कब्रिस्तान तक पहुंची घाघरा एक हिस्सा नदी में कटा लोगो में चिंता सूरतगंज,बाराबंकी।सरयू नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। जलस्तर घटने के साथ ही हेतामपुर में नदी की कटान की रफ्तार भी धीमी हुई है। वहीं बाढ़ खण्ड नदी की कटान रोकने और मंदिर को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इधर सरयू की कटान का कहर अब कब्रिस्तान तक पहुंच गया है। कटान के चलते कब्रिस्तान के एक कोने का हिस्सा नदी में समा गया है। नदी अब कब्रिस्तान से सटकर बहने लगी है। वहीं कटान की जद में आई मस्जिद फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन नदी के बेहद करीब पहुंचने से मस्जिद का हिस्सा नदी की ओर लटका हुआ है। इससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। सरयू की कटान में अपने घर गंवा चुके लोग अब नए आशियाने की तलाश में हैं। कुछ कटान पीड़ितों ने अपनी घर-गृहस्थी का सामान बाढ़ शरणालय में शिफ्ट कर दिया है। प्रभावित परिवारों के सामने रहने और पुनर्वास की समस्या बनी हुई है।उधर तहसील प्रशासन का कहना है कि 27 कटान पीड़ितों के खातों में आवास की धनराशि भेज दी गई है।आवासीय पट्टे के लिए फरही में जमीन चिन्हित की गई है।फसलों के नुकसान का सर्वे कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। "सरयू नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है और हेतमापुर में कटान की स्थिति भी पहले से धीमी हुई है। कटान प्रभावित 27 परिवारों के खातों में आवास के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है। प्रभावित लोगों को आवासीय पट्टा देने के लिए फरही में जमीन चिन्हित की गई है। फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। पात्र प्रभावितों को शासन के नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विपुल सिंह तहसील रामनगर
कब्रिस्तान तक पहुंची घाघरा एक हिस्सा नदी में कटा लोगो में चिंता सूरतगंज,बाराबंकी।सरयू नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। जलस्तर घटने के साथ ही हेतामपुर में नदी की कटान की रफ्तार भी धीमी हुई है। वहीं बाढ़ खण्ड नदी की कटान रोकने और मंदिर को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इधर सरयू की कटान का कहर अब कब्रिस्तान तक पहुंच गया है। कटान के चलते कब्रिस्तान के एक कोने का हिस्सा नदी में समा गया है। नदी अब कब्रिस्तान से सटकर बहने लगी है। वहीं कटान की जद में
आई मस्जिद फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन नदी के बेहद करीब पहुंचने से मस्जिद का हिस्सा नदी की ओर लटका हुआ है। इससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। सरयू की कटान में अपने घर गंवा चुके लोग अब नए आशियाने की तलाश में हैं। कुछ कटान पीड़ितों ने अपनी घर-गृहस्थी का सामान बाढ़ शरणालय में शिफ्ट कर दिया है। प्रभावित परिवारों के सामने रहने और पुनर्वास की समस्या बनी हुई है।उधर तहसील प्रशासन का कहना है कि 27 कटान पीड़ितों के खातों में आवास की धनराशि भेज दी गई है।आवासीय पट्टे के लिए फरही
में जमीन चिन्हित की गई है।फसलों के नुकसान का सर्वे कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। "सरयू नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है और हेतमापुर में कटान की स्थिति भी पहले से धीमी हुई है। कटान प्रभावित 27 परिवारों के खातों में आवास के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है। प्रभावित लोगों को आवासीय पट्टा देने के लिए फरही में जमीन चिन्हित की गई है। फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। पात्र प्रभावितों को शासन के नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विपुल सिंह तहसील रामनगर
- सीओ के नाम से बनाया फर्जी इंस्टाग्राम आईडी मांगे गए रुपए बाराबंकी थाना फतेहपुर सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी (सीओ) जगत राम कनौजिया के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि जालसाज ने सीओ की पहचान का इस्तेमाल करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल तैयार की और इस आईडी के माध्यम से लोगों को संदेश भेजकर रुपये की मांग शुरू कर दी। सीओ जगत राम कनौजिया ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले व्यक्ति की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थानीय खबरें पाने के लिए 24 इंडिया चैनल को फॉलो करें रवि रावत 24 इंडिया न्यूज़ बाराबंकी1
- सफदरगंज शिव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, कजरी तीज पर धूमधाम से हुआ पार्वती-शिव विवाह सफदरगंज शिव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, कजरी तीज पर धूमधाम से हुआ पार्वती-शिव विवाह1
- ₹2,000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा: अटकलों के बीच सरकार का आदेश; बड़ े पेमेंट पर दुकानदारों से फीस ली जा सकती ह1
- युवक की मौत के बाद विरोध, पुलिस के समझाने पर लौटे गांव सदरपुर: कमलापुर निवासी करीब 30 वर्षीय सतीश पुत्र रामचरन की 14/15 सितंबर की रात मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व उसका इलाज गांव के डॉक्टर मनोज ने किया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गुड़ैचा चौराहा पहुंचे और हाईवे पर शव रखकर विरोध का प्रयास किया, लेकिन शव हाईवे पर नहीं रखा गया। बताया गया कि मनोज ने सतीश से तीन बिस्वा जमीन खरीदी थी, जिसे मृतक की पत्नी वापस लेना चाहती है। मामले में पत्नी ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मनोज को थाने में बैठाया है। पुलिस के समझाने पर परिजन शव लेकर गांव लौट गए।1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- थाने के अंदर भिड़े सिपाही, लात घूंसे चलें' बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. करीब 2 सप्ताह पुराना वीडियो बताया जा रहा है. दावा है कि बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था. थाने के अंदर भिड़े सिपाही, लात घूंसे चलें' बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. करीब 2 सप्ताह पुराना वीडियो बताया जा रहा है. दावा है कि बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था.1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ महिगवां पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल लूटने वाले 2 शातिर गिरफ्तार लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो अभियुक्तों को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अवनीश बाजपेयी उर्फ गोलू उर्फ कपिल और मुकलेश निवासी ग्राम शाहपुर नजूल, थाना महिगवां के रूप में हुई है। आरोप है कि 14 सितंबर को साइकिल से घर जा रहे व्यक्ति के हाथ पर डंडा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया गया था। पुलिस ने दोनों को शाहपुर नजूल चौराहे से हनुमंतपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से विवो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार अवनीश बाजपेयी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में मु0अ0सं0 143/2026, धारा 309(4)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। कार्यवाही करने वाली टीम: थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतीश सिंह, इन्द्रपाल सिंह सेंगर समेत पुलिस टीम। ( अमन राठौर )1
- दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल बहराइच। थाना रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रानीपुर श्री हरेन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। *मामले का विवरण -* दिनांक 13.09.2026 को थाना रानीपुर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर ले जाया गया और दुष्कर्म किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 177/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रानीपुर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों की तलाश व चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत पिपरिया महिपाल सिंह यादव टोला के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त - मुकेश पुत्र बाबू निवासी यादवटोला पिपरिया महिपाल सिंह, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया है।1
- लखनऊ: फोन की EMI न भरने पर युवक का खून निकाला और किस्त न भरने पर युवक को बंधक बनाया। रिकवरी एजेंट मजदूरी कराता रहा, बेरहमी से पीटा। ब्लड बैंक में युवक का खून निकालने का आरोप। 5 दिन बंधक रहा, चौकी पहुंचा तो पुलिस ने भगाया। निगोहां पुलिस ने परिवार को थाने पर टरकाया। अब DCP साउथ के आदेश पर लिखा गया केस। अपहरण समेत गंभीर धाराओं में लिखा मुकदमा। दोषी पुलिसवालों की भूमिका की जांच के आदेश। आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए दबिश दी जा रही। निगोहां के राजाराम खेड़ा पुरहिया का मामला। . . . #lucknow #phonecase #lkopolice #trandingvideo #uppolice ...1