Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mohd Sameer Khan aimim
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- Post by Pintu Mahto1
- लातेहार। झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत चलाए जा रहे “नई दिशा” अभियान के तहत लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित जे.जे.एम.पी. संगठन के 5 लाख के इनामी सबजोनल कमांडर सुरेन्द्र लोहरा उर्फ टाइगर जी उर्फ विनोद लोहरा ने गुरुवार को पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस दौरान माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उसे मुख्यधारा में शामिल किया गया।पलामू आईजी ने लातेहार पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लातेहार जिला कभी उग्रवाद से बुरी तरह प्रभावित रहा है, लेकिन पुलिस एवं आम जनता के सहयोग से अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पुलिस के लगातार अभियान के चलते कई उग्रवादियों को निष्क्रिय किया गया है तथा वर्ष 2025 में कुल 23 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया।उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र लोहरा लगभग 20 वर्षों से उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय था और कई बड़े आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं यूएपीए से जुड़े कई मामले विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी/आत्मसमर्पण के लिए 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।लातेहार पुलिस एवं सीआरपीएफ 11 बटालियन के संयुक्त प्रयास से उसे आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा अन्य उग्रवादियों से भी आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की गई है।1
- केरेडारी कोल माइंस जोरदाग में पहुंची पूर्व विधायक अंबा प्रसाद केरेडारी कोल माइंस की लचर ट्रांसपोर्टिंग व्यवस्था होने के कारण से तीन बेटी दो बेटे के सर से पिता का साया उठ गया सड़क हादसे में मौत1
- मनिका लातेहार:मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्या सागर आवासीय विद्यालय जो ,मनिका में स्थित है,इस विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम प्रद्युम्न प्रसाद है,इनके द्वारा विद्यालय के छात्रों को पीटने का मामला प्रकाश में आया है,इस घटना ने मनिका के सभी शिक्षको का सिर को शर्म से झुका दिया है और शिक्षकों की गरिमा को शर्मशार कर दिया है |साध्वाडीह निवाशी बंधन सिंह व संतु सिंह ने मनिका थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है कि उनके बच्चे प्रेमचन्द सिंह और अभय सिंह जो विद्या सागर आवासीय में रहकर पढ़ाई करते थे जिन्हें विद्यालय के प्राचार्य प्रद्युम्न प्रसाद ने बेरहमी से पिटा है तथा बच्चे जान बचा कर 24मार्च 2026 को घायल अवस्था में भाग कर घर पहुंच गए|,जिनका नाम प्रेमचंद्र सिंह और अभय सिंह है ,उन्हें प्रद्युम्न प्रसाद के द्वारा बेरहमी पीटा गया है जो तस्वीरों में साक्षात देखा जा सकता है, प्राचार्य के द्वारा किया गया मार पीट की घटना इतना दर्दनाक है जो बच्चों के शरीर में जमे खून के धब्बे तथा चोट का निशान सब कुछ बया कर रहा है | इन दोनों बच्चों की अभिभावक ने थाना प्रभारी से निवेदन किया हैं कि प्राचार्य महोदय पर कानूनी की जाए जिससे प्रखंड क्षेत्र में इस तरह का घटना दुबारा न हो|4
- बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के नउवा बगीचा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में संजय कुशवाह की पत्नी प्रभा देवी (35 वर्ष) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका तीन छोटे बच्चों की मां थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभा देवी किसी कारणवश घर के पास स्थित कुएं के पास पहुंची थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे कुएं में गिर पड़ीं। आसपास के ग्रामीणों को चीख-पुकार सुनाई देने पर वे दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने उन्हें कुएं से निकाल तो लिया, मगर जान बचाना संभव न हो सका। घटना की सूचना पाकर ठाकुरगांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया गया। मृतका के तीन नन्हे-मुन्ने बच्चे हैं, जिनका अब भविष्य क्या होगा, यह सवाल ग्रामीणों के जेहन में कौंध रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- प्रतापपुर पुलिस की नाकेबंदी में फंसी अवैध शराब से भरी गाड़ी; 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ दो शातिर दबोचे गए!1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1