logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड की आज की बड़ी खबरें । 3 अप्रैल 3026 । जनसंवाद न्यूज । झारखंड की आज की बड़ी खबरें 🚨 मौसम का बदला मिजाज 🌧️ हजारीबाग कांड पर सियासत गरम ⚡ सड़क हादसे, अपराध और बड़ी कार्रवाई 🚔 👉 हर अपडेट सबसे पहले, सिर्फ जनसंवाद न्यूज़ रेडियो पर

6 hrs ago
user_पंकज प्रसून
पंकज प्रसून
Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
6 hrs ago

झारखंड की आज की बड़ी खबरें । 3 अप्रैल 3026 । जनसंवाद न्यूज । झारखंड की आज की बड़ी खबरें 🚨 मौसम का बदला मिजाज 🌧️ हजारीबाग कांड पर सियासत गरम ⚡ सड़क हादसे, अपराध और बड़ी कार्रवाई 🚔 👉 हर अपडेट सबसे पहले, सिर्फ जनसंवाद न्यूज़ रेडियो पर

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड की आज की बड़ी खबरें 🚨 मौसम का बदला मिजाज 🌧️ हजारीबाग कांड पर सियासत गरम ⚡ सड़क हादसे, अपराध और बड़ी कार्रवाई 🚔 👉 हर अपडेट सबसे पहले, सिर्फ जनसंवाद न्यूज़ रेडियो पर
    1
    झारखंड की आज की बड़ी खबरें 🚨
मौसम का बदला मिजाज 🌧️
हजारीबाग कांड पर सियासत गरम ⚡
सड़क हादसे, अपराध और बड़ी कार्रवाई 🚔
👉 हर अपडेट सबसे पहले, सिर्फ जनसंवाद न्यूज़ रेडियो पर
    user_पंकज प्रसून
    पंकज प्रसून
    Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
    6 hrs ago
  • मनिका लातेहार:मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्या सागर आवासीय विद्यालय जो ,मनिका में स्थित है,इस विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम प्रद्युम्न प्रसाद है,इनके द्वारा विद्यालय के छात्रों को पीटने का मामला प्रकाश में आया है,इस घटना ने मनिका के सभी शिक्षको का सिर को शर्म से झुका दिया है और शिक्षकों की गरिमा को शर्मशार कर दिया है |साध्वाडीह निवाशी बंधन सिंह व संतु सिंह ने मनिका थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है कि उनके बच्चे प्रेमचन्द सिंह और अभय सिंह जो विद्या सागर आवासीय में रहकर पढ़ाई करते थे जिन्हें विद्यालय के प्राचार्य प्रद्युम्न प्रसाद ने बेरहमी से पिटा है तथा बच्चे जान बचा कर 24मार्च 2026 को घायल अवस्था में भाग कर घर पहुंच गए|,जिनका नाम प्रेमचंद्र सिंह और अभय सिंह है ,उन्हें प्रद्युम्न प्रसाद के द्वारा बेरहमी पीटा गया है जो तस्वीरों में साक्षात देखा जा सकता है, प्राचार्य के द्वारा किया गया मार पीट की घटना इतना दर्दनाक है जो बच्चों के शरीर में जमे खून के धब्बे तथा चोट का निशान सब कुछ बया कर रहा है | इन दोनों बच्चों की अभिभावक ने थाना प्रभारी से निवेदन किया हैं कि प्राचार्य महोदय पर कानूनी की जाए जिससे प्रखंड क्षेत्र में इस तरह का घटना दुबारा न हो|
    4
    मनिका लातेहार:मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्या सागर आवासीय विद्यालय जो ,मनिका में स्थित है,इस विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम  प्रद्युम्न प्रसाद है,इनके द्वारा विद्यालय के छात्रों को पीटने का मामला प्रकाश में आया है,इस घटना ने मनिका के सभी शिक्षको का सिर को  शर्म से झुका दिया है और शिक्षकों की गरिमा को  शर्मशार कर दिया है |साध्वाडीह निवाशी बंधन सिंह व संतु सिंह ने मनिका थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है कि उनके बच्चे प्रेमचन्द सिंह और अभय सिंह जो विद्या सागर आवासीय में रहकर पढ़ाई करते थे जिन्हें विद्यालय के प्राचार्य प्रद्युम्न प्रसाद ने बेरहमी से पिटा है तथा बच्चे जान बचा कर  24मार्च 2026 को घायल अवस्था में भाग कर घर पहुंच गए|,जिनका नाम प्रेमचंद्र सिंह और अभय सिंह है ,उन्हें प्रद्युम्न प्रसाद के द्वारा बेरहमी पीटा गया है जो तस्वीरों में साक्षात देखा जा सकता है, प्राचार्य के द्वारा किया गया मार पीट की घटना इतना दर्दनाक है जो बच्चों के शरीर में जमे खून के धब्बे तथा चोट का निशान सब कुछ बया कर रहा है |
इन दोनों बच्चों की अभिभावक ने थाना प्रभारी से निवेदन किया हैं कि प्राचार्य महोदय पर कानूनी की जाए जिससे प्रखंड क्षेत्र में इस तरह का घटना दुबारा न हो|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    15 hrs ago
  • लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन, लातेहार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन प्रस्तावित है। जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है: •“Run for Latehar” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन प्रातः 06:00 बजे, समाहरणालय परिसर से कारगिल पार्क तक किया जाएगा। •कारगिल पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम प्रातः 06:30 बजे आयोजित होगा। •स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। •रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। •बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी। •सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 06:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि यह आयोजन जिले के गौरवशाली इतिहास, विकास यात्रा एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। अतः जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, एवं आमजन से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
    2
    लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन, लातेहार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन प्रस्तावित है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
•“Run for Latehar” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन प्रातः 06:00 बजे, समाहरणालय परिसर से कारगिल पार्क तक किया जाएगा।
•कारगिल पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम प्रातः 06:30 बजे आयोजित होगा।
•स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
•रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा।
•बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी।
•सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 06:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि यह आयोजन जिले के गौरवशाली इतिहास, विकास यात्रा एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
अतः जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों,  एवं आमजन से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • प्रतापपुर: झारखंड में पलायन की पीड़ा एक बार फिर एक परिवार पर भारी पड़ गई। रोजगार की तलाश में घर से दूर जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रतापपुर के देवी मंडप रोड निवासी रौशन कुमार (पिता- समोच प्रसाद) चेन्नई जाने के क्रम में ट्रेन हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 3 बजे चलती ट्रेन में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रौशन कुमार घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से चेन्नई जा रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जवान बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। उनका कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर होते, तो रौशन को घर छोड़कर बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और शायद आज वह जीवित होता।
    1
    प्रतापपुर: झारखंड में पलायन की पीड़ा एक बार फिर एक परिवार पर भारी पड़ गई। रोजगार की तलाश में घर से दूर जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
प्रतापपुर के देवी मंडप रोड निवासी रौशन कुमार (पिता- समोच प्रसाद) चेन्नई जाने के क्रम में ट्रेन हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 3 बजे चलती ट्रेन में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
रौशन कुमार घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से चेन्नई जा रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जवान बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। उनका कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर होते, तो रौशन को घर छोड़कर बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और शायद आज वह जीवित होता।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    3 hrs ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    15 hrs ago
  • पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नावाखास पंचायत में स्थित बिंदा बैंकवेट हॉल के बेसमेंट में संचालित एक अवैध क्लीनिक का भंडाफोड़ करते हुए प्रशासन ने उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पाटन अमित कुमार झा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। औचक छापेमारी के दौरान करीब 5 घंटे तक चले निरीक्षण में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पाया गया कि पंडवा निवासी सेवक मेहता नामक व्यक्ति बिना किसी मान्य चिकित्सा डिग्री के खुद को डॉक्टर बताकर वर्षों से क्लीनिक चला रहा था। निरीक्षण के दौरान भवन के अंदर एक पूर्ण रूप से संचालित प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थिएटर मिला। वहां सामान्य उपयोग के नाम पर कई प्रतिबंधित दवाएं भी रखी गई थीं। ऑपरेशन थिएटर की स्थिति देखकर अधिकारियों को संदेह हुआ कि यहां नियमित रूप से अवैध शल्य चिकित्सा और प्रसव कराए जा रहे थे। इसके अलावा, एक कमरे में एलोपैथिक दवाओं का बड़ा भंडार मिला, जबकि क्लीनिक के बाहर “दिशा आरोग्य धाम जयपुर आयुर्वेद संस्थान” का बोर्ड लगा हुआ था, जो भ्रामक जानकारी देने का प्रयास दर्शाता है। डॉक्टर के ओपीडी कक्ष से गर्भवती महिलाओं की कई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी बरामद की गईं। मौके पर मौजूद दो अस्पताल कर्मियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने शुरू में भ्रामक जानकारी दी, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि सेवक मेहता ने किसी प्रकार की चिकित्सा शिक्षा प्राप्त नहीं की है। जांच के बाद विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करते हुए प्रशासन ने क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित आजाद,अवर पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मेहता सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे गौरतलब है कि उपायुक्त पलामू समीरा एस के निर्देश पर जिले में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
    1
    पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नावाखास पंचायत में स्थित बिंदा बैंकवेट हॉल के बेसमेंट में संचालित एक अवैध क्लीनिक का भंडाफोड़ करते हुए प्रशासन ने उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पाटन अमित कुमार झा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। औचक छापेमारी के दौरान करीब 5 घंटे तक चले निरीक्षण में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पाया गया कि पंडवा निवासी सेवक मेहता नामक व्यक्ति बिना किसी मान्य चिकित्सा डिग्री के खुद को डॉक्टर बताकर वर्षों से क्लीनिक चला रहा था। निरीक्षण के दौरान भवन के अंदर एक पूर्ण रूप से संचालित प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थिएटर मिला। वहां सामान्य उपयोग के नाम पर कई प्रतिबंधित दवाएं भी रखी गई थीं। ऑपरेशन थिएटर की स्थिति देखकर अधिकारियों को संदेह हुआ कि यहां नियमित रूप से अवैध शल्य चिकित्सा और प्रसव कराए जा रहे थे।
इसके अलावा, एक कमरे में एलोपैथिक दवाओं का बड़ा भंडार मिला, जबकि क्लीनिक के बाहर “दिशा आरोग्य धाम जयपुर आयुर्वेद संस्थान” का बोर्ड लगा हुआ था, जो भ्रामक जानकारी देने का प्रयास दर्शाता है। डॉक्टर के ओपीडी कक्ष से गर्भवती महिलाओं की कई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी बरामद की गईं। मौके पर मौजूद दो अस्पताल कर्मियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने शुरू में भ्रामक जानकारी दी, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि सेवक मेहता ने किसी प्रकार की चिकित्सा शिक्षा प्राप्त नहीं की है। जांच के बाद विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करते हुए प्रशासन ने क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित आजाद,अवर पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मेहता सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे गौरतलब है कि उपायुक्त पलामू समीरा एस के निर्देश पर जिले में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    19 hrs ago
  • भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार गांव आठ दिन बीत जाने के उपरांत पीड़ित का घर पहुंचा हाल चाल जाना पर रामनवमी की रात्रि मिट्टी का मकान गिर गया था जिसके लेकर पीड़ित परिवार रहने खाने की लगाई था अधिकारी गुहार पर आज भी उस गरीब के लिए अधिकारी द्वारा कोई मदत नहीं मिलने से वीरेंद्र कुमार ने नाराजगी जताई क्य और बोला सोहबर सिंह की घर गिर जाने का बाद रहने के काफी दिक्कत हो रही है अनाज भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है अलमारी गोदरेज रहने खाने की समान हुई बर्बाद घर परिवार दूसरे घर मे रहने के लिए मजबूर अधिकारी लापरवाह होना दुर्भाग्यपूर्ण अधिकारी नहीं दे पा रही है गरीब असहाय की मदद जन प्रतिनिधि भी अभी तक हुलकी नहीं मारी ना सहयोग के लिए कोई आश्वाशन गरीब असहाय के लिए जल्द करें व्यवस्था लातेहार जिला के जिम्मेदार अधिकारी गण नहीं तो आंदोलन हुई तो जवाब नहीं दे पाएंगे जिले अधिकारी वीरेंद्र कुमार भीम आर्मी झारखंड प्रदेश लगातार देखा जा रहा है कि जरूरत मत आदमी को सहयोग घर बार नहीं। कर के योग व्यक्ति को घर मिल जा रहा है जिसके कारण गरीब घर नहीं बन रही आज भी गांव में मिट्टी का घर टूटल फ़ुटल दिवाल गिरा मिल जाएगा पर वीरेंद्र कुमार बोलते हैं मै समाज कार्य से गांव की दौरा होता रहता है पर गरीब के मकान नहीं मिलने से टूटी फूटी मकान में रहने में मजबूर हो रहे हैं अधिकारी के पास आवेदन दी जाती है पर आवेदन के अलौक में कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है गरीब असहाय व्यक्ति दर दर भटकने के लिए मजबूर अधिकारी योग व्यक्ति को मकान देने भरपूर सहयोग किया जाता है क्षेत्र में बहुत देखने को मिल जाएगा वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दलित आदिवासी के सिर्फ आश्वाशन मिलता है और लास्ट में गरीबी को निराशा हाथ लगती जीवन त्याग दी जाती इसी तरह हांका गांव की खबर है सोहबर सिंह का घर पूरी तरफ छती ग्रस्त हो गया आठ दिन आवेदन दिए बाद भी मूल सुविधा वंचित
    1
    भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार गांव आठ दिन बीत जाने के उपरांत पीड़ित का घर पहुंचा हाल चाल जाना पर रामनवमी की रात्रि मिट्टी का मकान गिर गया था जिसके लेकर पीड़ित परिवार रहने खाने की लगाई  था अधिकारी गुहार पर आज भी उस गरीब के लिए अधिकारी द्वारा कोई मदत नहीं मिलने से वीरेंद्र कुमार ने नाराजगी जताई क्य और बोला सोहबर सिंह की घर गिर जाने का बाद रहने के काफी दिक्कत हो रही है अनाज भी पूरी तरह से बर्बाद  हो गई है अलमारी गोदरेज रहने खाने की समान हुई बर्बाद घर परिवार दूसरे घर मे रहने के लिए मजबूर अधिकारी लापरवाह होना  दुर्भाग्यपूर्ण  अधिकारी नहीं दे पा रही है गरीब असहाय की मदद जन प्रतिनिधि भी अभी तक हुलकी नहीं मारी ना सहयोग के लिए कोई आश्वाशन गरीब असहाय के लिए जल्द करें व्यवस्था लातेहार जिला के जिम्मेदार अधिकारी गण नहीं तो आंदोलन हुई तो जवाब नहीं दे पाएंगे जिले अधिकारी वीरेंद्र कुमार भीम आर्मी झारखंड प्रदेश 
लगातार देखा जा रहा है कि जरूरत मत आदमी को सहयोग घर बार नहीं।  कर के योग व्यक्ति को घर मिल जा रहा है जिसके कारण गरीब घर नहीं बन रही आज भी गांव में मिट्टी का घर टूटल फ़ुटल दिवाल गिरा मिल जाएगा पर  वीरेंद्र कुमार बोलते हैं मै समाज कार्य से गांव की दौरा होता रहता है पर गरीब के मकान नहीं मिलने से टूटी फूटी मकान में रहने में मजबूर हो रहे हैं अधिकारी के पास आवेदन दी जाती है पर आवेदन के अलौक में कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है गरीब असहाय व्यक्ति दर दर भटकने के लिए मजबूर अधिकारी योग व्यक्ति को मकान देने भरपूर सहयोग किया जाता है क्षेत्र में बहुत देखने को मिल जाएगा वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दलित आदिवासी के सिर्फ आश्वाशन मिलता है और लास्ट में गरीबी को निराशा  हाथ लगती  जीवन त्याग दी जाती इसी तरह हांका गांव की खबर है सोहबर सिंह का घर पूरी तरफ छती ग्रस्त हो गया आठ दिन आवेदन  दिए बाद भी मूल सुविधा वंचित
    user_Virendra Kumar
    Virendra Kumar
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • *महुआडांड प्रखंड स्थित चटकपुर ग्राम में मां चंद्रघंटा मंदिर 11वीं स्थापना दिवस वर्षगांठ महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन*
    1
    *महुआडांड प्रखंड स्थित चटकपुर ग्राम में मां चंद्रघंटा मंदिर 11वीं स्थापना दिवस वर्षगांठ महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन*
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.