दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल बहराइच। थाना रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रानीपुर श्री हरेन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। *मामले का विवरण -* दिनांक 13.09.2026 को थाना रानीपुर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर ले जाया गया और दुष्कर्म किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 177/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रानीपुर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों की तलाश व चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत पिपरिया महिपाल सिंह यादव टोला के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त - मुकेश पुत्र बाबू निवासी यादवटोला पिपरिया महिपाल सिंह, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया है।
दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल बहराइच। थाना रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रानीपुर श्री हरेन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। *मामले का विवरण -* दिनांक 13.09.2026 को थाना रानीपुर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर ले जाया गया और दुष्कर्म किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 177/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रानीपुर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों की तलाश व चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत पिपरिया महिपाल सिंह यादव टोला के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त - मुकेश पुत्र बाबू निवासी यादवटोला पिपरिया महिपाल सिंह, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया है।
- गोण्डा: विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन* *गोण्डा: विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन* *करनैलगंज, गोण्डा।* विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि करनैलगंज क्षेत्र के रेक्सडिया गांव में हुए हत्याकांड के बाद अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ता मृतक विनोद साहनी के आवास पर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज कार्यकर्ता मौर्य नगर चौराहे पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने अपनी जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ता विनोद साहनी हत्याकांड में न्याय और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।1
- मधुर भजनों से सजा गणेश महोत्सव, भक्ति की गंगा में देर तक गोते लगाते रहे श्रद्धालु बाराबंकी नगर पंचायत रामनगर के लखरौरा मोहल्ले में स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भजन संध्या भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रही। गणपति की आराधना से आरंभ हुई भजन संध्या में जैसे-जैसे भक्ति के स्वर गूंजे, वातावरण श्रद्धा और आनंद से भरता चला गया।कार्यक्रम में रामनगर संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर स्वर-लहरियों और ढोल-मंजीरों की थाप ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित श्रद्धालु स्वयं को रोक नहीं सके और गणपति की भक्ति में झूमते, गाते और नृत्य करते नजर आए। मंदिर परिसर में गूंजते जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गणेशमय हो उठा। आयोजक श्री शुक्ल ने कहा कि गणेश चतुर्थी भारतीय सनातन परंपरा में विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता और बुद्धि-विवेक के देवता भगवान गणेश की आराधना का पावन पर्व है। मान्यता है कि किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ भगवान गणेश के स्मरण के साथ करने से कार्य निर्विघ्न पूर्ण होता है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रबंधक एससी शुक्ल ने कहा कि भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। यही कारण है कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को भक्ति, सद्भाव और एकता के सूत्र में पिरोने वाला पर्व भी है। बताया गया कि यह भक्तिमय आयोजन प्रतिवर्ष शुक्ला परिवार के निज निवास पर श्रद्धा और परंपरा के साथ आयोजित किया जाता है। आयोजन में क्षेत्रवासियों की सहभागिता इसे और भी आत्मीय एवं भव्य बना देती है।भजन संध्या में दिनेश शुक्ला,विश्वनाथ शुक्ला, मुरलीधर तिवारी, राजेश शुक्ला, हरिशंकर तिवारी, डॉ. संजय तिवारी, विक्कू मिश्रा, सुभाष शर्मा, गुड्डू मिश्रा, कल्लू तिवारी, रविकांत पांडेय, अश्वनी शुक्ल, पवन ओझा, मनकामेश्वर शुक्ल, आशीष शुक्ल सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वातावरण में गूंजता गणपति बप्पा मोरया का जयघोष देर तक भक्ति और उल्लास का संदेश देता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा मंगलमय जीवन की कामना की। संपूर्ण आयोजन ने यह अनुभूति कराई कि जहां भक्ति के स्वर मिलकर उठते हैं, वहां मनुष्य और ईश्वर के बीच की दूरी स्वयं मिट जाती है।1
- कब्रिस्तान तक पहुंची घाघरा एक हिस्सा नदी में कटा लोगो में चिंता सूरतगंज,बाराबंकी।सरयू नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। जलस्तर घटने के साथ ही हेतामपुर में नदी की कटान की रफ्तार भी धीमी हुई है। वहीं बाढ़ खण्ड नदी की कटान रोकने और मंदिर को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इधर सरयू की कटान का कहर अब कब्रिस्तान तक पहुंच गया है। कटान के चलते कब्रिस्तान के एक कोने का हिस्सा नदी में समा गया है। नदी अब कब्रिस्तान से सटकर बहने लगी है। वहीं कटान की जद में आई मस्जिद फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन नदी के बेहद करीब पहुंचने से मस्जिद का हिस्सा नदी की ओर लटका हुआ है। इससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। सरयू की कटान में अपने घर गंवा चुके लोग अब नए आशियाने की तलाश में हैं। कुछ कटान पीड़ितों ने अपनी घर-गृहस्थी का सामान बाढ़ शरणालय में शिफ्ट कर दिया है। प्रभावित परिवारों के सामने रहने और पुनर्वास की समस्या बनी हुई है।उधर तहसील प्रशासन का कहना है कि 27 कटान पीड़ितों के खातों में आवास की धनराशि भेज दी गई है।आवासीय पट्टे के लिए फरही में जमीन चिन्हित की गई है।फसलों के नुकसान का सर्वे कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। "सरयू नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है और हेतमापुर में कटान की स्थिति भी पहले से धीमी हुई है। कटान प्रभावित 27 परिवारों के खातों में आवास के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है। प्रभावित लोगों को आवासीय पट्टा देने के लिए फरही में जमीन चिन्हित की गई है। फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। पात्र प्रभावितों को शासन के नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विपुल सिंह तहसील रामनगर3
- रोज़परक योजनाओं से सम्बन्धित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण करें बैंक: डीएम डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई त्रैमासिक बैठक रिपोर्ट मों0 इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवातदाता बहराइच बहराइच 15 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र मसन्द ने किया। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक प्रतिनिधि सुश्री पल्लवी सोम (एलडीओ), डीडीएम नाबार्ड, उपायुक्त एनआरएलएम, उपनिदेशक कृषि एवं उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, मत्स्य, नगरीय विकास अभिकरण, आरसेटी निदेशक, अग्रणी जिला प्रबंधक, एफएलसी इंडियन बैंक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की धीमी प्रगति तथा बैंकों द्वारा किये जा रहे विलम्ब तथा रिजेक्शन पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए बैंकों को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार पीएम सूर्य घर, एमवाईएसवाई, एक जनपद एक उत्पाद, पीएम स्वानिधि, के.सी.सी., एसएचजी, पीएमएफएमई, मत्स्य इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत लंबित पत्रावलियों को शीघ्रतापूर्वक निस्तारित करने एवं अनावश्यक आधार पर आवेदनों को रिजेक्ट न करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि रिजेक्ट आवेदनों को सही कराकर पुनः भेजें। डीएम ने कहा कि उनके द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने सीडी रेशियों, प्राथमिक क्षेत्र के ऋणों के अंतर्गत सभी योजनाओं की चर्चा करते हुए मानक से कम सीडी रेशियों बैंकों को निर्देश दिया कि रणनीति बनाकर सीडी रेशिओ में सुधार लायें। डीएम ने बैंकों को यह भी निर्देश दिया कि एनआरएलएम से सम्बन्धित पत्रावलियों को गुण दोष के आधार पर निस्तारित करें। पीएम स्वनिधि योजना की लंबित पत्रावलियो को समयबद्धता के साथ निस्तारित किया जाय। बैंकों से कहा गया कि गरीब रेहड़ी पटरी वालों से संवाद स्थापित कर उनको बैंको द्वारा ऋण सुविधा उपलब्ध करायें तथा पोर्टल पर भी वितरित पत्रावलियो को अद्यतन रखा जाय। निदेशक आरसेटी को निर्देश दिया गया कि जिला उद्योग केंद्र से समन्वय स्थापित कर अपने यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की ऋण पत्रावलियां बनवाये और बैंको से उनको ऋण दिलवायें जिससे उनको दिए गए रोजगार परक प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध हो सके। बैठक के अन्त में लीड बैंक प्रबन्धक ने सभी सम्बन्धित का आभार ज्ञापित किया गया।2
- बहराइच: परसोहर में 34 वां जलसा सीरतुन्नबी ﷺ व जुलूसे मदहे सहाबा अक़ीदत व एहतराम के साथ संपन्न बहराइच: ब्लॉक जरवल कस्बा क्षेत्र के ग्राम परसोहर (नई मस्जिद) में 34 वें जलसा सीरतुन्नबी ﷺ एवं जुलूसे मदहे सहाबा (रज़ि.) का आयोजन पूरे अक़ीदत व एहतराम के साथ संपन्न हुआ। इस मौक़े पर अक़ीदतमंदों की भारी भीड़ मौजूद रही। برकी सदारत परसोहर के ग्रा प्रधा तौहीद अहमद ने की। जबकि मेहमान-ए-ख़ुसूसी के तौर पर साहिबे आलम (जरवल कस्बा) ने शिरकत फरमाई। कार्यक्रम की निज़ामत साद हसन बाराबंकवी ने अहल-ए-ज़ौक़ अंदाज़ में अंजाम दी। जलसे में उलेमा-ए-किराम एवं शायर-ए-इस्लाम ने पैगंबर-ए-इस्लाम और सहाबा-ए-किराम की ज़िंदगी और उनकी तालीमात पर रोशनी डाली। मुक़र्रिरीन व उलेमा-ए-किराम: हज़रत मौलाना तनवीर आलम गोंडवी तालिब शाह अलापुरी शमीम तारिक बाराबंकवी क़यामुद्दीन लखनवी सलमान जैदपुरी उलेमाओं ने अपने ख़िताब में कहा कि नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत पूरी इंसानियत के लिए हिदायत और कामयाबी का ज़रिया है। सहाबा-ए-किराम की ज़िंदगी से हमें आपस में मोहब्बत, भाईचारे और हक़ पर चलने का पैग़ाम मिलता है।इस मौक़े पर सीरत कमेटी (नई मस्जिद, परसोहर) के अराकीन सहित ग्राम प्रधान तौहीद आलम, मास्टर परवेज आलम, डॉक्टर राजावली सिद्दीकी, फिरोज, रिजवान, जफर, इरशाद, फूल बाबू, जीशान, हारून, जाकिर हुसैन समेत बड़ी तादाद में स्थानीय ग्रामवासी और अक़ीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-ओ-अमान और तरक्की की दुआएं मांगी गईं।2
- बहराइच में लन्दन मेले की धूम | भारी संख्या में पहुँच रहे लोग ! रिपोर्ट / नूर आलम वारसी रिपोर्ट / नूर आलम वारसी बहराइच में लन्दन मेले की धूम | भारी संख्या में पहुँच रहे लोग ! इस। मेले में जीरो ग्रैविटी झूला व अन्य। और भी चीजे है जलपरी भी है मौजूद !1
- महर्षि बालार्क चिकित्सालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण रिपोर्ट मों0 इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 15 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण काउण्टर, पंजीकरण काउण्टर, ओपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, इमरजेन्सी वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड इत्यादि का निरीक्षण कर मरीज़ों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। पंजीकरण काउण्टर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री पाण्डेय को बताया गया कि अब तक 260 पर्चे बनाये गये हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि तीमारदारों की सुविधा के लिए बेन्चों की संख्या को बढ़ाया जाय तथा पर्याप्त प्रकाश व अन्य व्यवस्थाआंें को बेहतर से बेहतर किया जाय जिससे मरीज़ों के साथ आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। ओ.पी.डी. के निरीक्षण के दौरान गया कि चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 02 से 03 हज़ार मरीज़ों को देखा जाता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ओ.पी.डी. के लिए टोकन व्यवस्था को लागू किया जाय जिससे मरीज़ों को अनावश्यक लाईन न लगाना पड़े। डीएम श्री पाण्डेय ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. वर्मा व मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री को निर्देश दिया कि चिकित्सालय आने वाले मरीज़ों और तीमारदारों शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं एवं सेवाएं मानक के अनुसार उपलब्ध करायी जायें। उन्होंने चिकित्सालय परिसर एवं कक्ष कक्षों की साफ-सफाई के स्तर को बनाये रखने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के चिकित्सक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।3
- दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल बहराइच। थाना रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रानीपुर श्री हरेन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। *मामले का विवरण -* दिनांक 13.09.2026 को थाना रानीपुर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर ले जाया गया और दुष्कर्म किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 177/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रानीपुर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों की तलाश व चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत पिपरिया महिपाल सिंह यादव टोला के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त - मुकेश पुत्र बाबू निवासी यादवटोला पिपरिया महिपाल सिंह, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया है।1