Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिहाई के बाद हुदा जरीवाला का बड़ा बयान “एक बार नहीं, 100 बार जेल भेज दो… योगी, न मैं डरी हूं, न डरूंगी” जेल से रिहा होने के बाद समाजसेवी हुदा जरीवाला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार नहीं, बल्कि 100 बार जेल भेज दिया जाए, फिर भी वह डरने वाली नहीं हैं। हुदा जरीवाला ने कहा, “योगी, न मैं तुमसे डरी हूं और न डरूंगी।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Latest news india
रिहाई के बाद हुदा जरीवाला का बड़ा बयान “एक बार नहीं, 100 बार जेल भेज दो… योगी, न मैं डरी हूं, न डरूंगी” जेल से रिहा होने के बाद समाजसेवी हुदा जरीवाला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार नहीं, बल्कि 100 बार जेल भेज दिया जाए, फिर भी वह डरने वाली नहीं हैं। हुदा जरीवाला ने कहा, “योगी, न मैं तुमसे डरी हूं और न डरूंगी।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- रिहाई के बाद हुदा जरीवाला का बड़ा बयान “एक बार नहीं, 100 बार जेल भेज दो… योगी, न मैं डरी हूं, न डरूंगी” जेल से रिहा होने के बाद समाजसेवी हुदा जरीवाला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार नहीं, बल्कि 100 बार जेल भेज दिया जाए, फिर भी वह डरने वाली नहीं हैं। हुदा जरीवाला ने कहा, “योगी, न मैं तुमसे डरी हूं और न डरूंगी।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।1
- मंगली नाथ मंदिर नवाबगंज में धूमधाम से मनाया गया हर तालिका तीज नवाबगंज में मंगली नाथ मंदिर में हरतालिका तीज बहुत ही धूमधाम से बनाया गया आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर दुर्गेश नंदिनी तथा बाबा विकल द्वारा जवाबी कीर्तन का सुंदर आयोजन किया गया जिससे लोगों ने खूब सराहा1
- ये अजगर का खौफनाक लाईव वीडियो जरूर देखे देखे इतना खौफनाक मंजर देखने वालों खडे हुए रोंगटे इलाके मे फैली दहशत ये अजगर का खौफनाक लाईव वीडियो जरूर देखे देखे इतना खौफनाक मंजर देखने वालों खडे हुए रोंगटे इलाके मे फैली दहशत1
- तेंदुआ फिर पहुंचा आबादी के बीच कुत्ते को बनाया निवाला। बहराइच।कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभात के वन रेंज मोतीपुरा अंतर्गत वार्ड नंबर 01 मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी निवासी अन्नू यादव, रामू पासवान, तूफानी यादव, अरुण पासवान,राहुल कुमार के लोगों ने बताया कि रात को 10:00 बजे के बाद हम लोगों के घरों के पास तेंदुए की चहल कदमी लगभग 1 हफ्ते से देखी जा रही है। जिसमें मोहल्ला निवासी अनु यादव के घर के पास से तीन पालतू कुत्ते के बच्चे और दो गाय के बछड़े को निवाला बना चुके हैं। सभी लोगों ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों से हम मांग करते हैं कि यहां पर पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़वाया जाए। जिससे हम लोगों को आवागमन करने में आसानी हो सके और पालतू पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बार-बार कहने के बाद भी वन विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। सोमवार की तड़के सुबह 3:00 बजे तेंदुआ मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में पहुंच गया। मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में बने गेस्ट हाउस के सामने तहसीलदार आवास के पास काफी देर तक बैठा रहा। शिकार के चक्कर में दहाड़ता रहा इतने में कुत्ते भोकने लगे और इस बीच तेंदुआ एक कुत्ते को निवाला बनाकर भागता नजर आया।1
- 🚨 शराब तस्करी के इस खेल ने 'पुष्पा' को भी कर दिया फेल! 📍 चंदौली, उत्तर प्रदेश ▪️ शराब तस्करों का नया कारनामा आया सामने! ▪️ 12 चक्का ट्रक में छिपा रखी थी 13 लाख की अवैध शराब! ▪️ तस्करी का तरीका देखकर पुलिस भी रह गई हैरान! ▪️ पुष्पा फिल्म स्टाइल में हो रही थी तस्करी! ▪️ पुलिस ने ट्रक को पकड़कर शराब बरामद की! ▪️ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी! ▪️ शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन! #Chandauli #ChandauliNews #LiquorSmuggling #SharabiTaskari #PoliceAction PushpaStyleSmuggling UPPolice 13LakhKiSharabi TruckMeSharabi BreakingNews HYMNEWS UPNews1
- नेशनल हाईवे किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप बरखुरद्वारापुर में एसआर मैरिज लॉन के सामने मिला शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह, पुलिस ने शुरू की सभी पहलुओं पर जांच कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज थाना क्षेत्र के बरखुरद्वारापुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाईवे के किनारे एसआर मैरिज लॉन के सामने मिंटू ब्रेकफील्ड की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक का शव पड़ा मिला। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना कुछ ही देर में आसपास के गांवों में फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान जीवन लाल उर्फ बबलू (35) पुत्र पुत्ती लाल, निवासी बरखुरद्वारापुर के रूप में हुई है। शव मिलने की घटना के बाद परिवार में भी कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मृतक के पिता की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार को ससुराल पक्ष के लोग मृतक की पत्नी को अपने साथ ले जा रहे थे। इसी दौरान कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इस संबंध में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। संयुक्त टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव एवं थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही उपलब्ध तथ्यों और बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक तथ्यों के आधार पर ही बात करने की अपील की है।4
- खेत में निकले अजगर का वन टीम ने किया रेस्क्यू वन रेंज रुपईडीहा खेत में निकले अजगर का वन टीम ने किया रेस्क्यू बाबागंज। वन रेंज रुपईडीहा वस्तीगांव में रामचंद्र के खेत में एक बड़ा अजगर दिखाई दिया जिससे गांव में दहशत फैल गई अजगर को खेत में देख खेत में काम कर रहे लोग गांव में भागे ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया रेंजर विवेक कुमार शुक्ला नें मौके पर वन दरोगा विमल कनौजिया की टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। डिप्टी रेंजर विनय राणा ने बताया कि पकड़े गए इस अजगर की लंबाई लगभग 12 फुट था अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है ।1
- उमा भारती का राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलीं— “बूढ़ा, बुड्ढा और डोकरा” भाजपा की फायरब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बेहद तीखे और विवादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें “बूढ़ा, बुड्ढा और डोकरा” तक कह दिया। उमा भारती की इस टिप्पणी के बाद सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है। कांग्रेस की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।1
- गौतम नगर दायी माता मन्दिर जाने वाला जर्जर रास्ता बना मुसीबत, आरसीसी रोड निर्माण की मांग श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी, आए दिन लोग हो रहे चोटिल-हेमा किन्नर इकौना, श्रावस्ती। विकासखंड इकौना अंतर्गत कस्बा इकौना के मोहल्ला गौतम नगर में दायी माता मन्दिर जाने वाला रास्ता लंबे समय से स्थानीय लोगों में परेशानी का सबब बना हुआ है। रास्ते की खराब हालत के चलते मोहल्ले के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर हेमा किन्नर ने जिला प्रशासन से रास्ते को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।हेमा किन्नर ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि गौतम नगर दायी माता मंदिर को जाने वाला रास्ता काफी समय से क्षतिग्रस्त है। रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है तथा गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ते की स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त रास्ते के कारण कई बार राहगीर और स्थानीय लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हो चुके हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को रास्ते से निकलने में विशेष परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।हेमा किन्नर ने जिला प्रशासन से मांग की है नवरात्रि का प्रवाह रहा है तमाम श्रद्धालु दायी माता के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाएंगे जनहित को ध्यान में रखते हुए गौतम नगर के जर्जर रास्ते का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि मोहल्ले के लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।उन्होंने प्रशासन से उम्मीद जताई कि जनहित से जुड़ी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे और मोहल्ले के लोगों को जल्द ही बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।1