बहराइच: परसोहर में 34 वां जलसा सीरतुन्नबी ﷺ व जुलूसे मदहे सहाबा अक़ीदत व एहतराम के साथ संपन्न बहराइच: ब्लॉक जरवल कस्बा क्षेत्र के ग्राम परसोहर (नई मस्जिद) में 34 वें जलसा सीरतुन्नबी ﷺ एवं जुलूसे मदहे सहाबा (रज़ि.) का आयोजन पूरे अक़ीदत व एहतराम के साथ संपन्न हुआ। इस मौक़े पर अक़ीदतमंदों की भारी भीड़ मौजूद रही। برकी सदारत परसोहर के ग्रा प्रधा तौहीद अहमद ने की। जबकि मेहमान-ए-ख़ुसूसी के तौर पर साहिबे आलम (जरवल कस्बा) ने शिरकत फरमाई। कार्यक्रम की निज़ामत साद हसन बाराबंकवी ने अहल-ए-ज़ौक़ अंदाज़ में अंजाम दी। जलसे में उलेमा-ए-किराम एवं शायर-ए-इस्लाम ने पैगंबर-ए-इस्लाम और सहाबा-ए-किराम की ज़िंदगी और उनकी तालीमात पर रोशनी डाली। मुक़र्रिरीन व उलेमा-ए-किराम: हज़रत मौलाना तनवीर आलम गोंडवी तालिब शाह अलापुरी शमीम तारिक बाराबंकवी क़यामुद्दीन लखनवी सलमान जैदपुरी उलेमाओं ने अपने ख़िताब में कहा कि नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत पूरी इंसानियत के लिए हिदायत और कामयाबी का ज़रिया है। सहाबा-ए-किराम की ज़िंदगी से हमें आपस में मोहब्बत, भाईचारे और हक़ पर चलने का पैग़ाम मिलता है।इस मौक़े पर सीरत कमेटी (नई मस्जिद, परसोहर) के अराकीन सहित ग्राम प्रधान तौहीद आलम, मास्टर परवेज आलम, डॉक्टर राजावली सिद्दीकी, फिरोज, रिजवान, जफर, इरशाद, फूल बाबू, जीशान, हारून, जाकिर हुसैन समेत बड़ी तादाद में स्थानीय ग्रामवासी और अक़ीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-ओ-अमान और तरक्की की दुआएं मांगी गईं।
बहराइच: परसोहर में 34 वां जलसा सीरतुन्नबी ﷺ व जुलूसे मदहे सहाबा अक़ीदत व एहतराम के साथ संपन्न बहराइच: ब्लॉक जरवल कस्बा क्षेत्र के ग्राम परसोहर (नई मस्जिद) में 34 वें जलसा सीरतुन्नबी ﷺ एवं जुलूसे मदहे सहाबा (रज़ि.) का आयोजन पूरे अक़ीदत व एहतराम के साथ संपन्न हुआ। इस मौक़े पर अक़ीदतमंदों की भारी भीड़ मौजूद रही। برकी सदारत परसोहर के ग्रा प्रधा तौहीद अहमद ने की। जबकि मेहमान-ए-ख़ुसूसी के तौर पर साहिबे आलम (जरवल कस्बा) ने शिरकत फरमाई। कार्यक्रम की निज़ामत साद हसन बाराबंकवी ने अहल-ए-ज़ौक़ अंदाज़ में अंजाम दी। जलसे में उलेमा-ए-किराम एवं शायर-ए-इस्लाम ने पैगंबर-ए-इस्लाम और सहाबा-ए-किराम की ज़िंदगी और उनकी तालीमात पर रोशनी डाली। मुक़र्रिरीन
व उलेमा-ए-किराम: हज़रत मौलाना तनवीर आलम गोंडवी तालिब शाह अलापुरी शमीम तारिक बाराबंकवी क़यामुद्दीन लखनवी सलमान जैदपुरी उलेमाओं ने अपने ख़िताब में कहा कि नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत पूरी इंसानियत के लिए हिदायत और कामयाबी का ज़रिया है। सहाबा-ए-किराम की ज़िंदगी से हमें आपस में मोहब्बत, भाईचारे और हक़ पर चलने का पैग़ाम मिलता है।इस मौक़े पर सीरत कमेटी (नई मस्जिद, परसोहर) के अराकीन सहित ग्राम प्रधान तौहीद आलम, मास्टर परवेज आलम, डॉक्टर राजावली सिद्दीकी, फिरोज, रिजवान, जफर, इरशाद, फूल बाबू, जीशान, हारून, जाकिर हुसैन समेत बड़ी तादाद में स्थानीय ग्रामवासी और अक़ीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-ओ-अमान और तरक्की की दुआएं मांगी गईं।
- बहराइच गांव के जर्जर रास्ते से ग्रामीण परेशान, आरसीसी सड़क निर्माण की मांग बरसात में रास्ते पर जलभराव से आवागमन प्रभावित, बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी बहराइच। विकास खंड रिसिया के ग्राम सभा करौंदा के मजरा भाग्गड़वा में जर्जर एवं कच्चे रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बहराइच को प्रार्थना पत्र देकर गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का मुख्य आवागमन मार्ग काफी समय से खराब हालत में है। बरसात के दिनों में रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को होती है। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता जर्जर होने के कारण बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को मजबूरी में खेतों अथवा दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या होने के बावजूद अभी तक सड़क निर्माण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर गांव के उक्त मार्ग पर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, जिससे आवागमन सुचारु हो सके और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी न उठानी पड़े। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क निर्माण की कार्रवाई करेगा। प्रार्थना पत्र पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अतुल साहू शालिक राम साहू हसमत अली आदि के हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान भी दर्ज हैं।4
- GDP बढ़ी, लेकिन ज़िंदगी कब बदलेगी? विकास के दावों के बीच बच्चों की ये तस्वीर क्यों? देश की 7.8% GDP ग्रोथ को देखकर विकास का दावा करना आसान है, लेकिन सवाल ये है कि उस विकास का असर ज़मीन पर कितना दिख रहा है? वीडियो बिहार का बताया जा रहा है, जहाँ बच्चे नदी पार करके स्कूल जाने को मजबूर हैं। अगर आज़ादी के इतने साल बाद भी बच्चों को स्कूल पहुँचने के लिए ऐसी जोखिम भरी राह चुननी पड़े, तो सिर्फ GDP के आँकड़ों से विकास की तस्वीर पूरी नहीं हो सकती। सरकार ने अर्थव्यवस्था को निश्चित रूप से आगे बढ़ाया है, लेकिन असली कसौटी तब होगी, जब विकास का फायदा गाँव, गरीब और इन बच्चों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी साफ दिखाई दे।1
- बहराइच पंखे में उतरे करंट से तीन लोग झुलसे, दो लखनऊ रेफर बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के गदामार खुर्द गांव में घर के पंखे में करंट उतरने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में ग्राम प्रधान के बड़े भाई और उनकी दो बेटियां करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में दो महिलाओं समेत एक पुरुष झुलसा है। घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों से ली गई।2
- बाबा बिकल तथा दुर्गेश नंदिनी के बीच में हुआ जवाबी मुकाबला खचाखच भरी रही भीड़ नवाबगंज में मंगली नाथ मंदिर में हरतालिका तीज बहुत ही धूमधाम से बनाया गया आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर दुर्गेश नंदिनी तथा बाबा विकल द्वारा जवाबी कीर्तन का सुंदर आयोजन किया गया जिससे लोगों ने खूब सराहा1
- जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में पुराने से पुराने मरीजों इलाज किया जाता है नाक कान गले रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच1
- बहराइच-: डीएम राजेश पांडे ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण,,,,मरीजों और तीमारदारों को मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी,,,,,जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण काउण्टर, पंजीकरण काउण्टर, ओपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, इमरजेन्सी वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड इत्यादि का निरीक्षण कर मरीज़ों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। पंजीकरण काउण्टर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री पाण्डेय को बताया गया कि अब तक 260 पर्चे बनाये गये हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि तीमारदारों की सुविधा के लिए बेन्चों की संख्या को बढ़ाया जाय तथा पर्याप्त प्रकाश व अन्य व्यवस्थाआंें को बेहतर से बेहतर किया जाय जिससे मरीज़ों के साथ आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। ओ.पी.डी. के निरीक्षण के दौरान गया #official_qadri_news_ #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraichnews #nanparanews #UPNews बहराइच-: डीएम राजेश पांडे ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण,,,,मरीजों और तीमारदारों को मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी,,,,,जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण काउण्टर, पंजीकरण काउण्टर, ओपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, इमरजेन्सी वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड इत्यादि का निरीक्षण कर मरीज़ों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। पंजीकरण काउण्टर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री पाण्डेय को बताया गया कि अब तक 260 पर्चे बनाये गये हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि तीमारदारों की सुविधा के लिए बेन्चों की संख्या को बढ़ाया जाय तथा पर्याप्त प्रकाश व अन्य व्यवस्थाआंें को बेहतर से बेहतर किया जाय जिससे मरीज़ों के साथ आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। ओ.पी.डी. के निरीक्षण के दौरान गया #official_qadri_news_ #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraichnews #nanparanews #UPNews1
- मानव स्वास्थ के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं मिलेट्स उत्पाद: डीएम मिलेट्स स्टोर का डीएम ने किया निरीक्षण रिपोर्ट मों0 इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 15 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा व जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी के साथ किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निकट महाराणा प्रताप चौक पर उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम द्वारा वित्तपोषित मिलेट्स स्टोर का निरीक्षण किया। मिलेट्स स्टोर पहुंचने पर संचालक श्रीमती पूनम सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट का डीएम का स्वागत किया तथा स्टोर पर उपलब्ध उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि माह जुलाई में ग्राम बेड़नापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मिलेट्स स्टोर को अनुदान के रूप में रू. 20 लाख की धनराशि का डेमो चेक प्रदान किया गया था। मिलेट्स स्टोर के निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक श्री वर्मा ने बताया कि आमजनमानस तक जनपद के किसानों द्वारा उत्पादित मिलेट्स उत्पादों जैसे चना, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा, रागी, कुटकी, मक्का, शुद्ध तेल, घी, बेसन, आंटा इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु मिलेट्स स्टोर की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि मिलेट्स स्टोर स्थापित होने से जिले के उपभोक्ताओं को सुगमता के साथ मिलेट्स उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे। श्री वर्मा ने बताया कि मानव स्वास्थ्य के लिए मिलेट्स उत्पाद अत्यन्त उपयोगी हैं। मानव स्वास्थ के लिए श्री अन्न की उपयोगिता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने निर्देश दिया कि आमजनमानस विशेषकर आज की युवा पीढ़ी को रोज़मर्रा की जिन्दगी में फास्ट फूड के स्थान श्री अन्न का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाय।2
- रिहाई के बाद हुदा जरीवाला का बड़ा बयान “एक बार नहीं, 100 बार जेल भेज दो… योगी, न मैं डरी हूं, न डरूंगी” जेल से रिहा होने के बाद समाजसेवी हुदा जरीवाला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार नहीं, बल्कि 100 बार जेल भेज दिया जाए, फिर भी वह डरने वाली नहीं हैं। हुदा जरीवाला ने कहा, “योगी, न मैं तुमसे डरी हूं और न डरूंगी।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।1
- बहराइच मटेरा थाना क्षेत्र में घर में सेंध लगाकर जेवरात चोरी करौंदा के मजरा भग्गड़वा गांव में वारदात, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर बहराइच। थाना मटेरा क्षेत्र के करौंदा के मजरा भग्गड़वा गांव में चोरों ने एक घर की दीवार में सेंध लगाकर जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़िता ने थाना मटेरा में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगाई और अंदर दाखिल होकर घर में रखे जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़िता की ओर से थाना मटेरा में दी गई शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी की घटना से क्षेत्र में लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय स्तर पर थाना मटेरा क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ मामलों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। भग्गड़वा गांव में हुई इस घटना में अब पुलिस के सामने अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गए जेवरात की बरामदगी की चुनौती है।4