logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूसीजी एक्ट-2026 के समर्थन में आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी ने दिया ज्ञापन उरई (जालौन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी के तत्वावधान में जनपद के छात्र-युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूसीजी एक्ट-2026 को लागू करने तथा आरक्षित वर्ग के छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूसीजी एक्ट बिल-2026 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग की खाली सीटों को खुली परीक्षा के माध्यम से भरा जाए तथा देशभर के डिग्री कॉलेजों में भी आरक्षित सीटों पर नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं।

12 hrs ago
user_प्रदीप महतवानी
प्रदीप महतवानी
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

यूसीजी एक्ट-2026 के समर्थन में आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी ने दिया ज्ञापन उरई (जालौन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी के तत्वावधान में जनपद के छात्र-युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूसीजी एक्ट-2026 को लागू करने तथा आरक्षित वर्ग के छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूसीजी एक्ट बिल-2026 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग की खाली सीटों को खुली परीक्षा के माध्यम से भरा जाए तथा देशभर के डिग्री कॉलेजों में भी आरक्षित सीटों पर नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन के चमारी में उद्घाटन के दौरान बोले कैलाश सत्यार्थी "पुस्तकालय भी एक जन आंदोलन बन सकता है"!!.....
    1
    जालौन के चमारी में उद्घाटन के दौरान बोले कैलाश सत्यार्थी "पुस्तकालय भी एक जन आंदोलन बन सकता है"!!.....
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चमारी में इतिहास बन गया माता प्रसाद की स्मृति में बनाया गया पुस्तकालय जिसका लोकार्पण 8 मार्च को किया गया जिसमें हिंदुस्तान की दिग्गज हस्तियों ने सहभागिता की
    1
    चमारी में इतिहास बन गया माता प्रसाद की स्मृति में बनाया गया पुस्तकालय जिसका लोकार्पण 8  मार्च को किया गया जिसमें हिंदुस्तान की दिग्गज हस्तियों ने सहभागिता की
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उरई (जालौन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी के तत्वावधान में जनपद के छात्र-युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूसीजी एक्ट-2026 को लागू करने तथा आरक्षित वर्ग के छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूसीजी एक्ट बिल-2026 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग की खाली सीटों को खुली परीक्षा के माध्यम से भरा जाए तथा देशभर के डिग्री कॉलेजों में भी आरक्षित सीटों पर नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं।
    1
    उरई (जालौन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी के तत्वावधान में जनपद के छात्र-युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूसीजी एक्ट-2026 को लागू करने तथा आरक्षित वर्ग के छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूसीजी एक्ट बिल-2026 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग की खाली सीटों को खुली परीक्षा के माध्यम से भरा जाए तथा देशभर के डिग्री कॉलेजों में भी आरक्षित सीटों पर नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उरई। विधानसभा क्षेत्र 221 उरई के अंतर्गत ग्राम अटरिया–नसीरपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से अटरिया और नसीरपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। इस दौरान जिला महामंत्री रविंद्र प्रताप, जितेंद्र अटरिया, अरविंद्र परिहार, जशबंत यादव, मयंक यादव, रत्नाकर, धर्मेंद्र, ऋषि श्रीवास्तव, पवन सिंह नसीरपुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की।
    1
    उरई। विधानसभा क्षेत्र 221 उरई के अंतर्गत ग्राम अटरिया–नसीरपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से अटरिया और नसीरपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
इस दौरान जिला महामंत्री रविंद्र प्रताप, जितेंद्र अटरिया, अरविंद्र परिहार, जशबंत यादव, मयंक यादव, रत्नाकर, धर्मेंद्र, ऋषि श्रीवास्तव, पवन सिंह नसीरपुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कालपी में गर्मी के बीच छाया घना कोहरा, सुबह वाहनों की रफ्तार हुई धीमी कालपी (जालौन) मंगलवार सुबह कालपी समेत आसपास के कई इलाकों में अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे लोगों को हैरानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 4 बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरे इलाके में घना कोहरा फैल गया। मार्च के महीने में तेज गर्मी के बीच इस तरह का मौसम परिवर्तन लोगों के लिए काफी अप्रत्याशित रहा। घने कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कालपी में इस तरह का कोहरा पहले भी देखा गया है, लेकिन गर्मी के बीच अचानक इतनी घनी धुंध कम ही देखने को मिलती है। वर्तमान में क्षेत्र में अधिकतम तापमान लगभग 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। मंगलवार सुबह हुए इस मौसम परिवर्तन की खास बात यह रही कि कालपी के अलावा आसपास के कई कस्बों में भी कोहरे की हल्की परत दिखाई दी, जबकि कालपी कस्बे के लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में कोहरा सबसे अधिक घना नजर आया।
    4
    कालपी में गर्मी के बीच छाया घना कोहरा, सुबह वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
कालपी (जालौन) मंगलवार सुबह कालपी समेत आसपास के कई इलाकों में अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे लोगों को हैरानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 4 बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरे इलाके में घना कोहरा फैल गया।
मार्च के महीने में तेज गर्मी के बीच इस तरह का मौसम परिवर्तन लोगों के लिए काफी अप्रत्याशित रहा। घने कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार कालपी में इस तरह का कोहरा पहले भी देखा गया है, लेकिन गर्मी के बीच अचानक इतनी घनी धुंध कम ही देखने को मिलती है।
वर्तमान में क्षेत्र में अधिकतम तापमान लगभग 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है।
मंगलवार सुबह हुए इस मौसम परिवर्तन की खास बात यह रही कि कालपी के अलावा आसपास के कई कस्बों में भी कोहरे की हल्की परत दिखाई दी, जबकि कालपी कस्बे के लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में कोहरा सबसे अधिक घना नजर आया।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आटा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे आटा टोल टैक्स से लगभग 150 मीटर पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार नूर मोहम्मद पुत्र अंसारी निवासी राहिया का हाथ टूट गया और सिर बुरी तरह फट गया। टक्कर के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल को सड़क से हटाकर किनारे पट्टी पर लिटाया और डायल 102 व 112 पर कई बार फोन किया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। इसी बीच UP92 AF 5279 नंबर की चार पहिया गाड़ी में सवार एक लड़की और उनके साथियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को अपनी गाड़ी से तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल नूर मोहम्मद आटा क्षेत्र से अपने घर राहिया जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक UP 92 Z 3426 को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे सड़क किनारे सुरक्षित रख दिया गया है। घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है, वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    2
    आटा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे आटा टोल टैक्स से लगभग 150 मीटर पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। 
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार नूर मोहम्मद पुत्र अंसारी निवासी राहिया का हाथ टूट गया और सिर बुरी तरह फट गया। 
टक्कर के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल को सड़क से हटाकर किनारे पट्टी पर लिटाया और डायल 102 व 112 पर कई बार फोन किया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी।
इसी बीच UP92 AF 5279 नंबर की चार पहिया गाड़ी में सवार एक लड़की और उनके साथियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को अपनी गाड़ी से तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि घायल नूर मोहम्मद आटा क्षेत्र से अपने घर राहिया जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक UP 92 Z 3426 को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे सड़क किनारे सुरक्षित रख दिया गया है।
घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है, वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Sandeep_says
    1
    Post by Sandeep_says
    user_Sandeep_says
    Sandeep_says
    Artist Akbarpur, Kanpur Dehat•
    3 hrs ago
  • उरई : बस स्टैंड चौकी के मधुवन विला चौराहे पर हल्का धक्का लगने से भड़का विवाद :- युवक संग मारपीट, अफरा-तफरी मच गई, जाम लग गया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। क्या है पूरा मामला!!!
    1
    उरई :  बस स्टैंड चौकी के मधुवन विला चौराहे पर हल्का धक्का लगने से भड़का विवाद :- युवक संग मारपीट, अफरा-तफरी मच गई, जाम लग गया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। क्या है पूरा मामला!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.