागरूकता अभियान चलाया गया भारत और नेपाल के बीच मानव तस्करी बाल श्रम बाल विवाह भिक्षावृति बंधुवा मजदूरी मानव अंगों का व्यापार व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों से संबंधित जन जागरूकता द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराज बनबसा जनपद चंपावत उत्तराखंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मानव तस्करी एवं यौन शोषण है एक अपराध जागरूक बने सुरक्षित रहे बाल यौन शोषण की रोकथाम नालसा हेल्पलाइन नंबर एक पांच एक जीरो जीरो पर संपर्क कर सकते हैं साथ ही साथ जनरल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत कार्यालय नंबर पर कॉल कर सकते हैं 05965- 230 915, सचिव सिविल जज एस डी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , चंपावत ,अध्यक्ष जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत, सशस्त्र सीमा बल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट SSB बनबसा मानव तस्करी जागरूकता अभियान 30 तारीख सातवां महीना 2026 बृहस्पतिवार को भारत और नेपाल अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्कर के बारे में बताया गया, हर प्रहार गांव ,र नगरी टोल टोल ना नेपाल प्रहरी , समुदाय प्रहरी समझदारी शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित समाज का लागि इलाका प्रहरी कार्यालय गद्दा चौकी कंचनपुर , समुदाय प्रहरी वडा समिति जिला कंचनपुर, सभी के नाम, संजीत सिंह, क्षेत्रीय संयोजक , देवेंद्र टेक बहादुर सिंह, भूपेंद्र छेत्री , प्रमुख SI नंदकिशोर बचकोटी एंटी ह्यूमन बनबसा, राधा चंद PLV, अर्जुन सिंह PLV, जनक बहादुर चंद , प्रकाश चंद्र ,देवेंद्र सिंह नायक ,APF नेपाल DSP चुन राज थापा,PRC नेपाल सुपरवाइजर मनीषा, रवि चन्द, सभी अधिकारी उपस्थित रहे ,संवाददाता उमेश विश्वकर्मा के साथ आप बने रहिए भारत पब्लिक न्यूज़ के साथ चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर करें तब तक के लिए नमस्कार1
- गंगोलीहाट में एनसीसी कैडेट्स और इको क्लब का हरित अभियान, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण गंगोलीहाट (पिथौरागढ़): पी.एम. श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में एनसीसी कैडेट्स एवं इको क्लब द्वारा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कैप्टन/डॉ. दया कृष्ण बेरी के नेतृत्व में यूएसर्क (उत्तराखंड विज्ञान एवं शिक्षा रिसर्च केंद्र, देहरादून) के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत विद्यालय परिसर में माल्टा, नींबू, नारंगी, शहतूत, कनेर, कपास, गुड़हल, कचनार (कवेराल) और बाँज सहित फलदार, छायादार एवं शोभादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर कैप्टन/डॉ. दया कृष्ण बेरी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में प्रकृति और मानव जीवन दोनों के लिए अमूल्य योगदान देगा। उन्होंने सभी से पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।1
- sitarganj pandri me thodi si varshat ki bajha seroad ha hua bura haal Har shal yahi haal hota hai or Lagbhag 40 saal se iska koi samadhan nahi ho raha hai iska jald se jald kuch kiya jaye Dhanyawad1
- 37 वर्षों की सेवा के बाद वन उप निरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी को भावभीनी विदाई, डीएफओ प्रणब जैन बोले— ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से निभाई जिम्मेदारी बिलासपुर। आरक्षित डडिया वन में तैनात वन उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए दिनेश चंद्र जोशी को गुरुवार शाम विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। सामाजिक वानिकी प्रभाग, बिलासपुर रेंज के तत्वावधान में बेगमाबाद गांव स्थित एक पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों ने उनके 37 वर्षों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ प्रणब जैन ने कहा कि दिनेश चंद्र जोशी ने अपने लंबे सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया।उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ अधिकारी विभाग के लिए प्रेरणा होते हैं और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए उदाहरण बनी रहेगी।इस अवसर पर सेवानिवृत्त वन उप निरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान साथियों के सहयोग और यादगार अनुभवों को साझा करते हुए भावुक होकर कहा कि विभाग के साथ बिताया गया समय हमेशा उनकी स्मृतियों में रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।इस मौकें पर वन क्षेत्राधिकारी आलोक शर्मा,मिलक रेंजर संतोष कुमार,अमित कुमार,एसडीओ ओमप्रकाश,कमल किशोर शर्मा,शील कुमार आदि मौजूद रहे।4
- जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण, वसूली बढ़ाने और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। चम्पावत, 30 जुलाई 2026 सूवि। ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग, फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे में लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्टाफ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व वादों, आबकारी विभाग, राजस्व वसूली, सेवा का अधिकार, अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पूर्ति विभाग, ई-ऑफिस तथा सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने तीन से पांच वर्ष पुराने लंबित राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एल.आर. एक्ट, धारा-143, धारा-229 सहित अन्य लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर देते हुए कहा कि उपजिलाधिकारी नियमित रूप से वादों की सुनवाई करें तथा जहां संभव हो, मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) के माध्यम से अधिकाधिक मामलों का समाधान कराने का प्रयास करें। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व विभाग को बड़े बकायेदारों से वसूली में तेजी लाने तथा लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लंबित मजिस्ट्रियल जांचों को शीघ्र पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत लंबित सत्यापन कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस प्रणाली की समीक्षा करते हुए सभी विभागों में इसके अधिकतम उपयोग पर बल दिया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी को मिड डे मील का राशन उपलब्ध कराने तथा राशन कार्डों का सत्यापन अभियान पूरा करने के साथ निरस्त किए गए राशन कार्डों का विवरण मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ साझा करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, उप जिलाधिकारी श्री बी.सी. पंत, मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सुश्री प्रियंका भट्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री देवेंद्र पटवाल सहित राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- चम्पावत:*जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण, वसूली बढ़ाने और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश* चम्पावत:*जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण, वसूली बढ़ाने और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश*1