Shuru
Apke Nagar Ki App…
चतरा पुलिस का शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार: बिहार तस्करी की भारी खेप जब्त, पलामू के दो तस्कर गिरफ्तार! प्रतापपुर पुलिस की नाकेबंदी में फंसी अवैध शराब से भरी गाड़ी; 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ दो शातिर दबोचे गए!
Kr Chandan
चतरा पुलिस का शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार: बिहार तस्करी की भारी खेप जब्त, पलामू के दो तस्कर गिरफ्तार! प्रतापपुर पुलिस की नाकेबंदी में फंसी अवैध शराब से भरी गाड़ी; 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ दो शातिर दबोचे गए!
More news from झारखंड and nearby areas
- प्रतापपुर पुलिस की नाकेबंदी में फंसी अवैध शराब से भरी गाड़ी; 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ दो शातिर दबोचे गए!1
- प्रतापपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कौरी उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक कुमार रंजन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वरीय पदाधिकारी, चतरा को सूचना मिली थी कि चक से कौरा मार्ग के रास्ते शराब माफिया वाहनों के माध्यम से अवैध शराब बिहार भेजने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर प्रतापपुर पुलिस लगातार सक्रिय थी और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। गुरुवार को कौरा मोड़ पर गश्ती के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से शराब ले जा रहे दो आरोपियों—सोनू कुमार और वाहन चालक प्रिंस कुमार (साकिन थाना मनातु, पलामू) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में थाना कांड संख्या 32/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जप्त की गई शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं, जिनमें आईकोनिक (375 एमएल 23 बोतल, 180 एमएल 24 बोतल), स्टर्लिंग रिजर्व (180 एमएल 22 बोतल, 375 एमएल 24 बोतल), ब्लेंडर प्राइड (375 एमएल 7 बोतल), किंगफिशर स्ट्रॉन्ग (500 एमएल 4 कार्टन), किंगफिशर अल्ट्रा (500 एमएल 24 बोतल) तथा रॉयल स्टैग (375 एमएल 2 कार्टन) शामिल हैं। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा कई पुलिस जवान भी शामिल थे। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।1
- Post by M.Haque Bharti1
- विडंबना देखिए... हाथ खून से रंगे हैं और जुबान पर न्याय की मांग!! सुनिए आरोपी भीम राम को.... चेहरा बेगुनाही का, और हाथ गुनाहों से सने... वीडियो ने सच बोल दिया है, अब सिर्फ सज़ा का इंतज़ार है।"1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- केरेडारी कोल माइंस जोरदाग में पहुंची पूर्व विधायक अंबा प्रसाद केरेडारी कोल माइंस की लचर ट्रांसपोर्टिंग व्यवस्था होने के कारण से तीन बेटी दो बेटे के सर से पिता का साया उठ गया सड़क हादसे में मौत1
- हजारीबाग शहर के महावीर स्थान मंदिर में धूम धाम से मनी हनुमान जयंती भजन कीर्तन के साथ साथ हुई शानदार आतिशबाजी ...1
- गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे जबडा चेकनाका के समीप तीन मोटरसाइकिलों के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया गया, जिसके माध्यम से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिमरिया भेजा गया। इस घटना के बारे में अधिकार मित्र अमित कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को शीघ्र उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है1