logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, घरेलू सामान जला; ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा लांबिया में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लगने का मामला सामने आया। घटना कालू थाना क्षेत्र के लांबिया ग्राम स्थित मुख्य चौराहे की है। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। मकान मालिक गोपाल देवासी ने बताया कि शनिवार को अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे फ्रिज, कूलर, पंखे सहित अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान लालाराम कुमावत, दिनेश ,वासु सहित अन्य ग्रामीणों ने साहस दिखाया। आग की लपटों के बीच घर में रखी गैस सिलेंडर पर उनकी नजर पड़ी। संभावित खतरे को भांपते हुए ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते सामान के बीच से गैस सिलेंडर को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में मकान मालिक को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। समय रहते ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।

10 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
10 hrs ago

रायपुर (ब्यावर) शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, घरेलू सामान जला; ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा लांबिया में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लगने का मामला सामने आया। घटना कालू थाना क्षेत्र के लांबिया ग्राम स्थित मुख्य चौराहे की है। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। मकान मालिक गोपाल देवासी ने बताया कि शनिवार को अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे फ्रिज, कूलर, पंखे सहित अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान लालाराम कुमावत, दिनेश ,वासु सहित अन्य ग्रामीणों ने साहस दिखाया। आग की लपटों के बीच घर में रखी गैस सिलेंडर पर उनकी नजर पड़ी। संभावित खतरे को भांपते हुए ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते सामान के बीच से गैस सिलेंडर को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में मकान मालिक को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। समय रहते ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    1 hr ago
  • सेन्दडा ब्यावर ग्राम पंचायत रेलड़ा मे आज महाशिवरात्रि के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई 151 कलश निकाली गई इस अवसर पर शिव शक्ति नवयुग मंडल रेलडा कार्यकर्ता का सहयोग से निकल गई ग्रामीण मोहन सिंह जी पुजारी सरपंच प्रतिनिधि हुकम सिंह जी महेंद्र सिंह राठौड़ राकेश जांगिड़ बिरम सिंह राजेंद्र सिंह रामेश्वर सिंह अर्जुन सिंह देपाल सिंह जीतू सिंह में सिंह पाचु राम शंकर सिंह छगन सिंह दगल सिंह शंभू सिंह कुप सिंह लाडू सिंह हंसराज छगन महाराज आपका अपना समाजसेवी एवं रावत सर्कल अध्यक्ष श्याम सिंह रेलडा एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे🙏
    4
    सेन्दडा ब्यावर 
ग्राम पंचायत रेलड़ा मे आज महाशिवरात्रि के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई 151 कलश  निकाली गई इस अवसर पर शिव शक्ति नवयुग मंडल रेलडा कार्यकर्ता का सहयोग से निकल गई ग्रामीण मोहन सिंह जी पुजारी सरपंच प्रतिनिधि हुकम सिंह जी महेंद्र सिंह राठौड़ राकेश जांगिड़ बिरम सिंह राजेंद्र सिंह रामेश्वर सिंह अर्जुन सिंह देपाल सिंह जीतू सिंह में सिंह पाचु राम शंकर सिंह छगन सिंह दगल सिंह शंभू सिंह कुप  सिंह लाडू सिंह हंसराज छगन महाराज आपका अपना समाजसेवी एवं रावत सर्कल अध्यक्ष श्याम सिंह रेलडा एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे🙏
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पाली। जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा थाने के बाहर एसिड पीकर आत्महत्या के प्रयास किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक महीने पहले सुमेरपुर थाने में एक युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने युवती और उसे ले जाने वाले युवक को दस्तयाब कर लिया था। शनिवार को थाने में युवती के बयान दर्ज किए गए, जिसमें उसने युवक के साथ रहने के बजाय अपने माता-पिता के साथ जाने का फैसला किया! जैसे ही युवती अपने परिवार के साथ थाने से बाहर निकली, वहां मौजूद युवक अवसाद में आ गया। उसे लगा कि युवती अब कभी उसके पास नहीं लौटेगी। इसी हताशा में उसने अपने पास छिपाकर रखा एसिड पी लिया। युवक के परिजनों के शोर मचाने पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली के बांगड़ अस्पताल भेजा गया।सूचना मिलते ही पाली में ट्रोमा वार्ड के बाहर कोतवाली थानाप्रभारी रविंद्र सिंह खिंची सहित पुलिस टीम मौके पर पहुँची ट्रोमा वार्ड में चिकित्सको की देखरेख में उपचार शुरू किया वहां से भी हालत में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक के पास एसिड कहां से आया और क्या यह सोची-समझी साजिश थी। *बाईट-जयसिंह तंवर एडिशनल एसपी पाली*
    4
    पाली। जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा थाने के बाहर एसिड पीकर आत्महत्या के प्रयास किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक महीने पहले सुमेरपुर थाने में एक युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने युवती और उसे ले जाने वाले युवक को दस्तयाब कर लिया था। शनिवार को थाने में युवती के बयान दर्ज किए गए, जिसमें उसने युवक के साथ रहने के बजाय अपने माता-पिता के साथ जाने का फैसला किया! जैसे ही युवती अपने परिवार के साथ थाने से बाहर निकली, वहां मौजूद युवक अवसाद में आ गया। उसे लगा कि युवती अब कभी उसके पास नहीं लौटेगी। इसी हताशा में उसने अपने पास छिपाकर रखा एसिड पी लिया। युवक के परिजनों के शोर मचाने पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली के बांगड़ अस्पताल भेजा गया।सूचना मिलते ही पाली में ट्रोमा वार्ड के बाहर कोतवाली थानाप्रभारी रविंद्र सिंह खिंची सहित पुलिस टीम मौके पर पहुँची ट्रोमा वार्ड में चिकित्सको की देखरेख में उपचार शुरू किया वहां से भी हालत में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक के पास एसिड कहां से आया और क्या यह सोची-समझी साजिश थी।
*बाईट-जयसिंह तंवर एडिशनल एसपी पाली*
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • रानी तहसील क्षेत्र के गुंडा रुपसिंह में महादेव मंदिर परिसर में महिला मंडलों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई शिवरात्रि पर सुबह से शिव भक्तो की शिवालयों में उमड़ी भीड़
    1
    रानी तहसील क्षेत्र के गुंडा रुपसिंह में महादेव मंदिर परिसर में महिला मंडलों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई शिवरात्रि पर सुबह से शिव भक्तो की शिवालयों में उमड़ी भीड़
    user_Raju Prajapati
    Raju Prajapati
    Salesperson रानी, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जोधपुर में निगम की लापरवाही महाशिवरात्रि के पर्व पर भी निगम की लापरवाही से उदय मंदिर से मेड़ती गेट रोड पर सिवरेज लिक के चलते से सड़को पर भरा पानी क्षेत्र के आमजन परेशान । जोधपुर के तमाम ऐसे इलाके जहां सिवरेज का पानी बह रहा हे ।
    1
    जोधपुर में निगम की लापरवाही 
महाशिवरात्रि के पर्व पर भी निगम की लापरवाही से उदय मंदिर  से मेड़ती गेट रोड पर सिवरेज लिक के चलते से सड़को पर भरा पानी क्षेत्र के आमजन परेशान । जोधपुर के तमाम ऐसे इलाके जहां सिवरेज का पानी बह रहा हे ।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, जोधपुर के गीता भवन के सामने टैक्सी वालों ने सिटी बस वाले के साथ की हाथापाई
    1
    jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, जोधपुर के गीता भवन के सामने टैक्सी वालों ने सिटी बस वाले के साथ की हाथापाई
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) सेंदड़ा में भरा भव्य मेला, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ आज तक का ऐतिहासिक मेला,महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग सेंदड़ा ग्राम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम में स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। पूरे दिन मंदिर परिसर “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंजता रहा । जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ग्राम में पारंपरिक मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया । वहीं महिलाओं ने पूजा सामग्री और घरेलू सामान की खरीदारी की। मेले में दिनभर रौनक बनी रही। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को संभालने के लिए राधेश्याम टाक, किशन मालवीय, दिलीप गुप्ता, गौतम पालीवाल, ओमप्रकाश, माणक, नितिन टाक, अशोक जाट और हेमंत आहूजा सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे। पूरे दिन चले इस धार्मिक आयोजन ने सेंदड़ा ग्राम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
सेंदड़ा में भरा भव्य मेला, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आज तक का ऐतिहासिक मेला,महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
सेंदड़ा ग्राम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम में स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। पूरे दिन मंदिर परिसर “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंजता रहा । जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ग्राम में पारंपरिक मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया । वहीं महिलाओं ने पूजा सामग्री और घरेलू सामान की खरीदारी की। मेले में दिनभर रौनक बनी रही।
व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को संभालने के लिए राधेश्याम टाक, किशन मालवीय, दिलीप गुप्ता, गौतम पालीवाल, ओमप्रकाश, माणक, नितिन टाक, अशोक जाट और हेमंत आहूजा सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
पूरे दिन चले इस धार्मिक आयोजन ने सेंदड़ा ग्राम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सेंदड़ा (ब्यावर) देवली कला में महाशिवरात्रि पर शिव विवाह व भजन संध्या का आयोजन देवली कला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव विवाह का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर बाजार से शिव बारात निकाली, जो मुख्य बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर आकर्षक रूप से सजे भगवान शिवजी का पडला लेकर प्रतीकात्मक शुभ विवाह संपन्न कराया गया। रात्रि में सभी शिव मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रेम देवी, चंपा देवी, राजकुमारी, ज्योति, सोनू, चंपा देवी सीरवी सहित कई महिलाओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। शिव भक्ति के भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।
    1
    सेंदड़ा (ब्यावर)
देवली कला में महाशिवरात्रि पर शिव विवाह व भजन संध्या का आयोजन
देवली कला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव विवाह का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर बाजार से शिव बारात निकाली, जो मुख्य बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर आकर्षक रूप से सजे भगवान शिवजी का पडला लेकर प्रतीकात्मक शुभ विवाह संपन्न कराया गया।
रात्रि में  सभी शिव मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रेम देवी, चंपा देवी, राजकुमारी, ज्योति, सोनू, चंपा देवी सीरवी सहित कई महिलाओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। शिव भक्ति के भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.