Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mohd Sameer Khan aimim
More news from झारखंड and nearby areas
- महुआडांड़ प्रखंड के सेमरबुधनी गांव में प्रशासन ने अवैध बंगला भट्ठा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसडीओ बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित बंगला भट्ठा को सील कर दिया गया।जांच के दौरान मौके पर ईंट लोड कर ले जा रही एक गाड़ी को भी जब्त किया गया प्रशासनिक टीम ने भट्ठा संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।बताया जा रहा है कि अवैध रूप से भट्ठा संचालन की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है।6
- बुढ़मू प्रखंड के ओझा साडम एवं मुरपिरी पंचायत के बेगी गांव में आज शुक्रवार को दो नए ट्रांसफॉर्मरों का विधायक प्रतिनिधि समीम बड़ेहार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। दोनों ट्रांसफॉर्मर मात्र दो-तीन दिन पहले खराब हो चुके थे, लेकिन विधायक सुरेश कुमार बैठा के त्वरित पहल पर मात्र दो दिन में नया ट्रांसफार्मर लगाकर ग्रामीणों को समाधान मिल गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि समीम बड़ेहार ने कहा, जनप्रतिनिधि समस्या से दूर भागते हैं, लेकिन हमारे विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा समस्या के नजदीक आते हैं। इसलिए शीघ्र समाधान हो रहा है। आज से इन गांवों में रोशनी जगमगा उठेगी।" कार्यक्रम में प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उराव, मुखिया प्रतिनिधि राजू उरांव, मुदस्सिर एहरार, आफताब आलम, युसुफ अंसारी, कुदूस अंसारी, हफिज राजा, मास्टर लुकमान, संजय यादव, चन्दन यादव, अरुण कुमार, छोटे खान, नासरुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयास की सराहना की।1
- Post by AAM JANATA1
- बाप-बेटे के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, ईंट से वार कर बेटे का फोड़ा सिर चैनपुर मुख्यालय अंतर्गत बेन्दोरा गांव में पारिवारिक अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप1
- प्रतापपुर: झारखंड में पलायन की पीड़ा एक बार फिर एक परिवार पर भारी पड़ गई। रोजगार की तलाश में घर से दूर जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रतापपुर के देवी मंडप रोड निवासी रौशन कुमार (पिता- समोच प्रसाद) चेन्नई जाने के क्रम में ट्रेन हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 3 बजे चलती ट्रेन में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रौशन कुमार घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से चेन्नई जा रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जवान बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। उनका कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर होते, तो रौशन को घर छोड़कर बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और शायद आज वह जीवित होता।1
- विष्णुगढ़ मामले पर बीजेपी पर हमला बोले सीएम सोरेन, पहले तो ये झारखण्ड बंद कराने निकले थे जब इनका चेहरा सामने आया तो ये भागने लगे !1
- झारखंड विधानसभा के सभापति सह लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री रामचन्द्र सिंह जी ने सतबरवा के दुलसुलमा में आयोजित प्रकृति पर्व सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उनके आगमन पर आदिवासी समाज की माताओं एवं बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर तथा माला पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामचन्द्र सिंह जी ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, अमित कुमार, अवधेश सिंह, भृदुल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं पुरुष वर्ग के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।1
- रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में घर में चोरी की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दो आरोपी गिरफ्तार किए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों को पकड़कर चोरी का सामान भी बरामद किया गया। घटना का विवरण लालपुर थाना कांड संख्या 54/26, दिनांक 1 अप्रैल 2026 को धारा 331(3)/305(a) BNS के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 31,000 रुपये नकद चोरी गए थे। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी दल गठित कर जांच शुरू की गई। गिरफ्तार अभियुक्त विक्की कुमार (23 वर्ष), पिता स्व. नरेश दास, एदलहातु, मोराबादी, रोड नंबर 7, नजदीक पोस्ट ऑफिस, थाना बरियातु, रांची। किशन कुजूर (लगभग 22 वर्ष), पिता शनि कुजूर, एदलहातु, मोराबादी, रोड नंबर 7, नजदीक पोस्ट ऑफिस, थाना बरियातु, रांची। दोनों ने पूछताछ में अपराध कबूल लिया। अपराधिक इतिहास विक्की कुमार के खिलाफ बरियातु थाना कांड 16/22 (धारा 392 भादवि), कांड 313/24, 256/24, गोंडा थाना कांड 55/25, 41/25, 34/25, लोअर बाजार कांड 86/25, रातु थाना कांड 162/25 (27 आर्म्स एक्ट व अन्य धाराएं) दर्ज हैं। किशन कुजूर के खिलाफ बरियातु थाना कांड 212/24 (धारा 379/511/34 भादवि) दर्ज है। बरामद सामान गणेश छाप चांदी का सिक्का: 1 पीस लक्ष्मी गणेश सिक्का: 1 पीस चांदी का छोटा सिक्का: 2 पीस (सुधारित क्रमांक) चांदी की बिछिया: 6 पीस चांदी का पायल जोड़ा: 1 नकद: 17,296 रुपये छापामारी दल थाना प्रभारी लालपुर, रूपेश कुमार सिंह सुनील पासवान, उत्तम कुमार, आशीष कुमार (अ.नि.) सुनील मुर्मू (स.अ.नि.), मुकेश उरांव (आ.-2099), अजय कुमार (चा.आ.-3518) पुलिस की तत्परता से मामला सुलझा, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी।2
- अशोक खत्री Nashik Maharashtra Apne भक्तों को आशीर्वाद देते हुए1