logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*लातेहार जिला स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 04 अप्रैल को भव्य कार्यक्रमों का होगा आयोजन...* लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन, लातेहार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन प्रस्तावित है। जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है: •“Run for Latehar” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन प्रातः 06:00 बजे, समाहरणालय परिसर से कारगिल पार्क तक किया जाएगा। •कारगिल पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम प्रातः 06:30 बजे आयोजित होगा। •स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। •रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। •बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी। •सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 06:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि यह आयोजन जिले के गौरवशाली इतिहास, विकास यात्रा एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। अतः जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, एवं आमजन से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

3 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
3 hrs ago
dd6d51e5-00d6-4cf0-8dae-8bf4b8b60402

*लातेहार जिला स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 04 अप्रैल को भव्य कार्यक्रमों का होगा आयोजन...* लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन, लातेहार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन प्रस्तावित है। जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है: •“Run for Latehar” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन प्रातः 06:00 बजे, समाहरणालय परिसर से कारगिल पार्क तक किया जाएगा। •कारगिल पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम

प्रातः 06:30 बजे आयोजित होगा। •स्लोगन लेखन, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। •रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। •बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी। •सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 06:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि यह आयोजन जिले के गौरवशाली इतिहास, विकास यात्रा एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। अतः जिले के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, एवं आमजन से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • महुआडांड़ प्रखंड के सेमरबुधनी गांव में प्रशासन ने अवैध बंगला भट्ठा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसडीओ बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित बंगला भट्ठा को सील कर दिया गया।जांच के दौरान मौके पर ईंट लोड कर ले जा रही एक गाड़ी को भी जब्त किया गया प्रशासनिक टीम ने भट्ठा संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।बताया जा रहा है कि अवैध रूप से भट्ठा संचालन की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
    6
    महुआडांड़ प्रखंड के सेमरबुधनी गांव में प्रशासन ने अवैध बंगला भट्ठा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसडीओ बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित बंगला भट्ठा को सील कर दिया गया।जांच के दौरान मौके पर ईंट लोड कर ले जा रही एक गाड़ी को भी जब्त किया गया प्रशासनिक टीम ने भट्ठा संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।बताया जा रहा है कि अवैध रूप से भट्ठा संचालन की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    24 min ago
  • भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार गांव आठ दिन बीत जाने के उपरांत पीड़ित का घर पहुंचा हाल चाल जाना पर रामनवमी की रात्रि मिट्टी का मकान गिर गया था जिसके लेकर पीड़ित परिवार रहने खाने की लगाई था अधिकारी गुहार पर आज भी उस गरीब के लिए अधिकारी द्वारा कोई मदत नहीं मिलने से वीरेंद्र कुमार ने नाराजगी जताई क्य और बोला सोहबर सिंह की घर गिर जाने का बाद रहने के काफी दिक्कत हो रही है अनाज भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है अलमारी गोदरेज रहने खाने की समान हुई बर्बाद घर परिवार दूसरे घर मे रहने के लिए मजबूर अधिकारी लापरवाह होना दुर्भाग्यपूर्ण अधिकारी नहीं दे पा रही है गरीब असहाय की मदद जन प्रतिनिधि भी अभी तक हुलकी नहीं मारी ना सहयोग के लिए कोई आश्वाशन गरीब असहाय के लिए जल्द करें व्यवस्था लातेहार जिला के जिम्मेदार अधिकारी गण नहीं तो आंदोलन हुई तो जवाब नहीं दे पाएंगे जिले अधिकारी वीरेंद्र कुमार भीम आर्मी झारखंड प्रदेश लगातार देखा जा रहा है कि जरूरत मत आदमी को सहयोग घर बार नहीं। कर के योग व्यक्ति को घर मिल जा रहा है जिसके कारण गरीब घर नहीं बन रही आज भी गांव में मिट्टी का घर टूटल फ़ुटल दिवाल गिरा मिल जाएगा पर वीरेंद्र कुमार बोलते हैं मै समाज कार्य से गांव की दौरा होता रहता है पर गरीब के मकान नहीं मिलने से टूटी फूटी मकान में रहने में मजबूर हो रहे हैं अधिकारी के पास आवेदन दी जाती है पर आवेदन के अलौक में कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है गरीब असहाय व्यक्ति दर दर भटकने के लिए मजबूर अधिकारी योग व्यक्ति को मकान देने भरपूर सहयोग किया जाता है क्षेत्र में बहुत देखने को मिल जाएगा वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दलित आदिवासी के सिर्फ आश्वाशन मिलता है और लास्ट में गरीबी को निराशा हाथ लगती जीवन त्याग दी जाती इसी तरह हांका गांव की खबर है सोहबर सिंह का घर पूरी तरफ छती ग्रस्त हो गया आठ दिन आवेदन दिए बाद भी मूल सुविधा वंचित
    1
    भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार गांव आठ दिन बीत जाने के उपरांत पीड़ित का घर पहुंचा हाल चाल जाना पर रामनवमी की रात्रि मिट्टी का मकान गिर गया था जिसके लेकर पीड़ित परिवार रहने खाने की लगाई  था अधिकारी गुहार पर आज भी उस गरीब के लिए अधिकारी द्वारा कोई मदत नहीं मिलने से वीरेंद्र कुमार ने नाराजगी जताई क्य और बोला सोहबर सिंह की घर गिर जाने का बाद रहने के काफी दिक्कत हो रही है अनाज भी पूरी तरह से बर्बाद  हो गई है अलमारी गोदरेज रहने खाने की समान हुई बर्बाद घर परिवार दूसरे घर मे रहने के लिए मजबूर अधिकारी लापरवाह होना  दुर्भाग्यपूर्ण  अधिकारी नहीं दे पा रही है गरीब असहाय की मदद जन प्रतिनिधि भी अभी तक हुलकी नहीं मारी ना सहयोग के लिए कोई आश्वाशन गरीब असहाय के लिए जल्द करें व्यवस्था लातेहार जिला के जिम्मेदार अधिकारी गण नहीं तो आंदोलन हुई तो जवाब नहीं दे पाएंगे जिले अधिकारी वीरेंद्र कुमार भीम आर्मी झारखंड प्रदेश 
लगातार देखा जा रहा है कि जरूरत मत आदमी को सहयोग घर बार नहीं।  कर के योग व्यक्ति को घर मिल जा रहा है जिसके कारण गरीब घर नहीं बन रही आज भी गांव में मिट्टी का घर टूटल फ़ुटल दिवाल गिरा मिल जाएगा पर  वीरेंद्र कुमार बोलते हैं मै समाज कार्य से गांव की दौरा होता रहता है पर गरीब के मकान नहीं मिलने से टूटी फूटी मकान में रहने में मजबूर हो रहे हैं अधिकारी के पास आवेदन दी जाती है पर आवेदन के अलौक में कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है गरीब असहाय व्यक्ति दर दर भटकने के लिए मजबूर अधिकारी योग व्यक्ति को मकान देने भरपूर सहयोग किया जाता है क्षेत्र में बहुत देखने को मिल जाएगा वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दलित आदिवासी के सिर्फ आश्वाशन मिलता है और लास्ट में गरीबी को निराशा  हाथ लगती  जीवन त्याग दी जाती इसी तरह हांका गांव की खबर है सोहबर सिंह का घर पूरी तरफ छती ग्रस्त हो गया आठ दिन आवेदन  दिए बाद भी मूल सुविधा वंचित
    user_Virendra Kumar
    Virendra Kumar
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • मनिका लातेहार:मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्या सागर आवासीय विद्यालय जो ,मनिका में स्थित है,इस विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम प्रद्युम्न प्रसाद है,इनके द्वारा विद्यालय के छात्रों को पीटने का मामला प्रकाश में आया है,इस घटना ने मनिका के सभी शिक्षको का सिर को शर्म से झुका दिया है और शिक्षकों की गरिमा को शर्मशार कर दिया है |साध्वाडीह निवाशी बंधन सिंह व संतु सिंह ने मनिका थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है कि उनके बच्चे प्रेमचन्द सिंह और अभय सिंह जो विद्या सागर आवासीय में रहकर पढ़ाई करते थे जिन्हें विद्यालय के प्राचार्य प्रद्युम्न प्रसाद ने बेरहमी से पिटा है तथा बच्चे जान बचा कर 24मार्च 2026 को घायल अवस्था में भाग कर घर पहुंच गए|,जिनका नाम प्रेमचंद्र सिंह और अभय सिंह है ,उन्हें प्रद्युम्न प्रसाद के द्वारा बेरहमी पीटा गया है जो तस्वीरों में साक्षात देखा जा सकता है, प्राचार्य के द्वारा किया गया मार पीट की घटना इतना दर्दनाक है जो बच्चों के शरीर में जमे खून के धब्बे तथा चोट का निशान सब कुछ बया कर रहा है | इन दोनों बच्चों की अभिभावक ने थाना प्रभारी से निवेदन किया हैं कि प्राचार्य महोदय पर कानूनी की जाए जिससे प्रखंड क्षेत्र में इस तरह का घटना दुबारा न हो|
    4
    मनिका लातेहार:मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्या सागर आवासीय विद्यालय जो ,मनिका में स्थित है,इस विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम  प्रद्युम्न प्रसाद है,इनके द्वारा विद्यालय के छात्रों को पीटने का मामला प्रकाश में आया है,इस घटना ने मनिका के सभी शिक्षको का सिर को  शर्म से झुका दिया है और शिक्षकों की गरिमा को  शर्मशार कर दिया है |साध्वाडीह निवाशी बंधन सिंह व संतु सिंह ने मनिका थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है कि उनके बच्चे प्रेमचन्द सिंह और अभय सिंह जो विद्या सागर आवासीय में रहकर पढ़ाई करते थे जिन्हें विद्यालय के प्राचार्य प्रद्युम्न प्रसाद ने बेरहमी से पिटा है तथा बच्चे जान बचा कर  24मार्च 2026 को घायल अवस्था में भाग कर घर पहुंच गए|,जिनका नाम प्रेमचंद्र सिंह और अभय सिंह है ,उन्हें प्रद्युम्न प्रसाद के द्वारा बेरहमी पीटा गया है जो तस्वीरों में साक्षात देखा जा सकता है, प्राचार्य के द्वारा किया गया मार पीट की घटना इतना दर्दनाक है जो बच्चों के शरीर में जमे खून के धब्बे तथा चोट का निशान सब कुछ बया कर रहा है |
इन दोनों बच्चों की अभिभावक ने थाना प्रभारी से निवेदन किया हैं कि प्राचार्य महोदय पर कानूनी की जाए जिससे प्रखंड क्षेत्र में इस तरह का घटना दुबारा न हो|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Pintu Mahto
    1
    Post by Pintu Mahto
    user_Pintu Mahto
    Pintu Mahto
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • झारखंड की आज की बड़ी खबरें 🚨 मौसम का बदला मिजाज 🌧️ हजारीबाग कांड पर सियासत गरम ⚡ सड़क हादसे, अपराध और बड़ी कार्रवाई 🚔 👉 हर अपडेट सबसे पहले, सिर्फ जनसंवाद न्यूज़ रेडियो पर
    1
    झारखंड की आज की बड़ी खबरें 🚨
मौसम का बदला मिजाज 🌧️
हजारीबाग कांड पर सियासत गरम ⚡
सड़क हादसे, अपराध और बड़ी कार्रवाई 🚔
👉 हर अपडेट सबसे पहले, सिर्फ जनसंवाद न्यूज़ रेडियो पर
    user_पंकज प्रसून
    पंकज प्रसून
    Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
    8 hrs ago
  • झारखंड विधानसभा के सभापति सह लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री रामचन्द्र सिंह जी ने सतबरवा के दुलसुलमा में आयोजित प्रकृति पर्व सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उनके आगमन पर आदिवासी समाज की माताओं एवं बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर तथा माला पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामचन्द्र सिंह जी ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, अमित कुमार, अवधेश सिंह, भृदुल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं पुरुष वर्ग के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
    1
    झारखंड विधानसभा के सभापति सह लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री रामचन्द्र सिंह जी ने सतबरवा के दुलसुलमा में आयोजित प्रकृति पर्व सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उनके आगमन पर आदिवासी समाज की माताओं एवं बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर तथा माला पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामचन्द्र सिंह जी ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, अमित कुमार, अवधेश सिंह, भृदुल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं पुरुष वर्ग के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.