*सरहुल पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रामचन्द्र सिंह!!* झारखंड विधानसभा के सभापति सह लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री रामचन्द्र सिंह जी ने सतबरवा के दुलसुलमा में आयोजित प्रकृति पर्व सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उनके आगमन पर आदिवासी समाज की माताओं एवं बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर तथा माला पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामचन्द्र सिंह जी ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, अमित कुमार, अवधेश सिंह, भृदुल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं पुरुष वर्ग के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
*सरहुल पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रामचन्द्र सिंह!!* झारखंड विधानसभा के सभापति सह लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री रामचन्द्र सिंह जी ने सतबरवा के दुलसुलमा में आयोजित प्रकृति पर्व सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उनके आगमन पर आदिवासी समाज की माताओं एवं बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर तथा माला पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामचन्द्र सिंह जी ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, अमित कुमार, अवधेश सिंह, भृदुल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं पुरुष वर्ग के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
- विगत दिनों हज़ारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का उद्भेदन झारखण्ड पुलिस द्वारा तत्परता दिखते हुए त्वरित रूप से कर लिया गया है | उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भाजपा नेता भीम राम मुख्य अभियुक्त है, जो भाजपा के छद्म महिला सशक्तिकरण की पोल खोलता है | भाजपा एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात कहती है तो दूसरी तरफ हाल के दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं तक की संलिप्तता छेड़-छाड़, बलात्कार तथा हत्या जैसे जघन्य कृत्यों में देखी जा रही है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यालय से प्राप्त आदेश के आलोक में और लातेहार ज़िलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार, भाजपा के चाल-चरित्र को उजागर करने के उद्देश्य से *आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को संध्या 3 बजे से* एक प्रेस वार्ता(प्रेस कांफ्रेंस) का आयोजन किया ।1
- भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार गांव आठ दिन बीत जाने के उपरांत पीड़ित का घर पहुंचा हाल चाल जाना पर रामनवमी की रात्रि मिट्टी का मकान गिर गया था जिसके लेकर पीड़ित परिवार रहने खाने की लगाई था अधिकारी गुहार पर आज भी उस गरीब के लिए अधिकारी द्वारा कोई मदत नहीं मिलने से वीरेंद्र कुमार ने नाराजगी जताई क्य और बोला सोहबर सिंह की घर गिर जाने का बाद रहने के काफी दिक्कत हो रही है अनाज भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है अलमारी गोदरेज रहने खाने की समान हुई बर्बाद घर परिवार दूसरे घर मे रहने के लिए मजबूर अधिकारी लापरवाह होना दुर्भाग्यपूर्ण अधिकारी नहीं दे पा रही है गरीब असहाय की मदद जन प्रतिनिधि भी अभी तक हुलकी नहीं मारी ना सहयोग के लिए कोई आश्वाशन गरीब असहाय के लिए जल्द करें व्यवस्था लातेहार जिला के जिम्मेदार अधिकारी गण नहीं तो आंदोलन हुई तो जवाब नहीं दे पाएंगे जिले अधिकारी वीरेंद्र कुमार भीम आर्मी झारखंड प्रदेश लगातार देखा जा रहा है कि जरूरत मत आदमी को सहयोग घर बार नहीं। कर के योग व्यक्ति को घर मिल जा रहा है जिसके कारण गरीब घर नहीं बन रही आज भी गांव में मिट्टी का घर टूटल फ़ुटल दिवाल गिरा मिल जाएगा पर वीरेंद्र कुमार बोलते हैं मै समाज कार्य से गांव की दौरा होता रहता है पर गरीब के मकान नहीं मिलने से टूटी फूटी मकान में रहने में मजबूर हो रहे हैं अधिकारी के पास आवेदन दी जाती है पर आवेदन के अलौक में कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है गरीब असहाय व्यक्ति दर दर भटकने के लिए मजबूर अधिकारी योग व्यक्ति को मकान देने भरपूर सहयोग किया जाता है क्षेत्र में बहुत देखने को मिल जाएगा वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दलित आदिवासी के सिर्फ आश्वाशन मिलता है और लास्ट में गरीबी को निराशा हाथ लगती जीवन त्याग दी जाती इसी तरह हांका गांव की खबर है सोहबर सिंह का घर पूरी तरफ छती ग्रस्त हो गया आठ दिन आवेदन दिए बाद भी मूल सुविधा वंचित1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- मनिका लातेहार:मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्या सागर आवासीय विद्यालय जो ,मनिका में स्थित है,इस विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम प्रद्युम्न प्रसाद है,इनके द्वारा विद्यालय के छात्रों को पीटने का मामला प्रकाश में आया है,इस घटना ने मनिका के सभी शिक्षको का सिर को शर्म से झुका दिया है और शिक्षकों की गरिमा को शर्मशार कर दिया है |साध्वाडीह निवाशी बंधन सिंह व संतु सिंह ने मनिका थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है कि उनके बच्चे प्रेमचन्द सिंह और अभय सिंह जो विद्या सागर आवासीय में रहकर पढ़ाई करते थे जिन्हें विद्यालय के प्राचार्य प्रद्युम्न प्रसाद ने बेरहमी से पिटा है तथा बच्चे जान बचा कर 24मार्च 2026 को घायल अवस्था में भाग कर घर पहुंच गए|,जिनका नाम प्रेमचंद्र सिंह और अभय सिंह है ,उन्हें प्रद्युम्न प्रसाद के द्वारा बेरहमी पीटा गया है जो तस्वीरों में साक्षात देखा जा सकता है, प्राचार्य के द्वारा किया गया मार पीट की घटना इतना दर्दनाक है जो बच्चों के शरीर में जमे खून के धब्बे तथा चोट का निशान सब कुछ बया कर रहा है | इन दोनों बच्चों की अभिभावक ने थाना प्रभारी से निवेदन किया हैं कि प्राचार्य महोदय पर कानूनी की जाए जिससे प्रखंड क्षेत्र में इस तरह का घटना दुबारा न हो|4
- Post by Pintu Mahto1
- Post by AAM JANATA1
- झारखंड की आज की बड़ी खबरें 🚨 मौसम का बदला मिजाज 🌧️ हजारीबाग कांड पर सियासत गरम ⚡ सड़क हादसे, अपराध और बड़ी कार्रवाई 🚔 👉 हर अपडेट सबसे पहले, सिर्फ जनसंवाद न्यूज़ रेडियो पर1
- महुआडांड़ प्रखंड के सेमरबुधनी गांव में प्रशासन ने अवैध बंगला भट्ठा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसडीओ बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित बंगला भट्ठा को सील कर दिया गया।जांच के दौरान मौके पर ईंट लोड कर ले जा रही एक गाड़ी को भी जब्त किया गया प्रशासनिक टीम ने भट्ठा संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।बताया जा रहा है कि अवैध रूप से भट्ठा संचालन की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है।6