Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर परिषद् शाहपुर में सी एम ओ के आदेश कि उड़ रही धज्जियां नहीं हो रही वार्डों में सफाई चरम पर है भ्रष्टाचार
Rajash Rakwanshi
नगर परिषद् शाहपुर में सी एम ओ के आदेश कि उड़ रही धज्जियां नहीं हो रही वार्डों में सफाई चरम पर है भ्रष्टाचार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by AMLA NEWS1
- बैतूल। जयस्तंभ चौक से कॉलेज गेट होते हुए बगडोना मार्ग तक रिहायशी और मार्केट क्षेत्र में डंपर, बलकर ट्रक और अन्य भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही के खिलाफ अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने थाना सारनी जिला बैतूल में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी ने ज्ञापन में बताया कि विगत कुछ समय से इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन अत्यधिक बढ़ गया है। वाहन तेज गति से गुजरते हैं और डीजल बचाने के लिए न्यूट्रल में चलाए जाते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और क्षेत्र में भय का वातावरण है। 16 फरवरी को वेकोलि जी. एम. कार्यालय में कार्यरत श्री रवि बिहारे के वाहन को पाथाखेड़ा तिगड्डा के समीप एक भारी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनका दुखद निधन हो गया। संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने बताया कि इससे पूर्व भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं और समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो और गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। क्षेत्र में कोल हैंडलिंगt के कई ट्रक बहुत तेज रफ्तार से चलते हैं जिससे आम जनता को रास्ते में बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि रिहायशी और मार्केट क्षेत्र में डंपर और बलकर ट्रकों की अधिकतम गति सीमा निर्धारित कर उसका सख्ती से पालन कराया जाए, संबंधित मार्ग पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर और सावधानी संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, यातायात पुलिस द्वारा नियमित निगरानी और गश्त सुनिश्चित की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। संगठन ने उम्मीद जताई है कि पुलिस प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेकर क्षेत्रवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएगा। ज्ञापन देते समय ये रहे उपस्थित जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी,जिला महामंत्री संतोष कैथवास,जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी,जिला मंत्री राकेश सोनी, जिला वरिष्ठ संयोजक जय शिंदे,जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोनारे, जिला प्रचार मंत्री कैलाश पाटिल,जिला संयुक्त सचिव पवनf चौरसिया, जिला संगठन मंत्री मुकेश सोनी, जिला उप संगठन मंत्री, यमल शर्मा, शशांक चतुर्वेदी, मनीष मस्की, जिला उप मंत्री अनिल पाटेकर एवं तहसील अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी राजेश वागद्रे,तहसील महामंत्री राकेश डेहरिया, तहसील उपाध्यक्ष पंकज मालवीय एवं हितेश हात्या, अमित नकवाल आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।2
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के ग्रह नगर में टिचिंग ग्राउंड विवाद, वार्डवासियो नें सड़क जाम कर किया प्रदर्शन। मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के ग्रह नगर बैतूल में टिंचिंग ग्राउंड का मामला तूल पकड़ रहा है,बैतूल के गऊठाना इलाके में बने टिंचिंग ग्राउंड की बदबू और प्रदूषण से परेशान वार्डवासियो नें सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है टिंचिंग ग्राउंड से परेशान वार्डवासियों नें कचरा वाहन के जाने वाले मार्ग कों अवरुद्ध कर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए,आंदोलन तेज करने के संकेत दिए है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक नगर पालिका यहाँ से पूरी तरह से कचरा नहीं हटाती तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। टिंचिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि पूरे शहर का कचरा लाकर यहाँ डाला जा रहा है, जिसकी बदबू और प्रदुषण से बीमारिया फैल रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने पूर्व में कचरे के निष्पादन और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए करीब तीन करोड़ रुपए के ठेके की जांच के निर्देश दिए थे, जिसके बाद कचरा उठाने की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई थी लेकिन यहाँ से पूरा कचरा नहीं उठाया गया न ही जांच रिपोर्ट कों सार्वजनिक किया गया।1
- दिल्ली वासियों को 2158 करोड़ की पानी परियोजनाएं, AI सम्मिट को गिनीज अवार्ड, मोबाइल की अनुमति मतदान स्थल तक, उम्मीदवार की रंगीन तस्वीरें होंगी, इस्कॉन गीता हर भाषा में हर जगह, अश्विनी वैष्णव बिना वाई-फाई सम्मिट चला रहे अक्षम हैं-खेड़ा, राष्ट्राध्यक्षों ने लिया बीहू और जलतरंग का आनंद... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- आठनेर नगर के कुनबी मंगल भवन में क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन की ब्लांक स्तरीय बैठक आयोजित की गई बैठक में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाने पर चर्चाएं की गई ब्लांक संगठन अध्यक्ष पुनाजी कापसे ने बताया कि आयोजित बैठक में 19 फरवरी को ब्लाक स्तर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कुनबी समाज द्वारा भव्य रूप में मनाई जाएगी इस आयोजन में 50 गांवों के सामाजिक लोग एकत्रित होंगे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, मंच पर शिवाजी महाराज के रूपांतरण नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे इसी कार्यकम को लेकर बैठक में चर्चा की गई और समाजिक मुद्दों पर परिचर्चा कर आगामी दिनों समाज संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यकम की रूपरेखा तैयार की गई।1
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, की एक अनूठी पहल “तनाव मुक्त प्रबंधन” की दिशा में सार्थक कदम सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए “तनाव मुक्त प्रबंधन” की अभिनव पहल शुरू की है। क्षेत्रसंचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उपसंचालक श्रीमती ऋषिभा सिंह नेताम के निर्देशन में यह पहल जनवरी 2026 से प्रारंभ की गई है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कार्यरत कर्मचारी दिन-रात वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। वे लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, जिससे स्वाभाविक रूप से मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विशेष जंगल सफारी कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पहल के अंतर्गत कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को मढई, चूरना एवं पचमढ़ी क्षेत्र में जंगल सफारी कराने का प्रावधान रखा गया है। इसका उद्देश्य न केवल कर्मचारियों के तनाव को कम करना है, बल्कि उनके परिवारों के बीच आपसी परिचय और सामंजस्य भी बढ़ाना है, ताकि कर्मचारी नई ऊर्जा और उत्साह के साथ पुनः अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें। अब तक इस पहल के अंतर्गत 75 कर्मचारी एवं उनके परिवारजन मढई क्षेत्र में जंगल सफारी का लाभ उठा चुके हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की इस सराहनीय पहल से कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में प्रसन्नता का वातावरण है। सभी ने प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय कदम बताया है। यह पहल न केवल वन संरक्षण बल्कि कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देने का उत्कृष्ट उदाहरण है।1
- सोहागपुर: ग्राम करनपुर निवासी श्री दिनेश सिंह ठाकुर के सुपुत्र श्री सतीश कुमार ठाकुर के यहां कन्या का जन्म होने पर पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई, परिजनों द्वारा इस शुभ अवसर पर ग्राम तालाखेड़ी स्थित देवी धाम पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया उसके पश्चात यहां राम रहीम रोटी बैंक में भी आकर जरूरतमंद, बेघर,बेसहारा लोगों को भी स्वादिष्ट भोजन कराए गए।1
- गूगल CEO सुंदर पिचाई ने मोदीजी से मुलाक़ात की, गलगोटिया यूनिवर्सिटी का दावा चीनी नकल AI Summit से बाहर निकाला, बीजेपी बंगाल में मांस मछली नहीं बिकने देगी- ममता, इंडी ब्लाक सिर्फ लोकसभा चुनाव में ही सक्रिय होता - संजय राऊत और रीवा में महिला को जिंदा गाड़ा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1