logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपुर नीलकंठ महादेव मंदिर सुमेरपुर और महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु दर्शन के लिए आए

5 hrs ago
user_BAYOSA MATA
BAYOSA MATA
सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
5 hrs ago

सुमेरपुर नीलकंठ महादेव मंदिर सुमेरपुर और महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु दर्शन के लिए आए

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सुमेरपुर । राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत सांडेराव स्थित श्री निम्बेश्वर महादेव परिसर में चल रहे पशु मेले में शनिवार को घोड़े व ऊंट की नृत्य तथा श्रृंगार प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। अश्व नृत्य प्रतियोगिता में कुल 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें शाहरूख खान (जोधपुर) का अश्व राणा प्रथम, सुरेश कुमार गोस्वामी (सिरोही) की घोड़ी विरमी द्वितीय तथा लकी का अश्व टाइगर किंग (उदयपुर) तृतीय रहा। सांत्वना पुरस्कार अजित, राजू व विशाल को दिया गया। अश्व श्रृंगार प्रतियोगिता में 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सचिन के अश्व एकलव्य को प्रथम, अजित के अश्व सूरज को द्वितीय तथा जॉन के अश्व यमराज को तृतीय स्थान मिला। ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता में 7 प्रतिभागियों में ओमप्रकाश प्रथम, बाबूलाल द्वितीय व वनाराम तृतीय रहे, जबकि ऊंट नृत्य प्रतियोगिता में पुखराज प्रथम, सुरेश कुमार द्वितीय व बाबूराम तृतीय स्थान पर रहे। साफा प्रतियोगिता में तेजेंद्र सिंह चौहान (पाली) प्रथम रहे। मूंछ प्रतियोगिता में विक्रम सिंह भेसाणा (सोजत) विजेता बने। गोडावाड़ केसरी का खिताब बुधराज कुंदरेचा ढालाेप, गोडावाड़ सुंदरी का पुरस्कार भारती तथा बेस्ट कपल का पुरस्कार ऋतु-ओमप्रकाश प्रजापत को दिया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गैर नृत्य, भवई व कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं।
    3
    सुमेरपुर । राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत सांडेराव स्थित श्री निम्बेश्वर महादेव परिसर में चल रहे पशु मेले में शनिवार को घोड़े व ऊंट की नृत्य तथा श्रृंगार प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। अश्व नृत्य प्रतियोगिता में कुल 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें शाहरूख खान (जोधपुर) का अश्व राणा प्रथम, सुरेश कुमार गोस्वामी (सिरोही) की घोड़ी विरमी द्वितीय तथा लकी का अश्व टाइगर किंग (उदयपुर) तृतीय रहा। सांत्वना पुरस्कार अजित, राजू व विशाल को दिया गया। अश्व श्रृंगार प्रतियोगिता में 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सचिन के अश्व एकलव्य को प्रथम, अजित के अश्व सूरज को द्वितीय तथा जॉन के अश्व यमराज को तृतीय स्थान मिला। ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता में 7 प्रतिभागियों में ओमप्रकाश प्रथम, बाबूलाल द्वितीय व वनाराम तृतीय रहे, जबकि ऊंट नृत्य प्रतियोगिता में पुखराज प्रथम, सुरेश कुमार द्वितीय व बाबूराम तृतीय स्थान पर रहे। साफा प्रतियोगिता में तेजेंद्र सिंह चौहान (पाली) प्रथम रहे। मूंछ प्रतियोगिता में विक्रम सिंह भेसाणा (सोजत) विजेता बने। गोडावाड़ केसरी का खिताब बुधराज कुंदरेचा ढालाेप, गोडावाड़ सुंदरी का पुरस्कार भारती तथा बेस्ट कपल का पुरस्कार ऋतु-ओमप्रकाश प्रजापत को दिया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गैर नृत्य, भवई व कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नीलकंठ महादेव मंदिर सुमेरपुर और महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु दर्शन के लिए आए
    1
    नीलकंठ महादेव मंदिर सुमेरपुर और महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु दर्शन के लिए आए
    user_BAYOSA MATA
    BAYOSA MATA
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बाली। दातीवाड़ा गांव मे दुदेश्वर महादेव मंदिर पर शंध्या आरती के समय पहाड़ी पर आग जलाकर अनोखे अंदाज मे महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता हैं दुदेश्वर महादेव सेवा समिति कोषाध्यक्ष हरिलाल गर्ग ने बताया की यह परम्परा पीढ़ियों से चलती आ रही हैं एसी मान्यता रही हैं की पहाड़ी पर आग जलाने से भगवान शंकर खुश होते हैं तथा गांव मे किसी भी प्रकार की बीमारिया या संकट नहीं आते हैं वर्षो से यह परम्परा चलती आ रही हैं शिवरात्रि मेले मे सेवा समिति के गोमाराम चौधरी, देवाराम प्रजापत, हरिलाल हीरागर, अमृत माली, हसमुख मालवीय,रामलाल चौधरी, जोगाराम देवासी सहित बाली, कोट, टिपरी, धणी, पांचलवाडा सहित आस पास के गावों के शिव भक्तो की भारी भीड़ रही।
    1
    बाली। दातीवाड़ा गांव मे दुदेश्वर महादेव मंदिर पर शंध्या आरती के समय पहाड़ी पर आग जलाकर अनोखे अंदाज मे महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता हैं दुदेश्वर महादेव सेवा समिति कोषाध्यक्ष हरिलाल गर्ग ने बताया की यह परम्परा पीढ़ियों से चलती आ रही हैं एसी मान्यता रही हैं की पहाड़ी पर आग जलाने से भगवान शंकर खुश होते हैं तथा गांव मे किसी भी प्रकार की बीमारिया या संकट नहीं आते हैं वर्षो से यह परम्परा चलती आ रही हैं शिवरात्रि मेले मे सेवा समिति के गोमाराम चौधरी, देवाराम प्रजापत, हरिलाल हीरागर, अमृत माली, हसमुख मालवीय,रामलाल चौधरी, जोगाराम देवासी सहित बाली, कोट, टिपरी, धणी, पांचलवाडा सहित आस पास के गावों के शिव भक्तो की भारी भीड़ रही।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बाली उपखण्ड के चामुंडेरी के निकट स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में इन दिनों भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि एवं विशेष अवसरों पर श्रद्धालु ढोल–थाली की गूंज के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा, जहां बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन नजर आए। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, दूध व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार रामेश्वर महादेव मंदिर पांडव काल से स्थापित प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर को लेकर क्षेत्र में गहरी आस्था जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है, इसी विश्वास के चलते दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में शांति, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    1
    बाली उपखण्ड के चामुंडेरी के निकट स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में इन दिनों भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।
महाशिवरात्रि एवं विशेष अवसरों पर श्रद्धालु ढोल–थाली की गूंज के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा, जहां बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन नजर आए। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, दूध व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार रामेश्वर महादेव मंदिर पांडव काल से स्थापित प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर को लेकर क्षेत्र में गहरी आस्था जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है, इसी विश्वास के चलते दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में शांति, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • रानी तहसील क्षेत्र के खिंवाड़ा मे शिवरात्रि पर्व पर एक शाम नागेश्वर महादेव के नाम विशाल भजन संध्या व प्रसाद का आयोजन किया गया
    1
    रानी तहसील क्षेत्र के खिंवाड़ा मे शिवरात्रि पर्व पर एक शाम नागेश्वर महादेव के नाम विशाल भजन संध्या व प्रसाद का आयोजन किया गया
    user_Raju Prajapati
    Raju Prajapati
    Salesperson रानी, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गोल में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन, निकली शोभायात्रा व रात्रि होगी भजन संध्या
    1
    गोल में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन, निकली शोभायात्रा व रात्रि होगी भजन संध्या
    user_REPORTER RJ24
    REPORTER RJ24
    पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सरूपगंज। क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को सभी शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक के आयोजन हुआ। क्षेत्र के पिपलेश्वर महादेव, खजूरेश्वर महादेव, लबदेश्वर, सरतानेश्वर, वाशतानेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, धनेश्वर महादेव व फाटकेश्वर सहित शिवालयों में दिनभर भजन कीर्तन के आयोजन हुआ वही रोहीडा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक व विशेष पूजा अर्चना के साथ रात्रि में चार पहर की महापूजा के विशेष आयोजन हुआ। क्षेत्र के सोमनाथ महादेव, रायेश्वर महादेव, सुग्रीव जी महादेव, नीलकण्ठ महादेव, भूला के काला महादेव, भीमाणा के भीमनाथ महादेव, वासा में जाबेजी महादेव, जबरेश्वर महादेव, वावरेश्वर, केदारेश्वर, वाटेरा के फाटकेश्वर सहित महर्षि जमदग्नि आश्रम वासा में व्यवस्थापक चंद्रकांत भाई दवे ने बताया कि रात्री में चार प्रहर की महापूजा एवं भजन कलाकार में गायक किशोर पालीवाल व शंकर चौधरी एंड पार्टी द्वारा शानदार भजनो की प्रस्तुति दी गई। *गौशाला व भोजनशाला का किया उदघाटन* वहीं महर्षि जमदग्नि चेरिटेबल गौ सेवा समिति को नवीन गौ शाला दानदाता निर्मलाबेन सारेमलजी सोनी दांतराई अहमदाबाद परिवार एवं भोजनशाला के दानदाता चंदूभाई हीरालाल जी बडोली वासा परिवार द्वारा उदघाटन कर सेवा समिति को सुपर्द किया गया।
    2
    सरूपगंज। क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को सभी शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक के आयोजन हुआ। क्षेत्र के पिपलेश्वर महादेव, खजूरेश्वर महादेव, लबदेश्वर, सरतानेश्वर, वाशतानेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, धनेश्वर महादेव व फाटकेश्वर सहित शिवालयों में दिनभर भजन कीर्तन के आयोजन हुआ वही रोहीडा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक व विशेष पूजा अर्चना के साथ रात्रि में चार पहर की महापूजा के विशेष आयोजन हुआ। क्षेत्र के सोमनाथ महादेव, रायेश्वर महादेव, सुग्रीव जी महादेव, नीलकण्ठ महादेव, भूला के काला महादेव, भीमाणा के भीमनाथ महादेव, वासा में जाबेजी महादेव, जबरेश्वर महादेव, वावरेश्वर, केदारेश्वर, वाटेरा के फाटकेश्वर सहित महर्षि जमदग्नि आश्रम वासा में व्यवस्थापक चंद्रकांत भाई दवे ने बताया कि रात्री में चार प्रहर की महापूजा एवं भजन कलाकार में गायक किशोर पालीवाल व शंकर चौधरी एंड पार्टी द्वारा शानदार भजनो की प्रस्तुति दी गई। 
*गौशाला व भोजनशाला का किया उदघाटन* 
वहीं महर्षि जमदग्नि चेरिटेबल गौ सेवा समिति को नवीन गौ शाला दानदाता निर्मलाबेन सारेमलजी सोनी दांतराई अहमदाबाद परिवार एवं भोजनशाला के दानदाता चंदूभाई हीरालाल जी बडोली वासा परिवार द्वारा उदघाटन कर  सेवा समिति को सुपर्द किया गया।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • सूचना के बाद भी ढाई घंटे तक नहीं पहुंचे जिम्मेदार, कलेक्टर के निर्देश पर हरकत में आया विभाग वीसीआर रिपोर्ट भरी, लेकिन वन विभाग से किसी अधिकारी ने नहीं किए हस्ताक्षर, चोरी में प्रयुक्त केबल जब्त सुमेरपुर । उपखंड क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित सिंदरू में संचालित हाईटेक नर्सरी में निर्माण कार्य के दौरान वन विभाग परिसर के अंदर से गुजर रही एलटी लाइन से अवैध हुक डालकर दो स्थानों पर से बिजली कनेक्शन लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नर्सरी परिसर के मध्य से गुजर रही एलटी लाइन में हुक डालकर दो स्थानों से सीधे अवैध कनेक्शन लिए गए थे, जिनका उपयोग निर्माण कार्य में लंबे समय से लिया जा रहा था। मामले की सूचना दोपहर 12:42 बजे विद्युत विभाग के एक्सईएन को दी गई। उन्होंने जोधपुर में होने का हवाला देते हुए सोमवार को दिखवाने की बात कही। इसके बाद 1:02 बजे सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार को भी अवगत कराया गया। सूचना के 10 मिनट बाद हटाया गया एक अवैध कनेक्शन एक्सईएन को सूचना देने के लगभग 10 मिनट बाद ही परिसर में लगे एक अवैध ‘हुक’ को संवेदक के एक कर्मचारी द्वारा खींचकर हटा दिया गया। वहीं दूसरे भवन के पास लगे अवैध कनेक्शन को हटाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने रोक दिया। दोनों स्थानों की तस्वीरें कैमरे में कैद की गईं। कलेक्टर के निर्देश के बाद पहुंची टीम जब लंबे समय तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो पाली जिला कलेक्टर एलएन मंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी गई। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद विभाग हरकत में आया और टीम मौके पर पहुंची। सूचना के बावजूद दो से ढाई घंटे बाद पहुंचे रेंजर विद्युत विभाग को मूल स्तर पर सूचना दिए जाने के बावजूद संबंधित रेंजर करीब दो से ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि यदि यही मामला किसी आम उपभोक्ता से जुड़ा होता तो विभाग तत्काल कार्रवाई करता। वीसीआर रिपोर्ट भरी, पर नहीं हुए हस्ताक्षर मौके पर विद्युत चोरी को लेकर वीसीआर (विजिलेंस चेक रिपोर्ट) भरी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के बावजूद वन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने उस पर हस्ताक्षर नहीं किए। इससे विभागीय कार्रवाई की गंभीरता पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि मौके से चोरी में उपयोग में ली गई केबलों को जब्त किया गया, लेकिन विधिवत हस्ताक्षर और स्पष्ट दस्तावेजी कार्रवाई नहीं होने से पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है। मीटर से पहले एलटी लाइन में सीधे केबल डालकर किया जा रहा था कनेक्शन मौके पर पहुंचे कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मीटर से पहले एलटी लाइन में ठेकेदार अथवा अन्य किसी द्वारा सीधे केबल डालकर बिजली की चोरी की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान आगे एक स्थान पर अलग से फ्यूज सिस्टम भी बना हुआ मिला, जिससे स्पष्ट है कि बिजली चोरी के लिए पूरा सिस्टम व्यवस्थित रूप से तैयार किया गया था। मौके पर नीचे कटे हुए लोहे के सरिए भी पड़े मिले, जो अस्थायी ढांचे और अवैध कनेक्शन की व्यवस्था की ओर संकेत करते हैं। चोरी में प्रयुक्त केबलों को जब्त कर लिया गया है तथा वीसीआर रिपोर्ट भर दी गई है। जिस पर वन विभाग के किसी भी अधिकारी ने साइन नहीं किया। उठ रहे हैं कई सवाल सूचना के तुरंत बाद एक कनेक्शन क्यों हटाया गया,वीसीआर रिपोर्ट पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किए गए, जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौके पर क्यों नहीं पहुंचे, क्या फ्यूज सिस्टम बनाकर सुनियोजित तरीके से बिजली चोरी की जा रही थी। पूरे घटनाक्रम ने विद्युत विभाग के साथ वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। अब देखना यह होगा कि उच्च स्तर पर इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर ठोस कार्रवाई की जाती है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
    4
    सूचना के बाद भी ढाई घंटे तक नहीं पहुंचे जिम्मेदार, 
कलेक्टर के निर्देश पर हरकत में आया विभाग 
वीसीआर रिपोर्ट भरी, लेकिन वन विभाग से किसी अधिकारी ने नहीं किए हस्ताक्षर, 
चोरी में प्रयुक्त केबल जब्त
सुमेरपुर । उपखंड क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित सिंदरू में संचालित हाईटेक नर्सरी में निर्माण कार्य के दौरान वन विभाग परिसर के अंदर से गुजर रही एलटी लाइन से अवैध हुक डालकर दो स्थानों पर से बिजली कनेक्शन लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नर्सरी परिसर के मध्य से गुजर रही एलटी लाइन में हुक डालकर दो स्थानों से सीधे अवैध कनेक्शन लिए गए थे, जिनका उपयोग निर्माण कार्य में लंबे समय से लिया जा रहा था। मामले की सूचना दोपहर 12:42 बजे विद्युत विभाग के एक्सईएन को दी गई। उन्होंने जोधपुर में होने का हवाला देते हुए सोमवार को दिखवाने की बात कही। इसके बाद 1:02 बजे सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार को भी अवगत कराया गया। 
सूचना के 10 मिनट बाद हटाया गया एक अवैध कनेक्शन 
एक्सईएन को सूचना देने के लगभग 10 मिनट बाद ही परिसर में लगे एक अवैध ‘हुक’ को संवेदक के एक कर्मचारी द्वारा खींचकर हटा दिया गया। वहीं दूसरे भवन के पास लगे अवैध कनेक्शन को हटाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने रोक दिया। दोनों स्थानों की तस्वीरें कैमरे में कैद की गईं। 
कलेक्टर के निर्देश के बाद पहुंची टीम 
जब लंबे समय तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो पाली जिला कलेक्टर एलएन मंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी गई। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद विभाग हरकत में आया और टीम मौके पर पहुंची। 
सूचना के बावजूद दो से ढाई घंटे बाद पहुंचे रेंजर 
विद्युत विभाग को मूल स्तर पर सूचना दिए जाने के बावजूद संबंधित रेंजर करीब दो से ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि यदि यही मामला किसी आम उपभोक्ता से जुड़ा होता तो विभाग तत्काल कार्रवाई करता। 
वीसीआर रिपोर्ट भरी, पर नहीं हुए हस्ताक्षर 
मौके पर विद्युत चोरी को लेकर वीसीआर (विजिलेंस चेक रिपोर्ट) भरी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के बावजूद वन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने उस पर हस्ताक्षर नहीं किए। इससे विभागीय कार्रवाई की गंभीरता पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि मौके से चोरी में उपयोग में ली गई केबलों को जब्त किया गया, लेकिन विधिवत हस्ताक्षर और स्पष्ट दस्तावेजी कार्रवाई नहीं होने से पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है। 
मीटर से पहले एलटी लाइन में सीधे केबल डालकर किया जा रहा था कनेक्शन 
मौके पर पहुंचे कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मीटर से पहले एलटी लाइन में ठेकेदार अथवा अन्य किसी द्वारा सीधे केबल डालकर बिजली की चोरी की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान आगे एक स्थान पर अलग से फ्यूज सिस्टम भी बना हुआ मिला, जिससे स्पष्ट है कि बिजली चोरी के लिए पूरा सिस्टम व्यवस्थित रूप से तैयार किया गया था। मौके पर नीचे कटे हुए लोहे के सरिए भी पड़े मिले, जो अस्थायी ढांचे और अवैध कनेक्शन की व्यवस्था की ओर संकेत करते हैं। चोरी में प्रयुक्त केबलों को जब्त कर लिया गया है तथा वीसीआर रिपोर्ट भर दी गई है। जिस पर वन विभाग के किसी भी अधिकारी ने साइन नहीं किया। 
उठ रहे हैं कई सवाल 
सूचना के तुरंत बाद एक कनेक्शन क्यों हटाया गया,वीसीआर रिपोर्ट पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किए गए, जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौके पर क्यों नहीं पहुंचे, क्या फ्यूज सिस्टम बनाकर सुनियोजित तरीके से बिजली चोरी की जा रही थी।
पूरे घटनाक्रम ने विद्युत विभाग के साथ वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। अब देखना यह होगा कि उच्च स्तर पर इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर ठोस कार्रवाई की जाती है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.