logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_KHABRON KA SAFAR NEWS
KHABRON KA SAFAR NEWS
पत्रकार Sarwar, Ajmer•
2 hrs ago

More news from Ajmer and nearby areas
  • (पंकज बाफना)मेड़ता सिटी। शहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब जिला एवं सेशन न्यायाधीश मेड़ता को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई। धमकी का मेल प्राप्त होते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही डीवाईएसपी रामकरण मलहिंदा, थाना अधिकारी धर्मेश दायमा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और सुरक्षा के लिहाज से न्यायालय परिसर को खाली करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने न्यायालय में मौजूद वकीलों, पक्षकारों, स्टाफ और कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम सहित अन्य आपातकालीन टीमें भी मौके पर पहुंचने लगी हैं। पुलिस पूरे न्यायालय परिसर को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव किया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले न्यायालय परिसर को पूरी तरह खाली करवाया जा रहा है, उसके बाद बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे परिसर की सघन जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस धमकी भरे ई-मेल की सत्यता और उसके स्रोत की भी जांच में जुटी हुई है। घटना की खबर फैलते ही न्यायालय परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और शहर में चर्चा का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील कर रहा है।
    1
    (पंकज बाफना)मेड़ता सिटी। शहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब जिला एवं सेशन न्यायाधीश मेड़ता को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई। धमकी का मेल प्राप्त होते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया।
सूचना मिलते ही डीवाईएसपी रामकरण मलहिंदा, थाना अधिकारी धर्मेश दायमा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और सुरक्षा के लिहाज से न्यायालय परिसर को खाली करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने न्यायालय में मौजूद वकीलों, पक्षकारों, स्टाफ और कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालना शुरू किया।
इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम सहित अन्य आपातकालीन टीमें भी मौके पर पहुंचने लगी हैं। पुलिस पूरे न्यायालय परिसर को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले न्यायालय परिसर को पूरी तरह खाली करवाया जा रहा है, उसके बाद बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे परिसर की सघन जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस धमकी भरे ई-मेल की सत्यता और उसके स्रोत की भी जांच में जुटी हुई है।
घटना की खबर फैलते ही न्यायालय परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और शहर में चर्चा का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील कर रहा है।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    2 hrs ago
  • *श्री भाग्यदेश्वर महादेव मंदिर में फागोत्सव का धमाल* *भक्ति और रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु , फूलों से खेली होली* *केकड़ी 5 मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क* *फागुन मास के पावन अवसर पर शहर के अजमेर रोड स्थित भाग्योदय नगर के श्री भाग्यदेश्वर महादेव मंदिर में भव्य फागोत्सव का आयोजन बुधवार फागुन की एकम को बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, गुलाल और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजनों की मधुर ध्वनि और “हर-हर महादेव” व “राधे-राधे” के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।* *मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर विजयवर्गी ने बताया कि फागुन मास में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया।* *भजन संध्या में मधुर संगीत गायिका सुनिधि जांगिड़ ने होली और श्रीकृष्ण भक्ति से जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।* *उनके सुरों की मधुरता ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और महिला-पुरुष भक्त स्वतः ही भक्ति के रंग में झूमते नजर आए। वहीं स्थानीय गायक दामोदर सैनी ने भी भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।* *कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। राधा कृष्ण की रास लीला का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। झांकी के साथ फूलों की होली खेली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर और गुलाल का टीका लगाकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।* *मंदिर समिति के उपाध्यक्ष कैलाश चंद मीणा ने बताया कि यह आयोजन मंदिर समिति और सभी भक्तों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भजन संध्या के पश्चात भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार कर महाआरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।* *आयोजन में महिला मंडल की सदस्याएं विशेष रूप से एकरूपता के साथ निर्धारित साड़ियों में सुसज्जित नजर आईं, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फाग गीतों पर नृत्य किया और पूरे* *वातावरण को उत्सवमय बना दिया।* *इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक महावीर शर्मा, कोषाध्यक्ष रामराज जांगिड़, सचिव रामधन प्रजापत, मीडिया प्रभारी दिनेश* *वैष्णव, वरिष्ठ सदस्य अमरचंद टेलर, बालमुकुंद शर्मा, बलवंत सिंह, शास्त्री विशाल पाराशर, शंकरलाल धाकड़, मूलसिंह, रामस्वरूप चौधरी, अशोक जांगिड़, मुकेश धाकड़, रामप्रसाद झारोटिया, बाबूलाल जांगिड़, कृष्ण गोपाल सिंह, अभिषेक चौधरी,* *विनोद शर्मा, बियाणी परिवार, लक्की सेन, वंशू सिंह, मोहित मीणा, बंटी प्रजापत सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।* *पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और आपसी प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला।* *फागोत्सव ने सभी श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, प्रेम और सौहार्द के रंग भर दिए तथा उपस्थित भक्तों के लिए यह आयोजन लंबे समय तक यादगार बना रहा।*
    4
    *श्री भाग्यदेश्वर महादेव मंदिर में फागोत्सव का धमाल*
*भक्ति और रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु , फूलों से खेली होली* 
*केकड़ी 5 मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क*
*फागुन मास के पावन अवसर पर शहर के अजमेर रोड स्थित भाग्योदय नगर के श्री भाग्यदेश्वर महादेव मंदिर में भव्य फागोत्सव का आयोजन  बुधवार फागुन की एकम को बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, गुलाल और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजनों की मधुर ध्वनि और “हर-हर महादेव” व “राधे-राधे” के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।*
*मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर विजयवर्गी ने बताया कि फागुन मास में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया।*
*भजन संध्या में मधुर संगीत गायिका सुनिधि जांगिड़ ने होली और श्रीकृष्ण भक्ति से जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।* *उनके सुरों की मधुरता ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और महिला-पुरुष भक्त स्वतः ही भक्ति के रंग में झूमते नजर आए। वहीं स्थानीय गायक दामोदर सैनी ने भी भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।*
*कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। राधा कृष्ण की रास लीला का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। झांकी के साथ फूलों की होली खेली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर और गुलाल का टीका लगाकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।*
*मंदिर समिति के उपाध्यक्ष कैलाश चंद मीणा ने बताया कि यह आयोजन मंदिर समिति और सभी भक्तों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भजन संध्या के पश्चात भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार कर महाआरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।*
*आयोजन में महिला मंडल की सदस्याएं विशेष रूप से एकरूपता के साथ निर्धारित साड़ियों में सुसज्जित नजर आईं, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फाग गीतों पर नृत्य किया और पूरे* *वातावरण को उत्सवमय बना दिया।*
*इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक महावीर शर्मा, कोषाध्यक्ष रामराज जांगिड़, सचिव रामधन प्रजापत, मीडिया प्रभारी दिनेश* *वैष्णव, वरिष्ठ सदस्य अमरचंद टेलर, बालमुकुंद शर्मा, बलवंत सिंह, शास्त्री विशाल पाराशर, शंकरलाल धाकड़, मूलसिंह, रामस्वरूप चौधरी, अशोक जांगिड़, मुकेश धाकड़, रामप्रसाद झारोटिया, बाबूलाल जांगिड़, कृष्ण गोपाल सिंह, अभिषेक चौधरी,* *विनोद शर्मा, बियाणी परिवार, लक्की सेन, वंशू सिंह, मोहित मीणा, बंटी प्रजापत सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।*
*पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और आपसी प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला।* *फागोत्सव ने सभी श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, प्रेम और सौहार्द के रंग भर दिए तथा उपस्थित भक्तों के लिए यह आयोजन लंबे समय तक यादगार बना रहा।*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Ashok Kumar Regar
    1
    Post by Ashok Kumar Regar
    user_Ashok Kumar Regar
    Ashok Kumar Regar
    Auto market फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • अजमेर-नसीराबाद मार्ग पर हादसा: थ्री व्हीलर टेंपो ने मोपेड सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, तीन घायल
    1
    अजमेर-नसीराबाद मार्ग पर हादसा: थ्री व्हीलर टेंपो ने मोपेड सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, तीन घायल
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नगौर राजरजान गाधी वाडी पेड सड़क साफ़ करने वाले है
    1
    नगौर राजरजान गाधी वाडी  पेड सड़क साफ़ करने वाले है
    user_Neeraj Nahata
    Neeraj Nahata
    Salesperson अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    26 min ago
  • अजमेर पुलिस लाइन मैदान में होली का पर्व बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर रेंज आईजी राजेंद्र चौधरी और अजमेर एसपी वंदिता राणा सहित पुलिस के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस पर्व को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मिलकर होली का आनंद लिया। पूरे पुलिस लाइन परिसर में रंग-बिरंगे गुलाल और खुशियों का माहौल देखने को मिला। होली के इस आयोजन ने पुलिस परिवार के बीच आपसी एकता और उत्साह का संदेश भी दिया।
    1
    अजमेर पुलिस लाइन मैदान में होली का पर्व बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर रेंज आईजी राजेंद्र चौधरी और अजमेर एसपी वंदिता राणा सहित पुलिस के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस पर्व को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मिलकर होली का आनंद लिया। पूरे पुलिस लाइन परिसर में रंग-बिरंगे गुलाल और खुशियों का माहौल देखने को मिला। होली के इस आयोजन ने पुलिस परिवार के बीच आपसी एकता और उत्साह का संदेश भी दिया।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    49 min ago
  • Post by Moinuddin Khan
    1
    Post by Moinuddin Khan
    user_Moinuddin Khan
    Moinuddin Khan
    Artist अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    1
    Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.