logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी में शादीशुदा गर्लफ्रेंड की लाश अस्पताल में छोड़कर बॉयफ्रेंड भाग गया। दोनों के बीच 3 साल से अफेयर था। महिला दो दिन पहले बॉयफ्रेंड के साथ रहने उसके घर पहुंच गई थी। शनिवार सुबह बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के बेटे को फोन किया। कहा- तुम्हारी मां ने जहर खा लिया है। मैं उन्हें अस्पताल लेकर जा रहा हूं। बेटा घरवालों के साथ आनन-फानन में CHC अस्पताल पहुंचा। देखा तो उसकी मां की मौत हो चुकी थी। बॉयफ्रेंड वहां नहीं था। महिला नीलम कुशवाहा के बेटे ने आरोप लगाया कि बॉयफ्रेंड रवि ने जहर खिलाकर मां की हत्या की। बेटे ने उसके खिलाफ देर शाम थाने में तहरीर दी। पूरा मामला चिरगांव के भरतपुरा गांव का है।

on 15 December
user_Yogita Jain
Yogita Jain
Konch, Jalaun•
on 15 December

झांसी में शादीशुदा गर्लफ्रेंड की लाश अस्पताल में छोड़कर बॉयफ्रेंड भाग गया। दोनों के बीच 3 साल से अफेयर था। महिला दो दिन पहले बॉयफ्रेंड के साथ रहने उसके घर पहुंच गई थी। शनिवार सुबह बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के बेटे को फोन किया। कहा- तुम्हारी मां ने जहर खा लिया है। मैं उन्हें अस्पताल लेकर जा रहा हूं। बेटा घरवालों के साथ आनन-फानन में CHC अस्पताल पहुंचा। देखा तो उसकी मां की मौत हो चुकी थी। बॉयफ्रेंड वहां नहीं था। महिला नीलम कुशवाहा के बेटे ने आरोप लगाया कि बॉयफ्रेंड रवि ने जहर खिलाकर मां की हत्या की। बेटे ने उसके खिलाफ देर शाम थाने में तहरीर दी। पूरा मामला चिरगांव के भरतपुरा गांव का है।

  • user_Atul Trivedi
    Atul Trivedi
    Misrikh, Sitapur
    Jo kuchh hua samaj ke liye Sahi hua yah galat hai ki vah chhodkar bhaga aur inki umra dekho abhi yah boyfriend wali thi ki samaj sudharne wali
    on 15 December
  • user_User6259
    User6259
    Uttar Pradesh
    🙏
    on 20 December
  • user_User5802
    User5802
    Arrah, Bhojpur
    🤝
    on 16 December
  • user_Md Firoz Khan
    Md Firoz Khan
    Sherpur, Bihar Sharif
    👏
    on 16 December
  • user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Saur Bazar, Saharsa
    😡
    on 16 December
  • user_Farhan Ali
    Farhan Ali
    Jhansi, Uttar Pradesh
    🙏
    on 15 December
  • user_Ishwar sahu
    Ishwar sahu
    Takhatpur, Bilaspur
    😤
    on 15 December
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आटा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे आटा टोल टैक्स से लगभग 150 मीटर पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार नूर मोहम्मद पुत्र अंसारी निवासी राहिया का हाथ टूट गया और सिर बुरी तरह फट गया। टक्कर के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल को सड़क से हटाकर किनारे पट्टी पर लिटाया और डायल 102 व 112 पर कई बार फोन किया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। इसी बीच UP92 AF 5279 नंबर की चार पहिया गाड़ी में सवार एक लड़की और उनके साथियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को अपनी गाड़ी से तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल नूर मोहम्मद आटा क्षेत्र से अपने घर राहिया जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक UP 92 Z 3426 को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे सड़क किनारे सुरक्षित रख दिया गया है। घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है, वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    2
    आटा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे आटा टोल टैक्स से लगभग 150 मीटर पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। 
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार नूर मोहम्मद पुत्र अंसारी निवासी राहिया का हाथ टूट गया और सिर बुरी तरह फट गया। 
टक्कर के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल को सड़क से हटाकर किनारे पट्टी पर लिटाया और डायल 102 व 112 पर कई बार फोन किया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी।
इसी बीच UP92 AF 5279 नंबर की चार पहिया गाड़ी में सवार एक लड़की और उनके साथियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को अपनी गाड़ी से तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि घायल नूर मोहम्मद आटा क्षेत्र से अपने घर राहिया जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक UP 92 Z 3426 को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे सड़क किनारे सुरक्षित रख दिया गया है।
घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है, वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अलीगढ़ जनपद के घंघीरी रोड स्थित कोड़ियां गंज क्षेत्र में सोमबार को एक सड़क हादसा हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे वाहन के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    अलीगढ़ जनपद के घंघीरी रोड स्थित कोड़ियां गंज क्षेत्र में सोमबार को एक सड़क हादसा हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे वाहन के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन आपस में टकरा गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Chhatrapal singh
    Chhatrapal singh
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में एक युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पल से पीट दिया। युवती ने उस पर लगातार कई चप्पल बरसाए। युवक की स्कूटी से युवती की स्कूटी को हल्का सा धक्का लग गया था। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद युवती ने युवक की स्कूटी लात मारकर गिरा दी। युवती के साथ दो अन्य युवक भी थे। उन्होंने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवती चप्पल से उसे मारती रही। बीच सड़क पर विवाद होता देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जाम लग गया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मधुवन विला चौराहे का है।
    1
    जालौन में एक युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पल से पीट दिया। युवती ने उस पर लगातार कई चप्पल बरसाए। युवक की स्कूटी से युवती की स्कूटी को हल्का सा धक्का लग गया था। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।
इसके बाद युवती ने युवक की स्कूटी लात मारकर गिरा दी। युवती के साथ दो अन्य युवक भी थे। उन्होंने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवती चप्पल से उसे मारती रही। बीच सड़क पर विवाद होता देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जाम लग गया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मधुवन विला चौराहे का है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चमारी में इतिहास बन गया माता प्रसाद की स्मृति में बनाया गया पुस्तकालय जिसका लोकार्पण 8 मार्च को किया गया जिसमें हिंदुस्तान की दिग्गज हस्तियों ने सहभागिता की
    1
    चमारी में इतिहास बन गया माता प्रसाद की स्मृति में बनाया गया पुस्तकालय जिसका लोकार्पण 8  मार्च को किया गया जिसमें हिंदुस्तान की दिग्गज हस्तियों ने सहभागिता की
    user_Ptrkaar
    Ptrkaar
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उरई : बस स्टैंड चौकी के मधुवन विला चौराहे पर हल्का धक्का लगने से भड़का विवाद :- युवक संग मारपीट, अफरा-तफरी मच गई, जाम लग गया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। क्या है पूरा मामला!!!
    1
    उरई :  बस स्टैंड चौकी के मधुवन विला चौराहे पर हल्का धक्का लगने से भड़का विवाद :- युवक संग मारपीट, अफरा-तफरी मच गई, जाम लग गया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। क्या है पूरा मामला!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उरई (जालौन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी के तत्वावधान में जनपद के छात्र-युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूसीजी एक्ट-2026 को लागू करने तथा आरक्षित वर्ग के छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूसीजी एक्ट बिल-2026 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग की खाली सीटों को खुली परीक्षा के माध्यम से भरा जाए तथा देशभर के डिग्री कॉलेजों में भी आरक्षित सीटों पर नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं।
    1
    उरई (जालौन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी के तत्वावधान में जनपद के छात्र-युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूसीजी एक्ट-2026 को लागू करने तथा आरक्षित वर्ग के छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूसीजी एक्ट बिल-2026 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग की खाली सीटों को खुली परीक्षा के माध्यम से भरा जाए तथा देशभर के डिग्री कॉलेजों में भी आरक्षित सीटों पर नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राई से मथा हुआ घर का देशी घी गाय का या भैंस का जिस भाई बहन को लेना चाहते हो निम्न नंबर 7897096731, आप अपना ऑडर करा सकते हैं धन्यवाद
    1
    राई से मथा हुआ घर का देशी घी गाय का या भैंस का जिस भाई  बहन को लेना चाहते हो निम्न नंबर 7897096731, आप अपना ऑडर करा सकते हैं धन्यवाद
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन। बीते पांच दिन से लापता वृद्ध का शव छहपुला के पास स्थित एक खेत में मिला। जालौन नगर बंगरा रोड पर स्थित होटल रिच गैलेक्सी के पास सुबह 11:00 सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला मृतक की पहचान बृजलाल पुत्र सरमन निवासी मोहल्ला तोपखाना नगर जालौन के रूप में हुई है सुबह राहगीरों की निकलते समय नजर खेत के किनारे सड़क पर पड़ी इसके बाद काफी भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना तत्काल जालौन कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है मृतक के संबंध में कुछ दिन पहले जालौन कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी जिसकी पुष्टि भी पुलिस द्वारा की जा रही है।
    1
    जालौन। बीते पांच दिन से लापता वृद्ध का शव छहपुला के पास स्थित एक खेत में मिला। जालौन नगर बंगरा रोड पर स्थित होटल रिच गैलेक्सी के पास सुबह 11:00 सड़क किनारे खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला मृतक की पहचान बृजलाल पुत्र सरमन निवासी मोहल्ला तोपखाना नगर जालौन के रूप में हुई है सुबह राहगीरों की निकलते समय नजर खेत के किनारे सड़क पर पड़ी इसके बाद काफी भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना तत्काल जालौन कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है मृतक के संबंध में कुछ दिन पहले जालौन कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी जिसकी पुष्टि भी पुलिस द्वारा की जा रही है।
    user_Chhatrapal singh
    Chhatrapal singh
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.