Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवरात्रि पर्व पर महिला मंडलों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां रानी तहसील क्षेत्र के गुंडा रुपसिंह में महादेव मंदिर परिसर में महिला मंडलों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई शिवरात्रि पर सुबह से शिव भक्तो की शिवालयों में उमड़ी भीड़
Raju Prajapati
शिवरात्रि पर्व पर महिला मंडलों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां रानी तहसील क्षेत्र के गुंडा रुपसिंह में महादेव मंदिर परिसर में महिला मंडलों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई शिवरात्रि पर सुबह से शिव भक्तो की शिवालयों में उमड़ी भीड़
More news from राजस्थान and nearby areas
- फालना क्षेत्र की महादेव बस्ती में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नीलकंठ महादेव मंदिर के मैदान में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसके बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 151 कलश धारण किए बालिकाएं और बैंड-बाजे शामिल थे। यह शोभायात्रा शितलामाता मंदिर से शुरू होकर मुख्य सड़क मार्ग, चंद्र भुलेश्वर महादेव मंदिर और महादेव बस्ती से गुजरी। इस दौरान, श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लहराए, जबकि ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं ने नृत्य किया और युवाओं ने ढोल-बाजे के साथ उत्साह दिखाया। सम्मेलन में धर्मानंद गिरी वृंदावन वाले, बसंत पुरी जी महाराज (नीलकंठ महादेव, इंदिरा कॉलोनी) और श्याम महाराज (इंदिरा कॉलोनी) उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता नारायण, जिला प्रचारक, ने 'पंच परिवर्तन' विषय पर प्रकाश डाला।1
- सूचना के बाद भी ढाई घंटे तक नहीं पहुंचे जिम्मेदार, कलेक्टर के निर्देश पर हरकत में आया विभाग वीसीआर रिपोर्ट भरी, लेकिन वन विभाग से किसी अधिकारी ने नहीं किए हस्ताक्षर, चोरी में प्रयुक्त केबल जब्त सुमेरपुर । उपखंड क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित सिंदरू में संचालित हाईटेक नर्सरी में निर्माण कार्य के दौरान वन विभाग परिसर के अंदर से गुजर रही एलटी लाइन से अवैध हुक डालकर दो स्थानों पर से बिजली कनेक्शन लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नर्सरी परिसर के मध्य से गुजर रही एलटी लाइन में हुक डालकर दो स्थानों से सीधे अवैध कनेक्शन लिए गए थे, जिनका उपयोग निर्माण कार्य में लंबे समय से लिया जा रहा था। मामले की सूचना दोपहर 12:42 बजे विद्युत विभाग के एक्सईएन को दी गई। उन्होंने जोधपुर में होने का हवाला देते हुए सोमवार को दिखवाने की बात कही। इसके बाद 1:02 बजे सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार को भी अवगत कराया गया। सूचना के 10 मिनट बाद हटाया गया एक अवैध कनेक्शन एक्सईएन को सूचना देने के लगभग 10 मिनट बाद ही परिसर में लगे एक अवैध ‘हुक’ को संवेदक के एक कर्मचारी द्वारा खींचकर हटा दिया गया। वहीं दूसरे भवन के पास लगे अवैध कनेक्शन को हटाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने रोक दिया। दोनों स्थानों की तस्वीरें कैमरे में कैद की गईं। कलेक्टर के निर्देश के बाद पहुंची टीम जब लंबे समय तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो पाली जिला कलेक्टर एलएन मंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी गई। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद विभाग हरकत में आया और टीम मौके पर पहुंची। सूचना के बावजूद दो से ढाई घंटे बाद पहुंचे रेंजर विद्युत विभाग को मूल स्तर पर सूचना दिए जाने के बावजूद संबंधित रेंजर करीब दो से ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि यदि यही मामला किसी आम उपभोक्ता से जुड़ा होता तो विभाग तत्काल कार्रवाई करता। वीसीआर रिपोर्ट भरी, पर नहीं हुए हस्ताक्षर मौके पर विद्युत चोरी को लेकर वीसीआर (विजिलेंस चेक रिपोर्ट) भरी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के बावजूद वन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने उस पर हस्ताक्षर नहीं किए। इससे विभागीय कार्रवाई की गंभीरता पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि मौके से चोरी में उपयोग में ली गई केबलों को जब्त किया गया, लेकिन विधिवत हस्ताक्षर और स्पष्ट दस्तावेजी कार्रवाई नहीं होने से पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है। मीटर से पहले एलटी लाइन में सीधे केबल डालकर किया जा रहा था कनेक्शन मौके पर पहुंचे कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मीटर से पहले एलटी लाइन में ठेकेदार अथवा अन्य किसी द्वारा सीधे केबल डालकर बिजली की चोरी की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान आगे एक स्थान पर अलग से फ्यूज सिस्टम भी बना हुआ मिला, जिससे स्पष्ट है कि बिजली चोरी के लिए पूरा सिस्टम व्यवस्थित रूप से तैयार किया गया था। मौके पर नीचे कटे हुए लोहे के सरिए भी पड़े मिले, जो अस्थायी ढांचे और अवैध कनेक्शन की व्यवस्था की ओर संकेत करते हैं। चोरी में प्रयुक्त केबलों को जब्त कर लिया गया है तथा वीसीआर रिपोर्ट भर दी गई है। जिस पर वन विभाग के किसी भी अधिकारी ने साइन नहीं किया। उठ रहे हैं कई सवाल सूचना के तुरंत बाद एक कनेक्शन क्यों हटाया गया,वीसीआर रिपोर्ट पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किए गए, जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौके पर क्यों नहीं पहुंचे, क्या फ्यूज सिस्टम बनाकर सुनियोजित तरीके से बिजली चोरी की जा रही थी। पूरे घटनाक्रम ने विद्युत विभाग के साथ वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। अब देखना यह होगा कि उच्च स्तर पर इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर ठोस कार्रवाई की जाती है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।4
- Post by Champat kharadi1
- /रायपुर (ब्यावर) देवली कला में महाशिवरात्रि पर शिव विवाह व भजन संध्या का आयोजन देवली कला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव विवाह का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर बाजार से शिव बारात निकाली, जो मुख्य बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर आकर्षक रूप से सजे भगवान शिवजी का पडला लेकर प्रतीकात्मक शुभ विवाह संपन्न कराया गया। रात्रि में सभी शिव मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रेम देवी, चंपा देवी, राजकुमारी, ज्योति, सोनू, चंपा देवी सीरवी सहित कई महिलाओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। शिव भक्ति के भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- सेन्दडा ब्यावर महाशिवरात्रि पर सेंदड़ा में भरा भव्य मेला, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ आज तक का ऐतिहासिक मेला,महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग सेंदड़ा ग्राम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम में स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। पूरे दिन मंदिर परिसर “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंजता रहा । जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ग्राम में पारंपरिक मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया । वहीं महिलाओं ने पूजा सामग्री और घरेलू सामान की खरीदारी की। मेले में दिनभर रौनक बनी रही। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को संभालने के लिए राधेश्याम टाक, किशन मालवीय, दिलीप गुप्ता, गौतम पालीवाल, ओमप्रकाश, माणक, नितिन टाक, अशोक जाट और हेमंत आहूजा सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे। पूरे दिन चले इस धार्मिक आयोजन ने सेंदड़ा ग्राम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।4
- Post by Champat kharadi1
- रायपुर (ब्यावर) रुद्राभिषेक कर शिव महिमा का किया गुणगान ,श्री इच्छापूर्ति बालाजी मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन पाली शहर के महाराणा प्रताप नगर स्थित श्रीश्री इच्छापूर्ति बालाजी मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में दिन भर रुद्राभिषेक के साथ भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया। पुजारी ओम प्रकाश श्रीमाली लापोद ने बताया कि महा शिवरात्रि पर अल सुबह से ही भगवान शिव के दर्शनों के लिए भक्तो की लम्बी कतारे रही। प्रातः पांच बजे एवं दोपहर के समय हुई महाआरती मे सभी दर्शनार्थी भक्तिरस मे गोते लगाने को मजबूर हो गए। वही मंहिला मंडल द्वारा शिव ब्यावला एवं भगवान शिव से ओत प्रोत भजन गाकर माहौल को अध्यात्मपूर्ण बना दिया। रुद्राभिषेक कर रिझाया भगवान शिव को - पुजारी ने बताया कि इस मोके पर आचार्य पंडित विशाल श्रीमाली एवं वैभव के सानिध्य मे दम्पति निशा भटनागर पत्नि संजय भटनागर एवं मोनिका जयपाल एवं विक्रम सिंह परिहार ने विधि विधान से दूध, दही, शहद, गुलाबजल, भस्म तथा कुमकुम तिलक से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर उन्हे रिझाया। इस मोके पर श्रीमती जया बोहरा, श्रीमती राजकुमारी परिहार, तनुश्री कंवर,कुलदीप शर्मा, राहुल कुमावत, जितेंद्र सिंह, विजय सिंह, भवानी गुर्जर, अरुण बंजारा, बसंत साहू, विनोद तिवारी, लखन कुमार आदि मौजूद रहे।1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1