महाशिवरात्रि पर रात्रि में हुई चार पहर की महापूजा,जाबेजी में नवीन गौ शाला एवं भोजनशाला का हुआ उदघाटन - दिनभर भजन कीर्तन व दर्शनार्थ लगी भीड़ सरूपगंज। क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को सभी शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक के आयोजन हुआ। क्षेत्र के पिपलेश्वर महादेव, खजूरेश्वर महादेव, लबदेश्वर, सरतानेश्वर, वाशतानेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, धनेश्वर महादेव व फाटकेश्वर सहित शिवालयों में दिनभर भजन कीर्तन के आयोजन हुआ वही रोहीडा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक व विशेष पूजा अर्चना के साथ रात्रि में चार पहर की महापूजा के विशेष आयोजन हुआ। क्षेत्र के सोमनाथ महादेव, रायेश्वर महादेव, सुग्रीव जी महादेव, नीलकण्ठ महादेव, भूला के काला महादेव, भीमाणा के भीमनाथ महादेव, वासा में जाबेजी महादेव, जबरेश्वर महादेव, वावरेश्वर, केदारेश्वर, वाटेरा के फाटकेश्वर सहित महर्षि जमदग्नि आश्रम वासा में व्यवस्थापक चंद्रकांत भाई दवे ने बताया कि रात्री में चार प्रहर की महापूजा एवं भजन कलाकार में गायक किशोर पालीवाल व शंकर चौधरी एंड पार्टी द्वारा शानदार भजनो की प्रस्तुति दी गई। *गौशाला व भोजनशाला का किया उदघाटन* वहीं महर्षि जमदग्नि चेरिटेबल गौ सेवा समिति को नवीन गौ शाला दानदाता निर्मलाबेन सारेमलजी सोनी दांतराई अहमदाबाद परिवार एवं भोजनशाला के दानदाता चंदूभाई हीरालाल जी बडोली वासा परिवार द्वारा उदघाटन कर सेवा समिति को सुपर्द किया गया।
महाशिवरात्रि पर रात्रि में हुई चार पहर की महापूजा,जाबेजी में नवीन गौ शाला एवं भोजनशाला का हुआ उदघाटन - दिनभर भजन कीर्तन व दर्शनार्थ लगी भीड़ सरूपगंज। क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को सभी शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक के आयोजन हुआ। क्षेत्र के पिपलेश्वर महादेव, खजूरेश्वर महादेव, लबदेश्वर, सरतानेश्वर, वाशतानेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, धनेश्वर महादेव व फाटकेश्वर सहित शिवालयों में दिनभर भजन कीर्तन के आयोजन हुआ वही रोहीडा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक व विशेष पूजा अर्चना के साथ रात्रि में चार पहर की महापूजा के विशेष आयोजन हुआ। क्षेत्र के सोमनाथ महादेव, रायेश्वर महादेव, सुग्रीव
जी महादेव, नीलकण्ठ महादेव, भूला के काला महादेव, भीमाणा के भीमनाथ महादेव, वासा में जाबेजी महादेव, जबरेश्वर महादेव, वावरेश्वर, केदारेश्वर, वाटेरा के फाटकेश्वर सहित महर्षि जमदग्नि आश्रम वासा में व्यवस्थापक चंद्रकांत भाई दवे ने बताया कि रात्री में चार प्रहर की महापूजा एवं भजन कलाकार में गायक किशोर पालीवाल व शंकर चौधरी एंड पार्टी द्वारा शानदार भजनो की प्रस्तुति दी गई। *गौशाला व भोजनशाला का किया उदघाटन* वहीं महर्षि जमदग्नि चेरिटेबल गौ सेवा समिति को नवीन गौ शाला दानदाता निर्मलाबेन सारेमलजी सोनी दांतराई अहमदाबाद परिवार एवं भोजनशाला के दानदाता चंदूभाई हीरालाल जी बडोली वासा परिवार द्वारा उदघाटन कर सेवा समिति को सुपर्द किया गया।
- गोल में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन, निकली शोभायात्रा व रात्रि होगी भजन संध्या1
- सरूपगंज। क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को सभी शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक के आयोजन हुआ। क्षेत्र के पिपलेश्वर महादेव, खजूरेश्वर महादेव, लबदेश्वर, सरतानेश्वर, वाशतानेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, धनेश्वर महादेव व फाटकेश्वर सहित शिवालयों में दिनभर भजन कीर्तन के आयोजन हुआ वही रोहीडा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक व विशेष पूजा अर्चना के साथ रात्रि में चार पहर की महापूजा के विशेष आयोजन हुआ। क्षेत्र के सोमनाथ महादेव, रायेश्वर महादेव, सुग्रीव जी महादेव, नीलकण्ठ महादेव, भूला के काला महादेव, भीमाणा के भीमनाथ महादेव, वासा में जाबेजी महादेव, जबरेश्वर महादेव, वावरेश्वर, केदारेश्वर, वाटेरा के फाटकेश्वर सहित महर्षि जमदग्नि आश्रम वासा में व्यवस्थापक चंद्रकांत भाई दवे ने बताया कि रात्री में चार प्रहर की महापूजा एवं भजन कलाकार में गायक किशोर पालीवाल व शंकर चौधरी एंड पार्टी द्वारा शानदार भजनो की प्रस्तुति दी गई। *गौशाला व भोजनशाला का किया उदघाटन* वहीं महर्षि जमदग्नि चेरिटेबल गौ सेवा समिति को नवीन गौ शाला दानदाता निर्मलाबेन सारेमलजी सोनी दांतराई अहमदाबाद परिवार एवं भोजनशाला के दानदाता चंदूभाई हीरालाल जी बडोली वासा परिवार द्वारा उदघाटन कर सेवा समिति को सुपर्द किया गया।2
- सुमेरपुर । राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत सांडेराव स्थित श्री निम्बेश्वर महादेव परिसर में चल रहे पशु मेले में शनिवार को घोड़े व ऊंट की नृत्य तथा श्रृंगार प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। अश्व नृत्य प्रतियोगिता में कुल 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें शाहरूख खान (जोधपुर) का अश्व राणा प्रथम, सुरेश कुमार गोस्वामी (सिरोही) की घोड़ी विरमी द्वितीय तथा लकी का अश्व टाइगर किंग (उदयपुर) तृतीय रहा। सांत्वना पुरस्कार अजित, राजू व विशाल को दिया गया। अश्व श्रृंगार प्रतियोगिता में 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सचिन के अश्व एकलव्य को प्रथम, अजित के अश्व सूरज को द्वितीय तथा जॉन के अश्व यमराज को तृतीय स्थान मिला। ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता में 7 प्रतिभागियों में ओमप्रकाश प्रथम, बाबूलाल द्वितीय व वनाराम तृतीय रहे, जबकि ऊंट नृत्य प्रतियोगिता में पुखराज प्रथम, सुरेश कुमार द्वितीय व बाबूराम तृतीय स्थान पर रहे। साफा प्रतियोगिता में तेजेंद्र सिंह चौहान (पाली) प्रथम रहे। मूंछ प्रतियोगिता में विक्रम सिंह भेसाणा (सोजत) विजेता बने। गोडावाड़ केसरी का खिताब बुधराज कुंदरेचा ढालाेप, गोडावाड़ सुंदरी का पुरस्कार भारती तथा बेस्ट कपल का पुरस्कार ऋतु-ओमप्रकाश प्रजापत को दिया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गैर नृत्य, भवई व कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं।3
- नीलकंठ महादेव मंदिर सुमेरपुर और महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु दर्शन के लिए आए1
- कांडला हाईवे पर अनियंत्रित ट्रेलर पिलर से टकराया - रेवदर उपखंड क्षेत्र में कांडला हाईवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पिलर से जा टकराया। हादसा सिरोड़ी–सनवाड़ा मार्ग पर ट्रेलर के पावापुरी तीर्थ के बनाए स्वागत पिलर पर टकराने से हुआ । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान हाईवे किनारे खड़ी एक बाइक भी ट्रेलर की चपेट में आ गई। बाइक पर बैठे दो युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया।1
- आबूराज की गोद में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। आबूराज की पावन धरा पर महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर एवं आसपास के ग्रामीण अंचल में शिव भक्तों की भीड़ शिवालियों में उमड़ती देखी जा रही है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आबूराज की गोद में बसे समस्त शिवालयों में आकर्षक साज सज्जा की गई। पर्व को लेकर युवाओं में दिख रहा खासा उत्साह। भोले को रिझाने के लिए शिव भक्त कर रहे रुद्राभिषेक। शहर के मानपुर स्थित ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर में महंत जनकपुरी महाराज के सानिध्य में प्रातः 5:15 बजे रुद्राभिषेक किया गया। प्रातः 9:00 बजे यजमानों द्वारा हवन में आहुतियां दी गई। 12:00 बजे ध्वजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके पश्चात महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। भक्तों द्वारा महंत जनकपुरी महाराज के चरणों में विराजकर भोले के भजनों में मगन दिखे तो वही महंत ने भी अंतर्मन से भक्तों को आशीर्वाद देते हुए मंगल कामना की। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के खासी भीड़ देखी गई। लोग जय भोले, बम बम भोले, हर हर महादेव के जय उद्घोष लगाते नजर आए। मंदिर में शिव भोले के भजनों से वातावरण शिवमय हो गया भक्त शिव की भक्ति में डूबे रहे।1
- Post by Deva Ram1
- #Sirohi: महाराष्ट्र प्रवास के दौरान जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की कार में लगी आग सांसद लुम्बाराम चौधरी जा रहे थे त्रयंबकेश्वर महादेव दर्शन के लिए, तभी अचानक कार से निकलने लगा धुंआ, धुंआ निकलते.... #RajasthanWithFirstIndia @lumbaram641