logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नावाजयपुर में अवैध क्लीनिक पर बड़ी कार्रवाई, बिंदा बैंकवेट हॉल के बेसमेंट मे संचालित अवैध क्लिनिक सील पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नावाखास पंचायत में स्थित बिंदा बैंकवेट हॉल के बेसमेंट में संचालित एक अवैध क्लीनिक का भंडाफोड़ करते हुए प्रशासन ने उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पाटन अमित कुमार झा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। औचक छापेमारी के दौरान करीब 5 घंटे तक चले निरीक्षण में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पाया गया कि पंडवा निवासी सेवक मेहता नामक व्यक्ति बिना किसी मान्य चिकित्सा डिग्री के खुद को डॉक्टर बताकर वर्षों से क्लीनिक चला रहा था। निरीक्षण के दौरान भवन के अंदर एक पूर्ण रूप से संचालित प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थिएटर मिला। वहां सामान्य उपयोग के नाम पर कई प्रतिबंधित दवाएं भी रखी गई थीं। ऑपरेशन थिएटर की स्थिति देखकर अधिकारियों को संदेह हुआ कि यहां नियमित रूप से अवैध शल्य चिकित्सा और प्रसव कराए जा रहे थे। इसके अलावा, एक कमरे में एलोपैथिक दवाओं का बड़ा भंडार मिला, जबकि क्लीनिक के बाहर “दिशा आरोग्य धाम जयपुर आयुर्वेद संस्थान” का बोर्ड लगा हुआ था, जो भ्रामक जानकारी देने का प्रयास दर्शाता है। डॉक्टर के ओपीडी कक्ष से गर्भवती महिलाओं की कई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी बरामद की गईं। मौके पर मौजूद दो अस्पताल कर्मियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने शुरू में भ्रामक जानकारी दी, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि सेवक मेहता ने किसी प्रकार की चिकित्सा शिक्षा प्राप्त नहीं की है। जांच के बाद विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करते हुए प्रशासन ने क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित आजाद,अवर पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मेहता सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे गौरतलब है कि उपायुक्त पलामू समीरा एस के निर्देश पर जिले में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

5 hrs ago
user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
Ramashish Kumar Mo:-6202682271
पाटन, पलामू, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • ये है गढ़वा रमूना की घटना, घटना के बाद रोड़ जाम किया गया था। इसके बाद प्रशासन को देखते ही लोग आक्रोश हो गए और प्रशासन से ही उलझ गए लोगो ने सरकारी संपत्तियों का भी नुकसान?
    1
    ये है गढ़वा रमूना की घटना, घटना के बाद रोड़ जाम किया गया था। इसके बाद प्रशासन को देखते ही लोग आक्रोश हो गए और प्रशासन से ही उलझ गए लोगो ने सरकारी संपत्तियों का भी नुकसान?
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • मां ऐसी भी होती है क्या, मां त्याग, प्रेम और सुरक्षा की मिसाल है फिर इस मां ने बेटी की बलि कैसे दे दी
    1
    मां ऐसी भी होती है क्या, मां त्याग, प्रेम और सुरक्षा की मिसाल है फिर इस मां ने बेटी की बलि कैसे दे दी
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Local Politician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • रमना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
    1
    रमना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • मनिका लातेहार:मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्या सागर आवासीय विद्यालय जो ,मनिका में स्थित है,इस विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम प्रद्युम्न प्रसाद है,इनके द्वारा विद्यालय के छात्रों को पीटने का मामला प्रकाश में आया है,इस घटना ने मनिका के सभी शिक्षको का सिर को शर्म से झुका दिया है और शिक्षकों की गरिमा को शर्मशार कर दिया है |साध्वाडीह निवाशी बंधन सिंह व संतु सिंह ने मनिका थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है कि उनके बच्चे प्रेमचन्द सिंह और अभय सिंह जो विद्या सागर आवासीय में रहकर पढ़ाई करते थे जिन्हें विद्यालय के प्राचार्य प्रद्युम्न प्रसाद ने बेरहमी से पिटा है तथा बच्चे जान बचा कर 24मार्च 2026 को घायल अवस्था में भाग कर घर पहुंच गए|,जिनका नाम प्रेमचंद्र सिंह और अभय सिंह है ,उन्हें प्रद्युम्न प्रसाद के द्वारा बेरहमी पीटा गया है जो तस्वीरों में साक्षात देखा जा सकता है, प्राचार्य के द्वारा किया गया मार पीट की घटना इतना दर्दनाक है जो बच्चों के शरीर में जमे खून के धब्बे तथा चोट का निशान सब कुछ बया कर रहा है | इन दोनों बच्चों की अभिभावक ने थाना प्रभारी से निवेदन किया हैं कि प्राचार्य महोदय पर कानूनी की जाए जिससे प्रखंड क्षेत्र में इस तरह का घटना दुबारा न हो|
    4
    मनिका लातेहार:मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्या सागर आवासीय विद्यालय जो ,मनिका में स्थित है,इस विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम  प्रद्युम्न प्रसाद है,इनके द्वारा विद्यालय के छात्रों को पीटने का मामला प्रकाश में आया है,इस घटना ने मनिका के सभी शिक्षको का सिर को  शर्म से झुका दिया है और शिक्षकों की गरिमा को  शर्मशार कर दिया है |साध्वाडीह निवाशी बंधन सिंह व संतु सिंह ने मनिका थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है कि उनके बच्चे प्रेमचन्द सिंह और अभय सिंह जो विद्या सागर आवासीय में रहकर पढ़ाई करते थे जिन्हें विद्यालय के प्राचार्य प्रद्युम्न प्रसाद ने बेरहमी से पिटा है तथा बच्चे जान बचा कर  24मार्च 2026 को घायल अवस्था में भाग कर घर पहुंच गए|,जिनका नाम प्रेमचंद्र सिंह और अभय सिंह है ,उन्हें प्रद्युम्न प्रसाद के द्वारा बेरहमी पीटा गया है जो तस्वीरों में साक्षात देखा जा सकता है, प्राचार्य के द्वारा किया गया मार पीट की घटना इतना दर्दनाक है जो बच्चों के शरीर में जमे खून के धब्बे तथा चोट का निशान सब कुछ बया कर रहा है |
इन दोनों बच्चों की अभिभावक ने थाना प्रभारी से निवेदन किया हैं कि प्राचार्य महोदय पर कानूनी की जाए जिससे प्रखंड क्षेत्र में इस तरह का घटना दुबारा न हो|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • प्रतापपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कौरी उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक कुमार रंजन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वरीय पदाधिकारी, चतरा को सूचना मिली थी कि चक से कौरा मार्ग के रास्ते शराब माफिया वाहनों के माध्यम से अवैध शराब बिहार भेजने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर प्रतापपुर पुलिस लगातार सक्रिय थी और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। गुरुवार को कौरा मोड़ पर गश्ती के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से शराब ले जा रहे दो आरोपियों—सोनू कुमार और वाहन चालक प्रिंस कुमार (साकिन थाना मनातु, पलामू) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में थाना कांड संख्या 32/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जप्त की गई शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं, जिनमें आईकोनिक (375 एमएल 23 बोतल, 180 एमएल 24 बोतल), स्टर्लिंग रिजर्व (180 एमएल 22 बोतल, 375 एमएल 24 बोतल), ब्लेंडर प्राइड (375 एमएल 7 बोतल), किंगफिशर स्ट्रॉन्ग (500 एमएल 4 कार्टन), किंगफिशर अल्ट्रा (500 एमएल 24 बोतल) तथा रॉयल स्टैग (375 एमएल 2 कार्टन) शामिल हैं। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा कई पुलिस जवान भी शामिल थे। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
    1
    प्रतापपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कौरी उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक कुमार रंजन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वरीय पदाधिकारी, चतरा को सूचना मिली थी कि चक से कौरा मार्ग के रास्ते शराब माफिया वाहनों के माध्यम से अवैध शराब बिहार भेजने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर प्रतापपुर पुलिस लगातार सक्रिय थी और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। गुरुवार को कौरा मोड़ पर गश्ती के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से शराब ले जा रहे दो आरोपियों—सोनू कुमार और वाहन चालक प्रिंस कुमार (साकिन थाना मनातु, पलामू) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने इस मामले में थाना कांड संख्या 32/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जप्त की गई शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं, जिनमें आईकोनिक (375 एमएल 23 बोतल, 180 एमएल 24 बोतल), स्टर्लिंग रिजर्व (180 एमएल 22 बोतल, 375 एमएल 24 बोतल), ब्लेंडर प्राइड (375 एमएल 7 बोतल), किंगफिशर स्ट्रॉन्ग (500 एमएल 4 कार्टन), किंगफिशर अल्ट्रा (500 एमएल 24 बोतल) तथा रॉयल स्टैग (375 एमएल 2 कार्टन) शामिल हैं।
छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा कई पुलिस जवान भी शामिल थे। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    5 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • को बली चढ़ा दी , ख़ुलासा होने के बाद पता चला कि भक्तिन घर की समस्या निदान कर सबसे अच्छा रहले के लिए ऐसा किया है l bimari koso durbhagjayega l
    1
    को बली चढ़ा दी , ख़ुलासा होने के बाद पता चला कि भक्तिन घर की समस्या निदान कर सबसे अच्छा रहले के लिए ऐसा किया है l bimari koso durbhagjayega l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गढ़वा के टाउन हॉल के मैदान में टोकरी में सब्जी बेचने वालों किसानों से भी टैक्स वसूली की जा रही है साथ साथ उन्हें टोकन भी नहीं दिया जा रहा है
    1
    गढ़वा के टाउन हॉल के मैदान में टोकरी में सब्जी बेचने वालों किसानों से भी टैक्स वसूली की जा रही है साथ साथ उन्हें टोकन भी नहीं दिया जा रहा है
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • मनिका लातेहार: मनिक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग में MVI अधिकारी श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में MVI के तहत वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया जिसमे वाहनों का सभी वैध कागजातों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र, टैक्स रसीद इत्यादि
    1
    मनिका लातेहार: मनिक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग में MVI अधिकारी श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में MVI के तहत वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया जिसमे वाहनों का सभी वैध कागजातों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र, टैक्स रसीद इत्यादि
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.