Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sandeep_says
More news from Kanpur Dehat and nearby areas
- Post by Sandeep_says1
- रुरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का रहने वाला एक युवक घर से अपने दोस्त के यहां जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसकी बाइक ओमनी वैन से टकरा गई इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेहाल हो गए। रूरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का रहने वाला निशांत उर्फ छोटू पुत्र स्व संजय तिवारी उम्र 23 वर्ष सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से बाइक लेकर थाना क्षेत्र के देवकीपुरवा में रहने वाले मित्र गोलू ये यहां जाने के लिए निकला था।रूरा मिंडा कुआं मार्ग पर जगनपुर गांव के आगे स्थिति एक डिग्री कॉलेज के सामने मिंडा कुआं की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वैन की चपेट में उसकी बाइक आ गई इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसको उपचार के लिए भिजवाया जहां कानपुर में हैलट अस्पताल में उसकी देर रात करीब 9 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही मां मंजू भाई प्रशांत का रो रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।वैन को थाने में खड़ा कराया गया है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही परिजनों के हिसाब से होगी।तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।1
- आशू श्रीवास्तव पत्रकार कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर वे वर्षों से होली जलाते आ रहे थे,जहां पर 2 मार्च को भी होली जलाई गई थी रविवार को लगभग आधा दर्जन पंचडेरा के ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर 1076 पर सूचना दर्ज कराई। ग्रामीण का कहना है कि उन्होंने 1076 पर कॉल करे लगभग 2 घंटे बीत गए है अभी तक प्रशासन द्वारा कोई भी मौके पर आकर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कई घंटे बीत जाने के बाद तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह मौके पुलिस बल के साथ मौके पहुँचे और अवैध कब्जा हटवाया गया। मौके पर तहसीलदार ने नक्शा देख जगह का मुआयना किया तो वर्तमान में कुछ दबंगो द्वारा मकान बनाया जा रहा है लेकिन तहसीलदार सिकंदरा की उदासीनता के कारण जबरदस्ती मकान निर्माण करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई वही थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कब्जा कर रहे अभियुक्तो को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।3
- जंगल की आग ने मचाया कहर, बाजरे के खेत में लगी भीषण आग; आधा बीघा फसल जलकर राख कालपी थाना क्षेत्र के सोहरापुर गांव में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से किसान की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि पहले पास के जंगल में आग लगी थी, जो तेज हवा के कारण फैलते-फैलते किसान के बाजरे के खेत तक पहुंच गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्राम सोहरापुर निवासी किसान भगोती पुत्र परशुराम (उम्र करीब 40 वर्ष) के खेत में करीब 3:30 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। खेत से उठती तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और बाल्टी, पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार कई बार फोन करने के बाद भी फायर ब्रिगेड काफी देर से मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने देर से पहुंचने का कारण रास्ते में लगे भीषण जाम को बताया। हालांकि जब तक दमकल टीम पहुंची, तब तक ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और प्रयासों से आग को काफी हद तक काबू में कर लिया गया था। बाद में दमकल कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर पूरी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक किसान की करीब आधा बीघा बाजरे की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को तत्काल मुआवजा देने की मांग की हैl1
- गांव मे चने का होला खाया1
- जालौन के चमारी में उद्घाटन के दौरान बोले कैलाश सत्यार्थी "पुस्तकालय भी एक जन आंदोलन बन सकता है"!!.....1
- कानपुर देहात भोगनीपुर से सिकंदरा मुगल रोड पर फर्राटे भरते ओवरलोड वाहन। जहां एक तरफ सरकार लगातार अभियान चला कर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ भोगनीपुर से सिकंदरा मार्ग पर बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन का कहर देखने को मिल रहा है।2
- जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अकबरपुर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदया द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया गया और लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।1