Shuru
Apke Nagar Ki App…
Champat kharadi
- Champat kharadiकुंभलगढ़, राजसमंद, राजस्थान🤝14 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Champat kharadi1
- बाली। दातीवाड़ा गांव मे दुदेश्वर महादेव मंदिर पर शंध्या आरती के समय पहाड़ी पर आग जलाकर अनोखे अंदाज मे महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता हैं दुदेश्वर महादेव सेवा समिति कोषाध्यक्ष हरिलाल गर्ग ने बताया की यह परम्परा पीढ़ियों से चलती आ रही हैं एसी मान्यता रही हैं की पहाड़ी पर आग जलाने से भगवान शंकर खुश होते हैं तथा गांव मे किसी भी प्रकार की बीमारिया या संकट नहीं आते हैं वर्षो से यह परम्परा चलती आ रही हैं शिवरात्रि मेले मे सेवा समिति के गोमाराम चौधरी, देवाराम प्रजापत, हरिलाल हीरागर, अमृत माली, हसमुख मालवीय,रामलाल चौधरी, जोगाराम देवासी सहित बाली, कोट, टिपरी, धणी, पांचलवाडा सहित आस पास के गावों के शिव भक्तो की भारी भीड़ रही।1
- रानी तहसील क्षेत्र के खिंवाड़ा मे शिवरात्रि पर्व पर एक शाम नागेश्वर महादेव के नाम विशाल भजन संध्या व प्रसाद का आयोजन किया गया1
- बाली उपखण्ड के चामुंडेरी के निकट स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में इन दिनों भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि एवं विशेष अवसरों पर श्रद्धालु ढोल–थाली की गूंज के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा, जहां बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन नजर आए। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, दूध व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार रामेश्वर महादेव मंदिर पांडव काल से स्थापित प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर को लेकर क्षेत्र में गहरी आस्था जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है, इसी विश्वास के चलते दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में शांति, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- यहाँ आपके गांव की समस्या पर एक प्रभावी समाचार (न्यूज़ रिपोर्ट) तैयार की गई है, जिसे आप अखबार, सोशल मीडिया या प्रशासन को दे सकते हैं: 📢 गांव कोटड़ी में नालियों का अभाव, पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान कोटड़ी (पोस्ट आगारिया), तहसील आमेट, जिला राजसमंद तहसील आमेट के अंतर्गत आने वाले गांव कोटड़ी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। गांव में नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे कीचड़ और दुर्गंध फैल रही है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी होती है।1
- सुमेरपुर । राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत सांडेराव स्थित श्री निम्बेश्वर महादेव परिसर में चल रहे पशु मेले में शनिवार को घोड़े व ऊंट की नृत्य तथा श्रृंगार प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। अश्व नृत्य प्रतियोगिता में कुल 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें शाहरूख खान (जोधपुर) का अश्व राणा प्रथम, सुरेश कुमार गोस्वामी (सिरोही) की घोड़ी विरमी द्वितीय तथा लकी का अश्व टाइगर किंग (उदयपुर) तृतीय रहा। सांत्वना पुरस्कार अजित, राजू व विशाल को दिया गया। अश्व श्रृंगार प्रतियोगिता में 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सचिन के अश्व एकलव्य को प्रथम, अजित के अश्व सूरज को द्वितीय तथा जॉन के अश्व यमराज को तृतीय स्थान मिला। ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता में 7 प्रतिभागियों में ओमप्रकाश प्रथम, बाबूलाल द्वितीय व वनाराम तृतीय रहे, जबकि ऊंट नृत्य प्रतियोगिता में पुखराज प्रथम, सुरेश कुमार द्वितीय व बाबूराम तृतीय स्थान पर रहे। साफा प्रतियोगिता में तेजेंद्र सिंह चौहान (पाली) प्रथम रहे। मूंछ प्रतियोगिता में विक्रम सिंह भेसाणा (सोजत) विजेता बने। गोडावाड़ केसरी का खिताब बुधराज कुंदरेचा ढालाेप, गोडावाड़ सुंदरी का पुरस्कार भारती तथा बेस्ट कपल का पुरस्कार ऋतु-ओमप्रकाश प्रजापत को दिया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गैर नृत्य, भवई व कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं।3
- नीलकंठ महादेव मंदिर सुमेरपुर और महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु दर्शन के लिए आए1
- Post by Champat kharadi1