Shuru
Apke Nagar Ki App…
जाम एक राष्ट्र व्यापी समस्या हैं जिसके राष्ट्रपिता हम खुद हैं
दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
जाम एक राष्ट्र व्यापी समस्या हैं जिसके राष्ट्रपिता हम खुद हैं
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डबरा ब्रेकिंग// एनएसजी कमांडो की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, न्याय के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जवान... डबरा ब्रेकिंग// एनएसजी कमांडो की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, न्याय के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जवान डबरा// देश की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो को अपनी ही जमीन की सुरक्षा के लिए प्रशासन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मामला डबरा के ग्राम बैरागढ़ का है, जहां मानेसर में पदस्थ कमांडो रन सिंह भदौरिया ने अपनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। कई जगह शिकायत करने के बाद अब जवान ने डबरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। कमांडो रन सिंह भदौरिया के अनुसार, ग्राम बैरागढ़ में सर्वे नंबर 198/2 स्थित उनके प्लॉट पर पिछले डेढ़ साल से कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उनका आरोप है कि इस मामले में उन्होंने तहसीलदार, कलेक्टर, सीएम हेल्पलाइन और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जवान ने वकील सिंह कुशवाह और उनके भाइयों पर जमीन के एक हिस्से में तार फेंसिंग कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कमांडो का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है, जिसके चलते उन्हें एसडीएम कार्यालय पहुंचना पड़ा। मामले को लेकर डबरा एसडीएम ने कमांडो को 10 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और देश की सुरक्षा में तैनात जवान को अपनी जमीन के विवाद से कब राहत मिलती है। संवाददाता: अरुण रजक।2
- जाम एक राष्ट्र व्यापी समस्या हैं जिसके राष्ट्रपिता हम खुद हैं1
- थाना कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गैंग की दो महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार* *दो अलग-अलग वारदातों का किया खुलासा, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी एवं वारदात में प्रयुक्त कार हुई जप्त* पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग की दो अलग-अलग वारदातों में संलिप्त दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। *प्रथम प्रकरण* : अपराध क्रमांक 676/26, धारा 304(2) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रानू पत्नी मलखान, उम्र 34 वर्ष, निवासी फिरोजपुर सेठालाल, थाना जलालपुर, फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त कार जप्त की गई। *द्वितीय प्रकरण:* अपराध क्रमांक 558/26, धारा 303(2), 238 बीएनएस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बबली पत्नी मुकेश बावरिया, निवासी फतेहपुर बिलौच, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी का संपूर्ण माल सोने का मंगलसूत्र, चेन एवं अंगूठी जप्त की गई। दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। *सराहनीय भूमिका* उक्त दोनों प्रकरणों में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुधीर हिन्नारिया, उपनिरीक्षक महेन्द्र धाकड़, उपनिरीक्षक हेमा गौतम, उपनिरीक्षक महेश यादव, प्रधान आरक्षक 640 ब्रजराज तोमर, प्रधान आरक्षक 574 महेश शर्मा, आरक्षक 32 राम मिलन, आरक्षक 77 संजेश यादव, आरक्षक 363 मुनेश बघेल, आरक्षक 816 राकेश माहौर, आरक्षक 626 जसवंत, आरक्षक 906 शिवम दुबे, आरक्षक 652 संदीप कौरव, आरक्षक अजय सिरोही एवं आरक्षक छोटे आदिवासी की सराहनीय भूमिका रही।1
- एसपी मंजीत चावला की मौजूदगी में सघन चेकिंग अभियान, राजगढ़ चौराहा पर पुलिस का सख्त पहरा दतिया। जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान राजगढ़ चौराहा क्षेत्र में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी साफ दिखाई दी। पुलिस का उद्देश्य शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना है। पुलिस की मुस्तैदी, अपराधियों में खौफ! दतिया की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर।1
- *राजनीति के बीच कढ़ाई में उतरे अवधेश नायक, बनाई टेढ़ी-मेढ़ी जलेबी; किला चौक पर दिखा अनोखा अंदाज* *राजनीति के बीच कढ़ाई में उतरे अवधेश नायक, बनाई टेढ़ी-मेढ़ी जलेबी; किला चौक पर दिखा अनोखा अंदाज* दतिया -- शहर की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले समाजसेवी एवं राजनीतिक व्यक्तित्व अवधेश नायक एक बार फिर अपने अनूठे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार को किला चौक पर भ्रमण के दौरान वे अपने परिचित हंसमुख अंदाज में हरियाणा की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान पर पहुंचे। यहां दुकानदार से आत्मीय मुलाकात और बातचीत के बीच उनकी नजर कढ़ाई में छनती गर्मागर्म जलेबियों पर पड़ी तो वे खुद को रोक नहीं सके। फिर क्या था, अवधेश नायक ने भी जलेबी बनाने का मोर्चा संभाल लिया और हाथ में छना लेकर कढ़ाई में जलेबी छानने लगे। उनके हाथों से निकली टेढ़ी-मेढ़ी रस भरी जलेबी ने वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। भले ही जलेबी को पारंपरिक आकार नहीं मिल पाया, लेकिन उनका उत्साह और अंदाज देखने लायक था। राजनीतिक गलियारों में अपनी सहजता, मिलनसार व्यवहार और हंसमुख छवि के लिए पहचाने जाने वाले अवधेश नायक का यह नया अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। किसी ने उनके जलेबी बनाने के हुनर को सराहा तो किसी ने राजनीति की टेढ़ी-मेढ़ी चाल से जोड़कर चुटकी ली। कुल मिलाकर, अवधेश नायक ने जता दिया कि राजनीति हो या जलेबी की कढ़ाई, मैदान में उतरने का अपना अलग अंदाज होना चाहिए।1
- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशाना श्रीकांत शर्मा रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस का अपना इतिहास भी सवालों से घिरा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के अधिकारों को सीमित करने के प्रयासों और न्यायपालिका के मामलों में कांग्रेस के रवैये पर भी सवाल उठते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करने से कांग्रेस जनता का विश्वास नहीं जीत सकती। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में पदयात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है। लोकतंत्र_बचाओ_अराजकता_हटाओ श्रीकांत शर्मा रिपोर्ट खबर एवं विज्ञापन के लिए व्हाट्सएप करें 📲 97132177781
- भांडेर थाना क्षेत्र के छिपेटी मोहल्ले से एक युवती लापता हो गई। जिसको लेकर युवती के परिजनों भांडेर थाने पहुँचकर गुमशुदगी दर्ज कराई हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक रवि कुमार जोशी की 20 वर्षीय की बहिन जो कि 01 नवम्बर की दोपहर करीब 01 बजे घर से ब्यूटी पार्लर जाने की लिए निकली थी जो लापता हो गई। जिसको हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कही पता न चला। जिसके बाद परिजनों ने भांडेर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं मंगलवार शाम 06 बजे तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है।1
- सेवा निवृत पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधिकारियो ने दी भावभीनी विदाई स्मृतिचिन्ह एवं उपहार देकर उनके अनुशासनात्मक एवं कर्तव्य के प्रति समर्पित कार्यकाल की प्रशांसा की1