Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगवाही गांव में टोकन के लिए भटक रहे किसान एक भी किसान का नहीं कटा है टोकन जिले के नगवाही गांव में टोकन के लिए भटक रहे किसान एक भी किसान का नहीं कटा है टोकन
Jeevan Yadav
नगवाही गांव में टोकन के लिए भटक रहे किसान एक भी किसान का नहीं कटा है टोकन जिले के नगवाही गांव में टोकन के लिए भटक रहे किसान एक भी किसान का नहीं कटा है टोकन
- Dinesh Markamकवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़kisan majbur ho gaye haion 25 January
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- नौकरी का सपना या जाल? महिला से शोषण का आरोप, 2 बार बुलाकर किया गलत काम? जांच शुरू..1
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के दिए सख्त निर्देश कलेक्टर ने बोड़ला के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का किया निरीक्षण कवर्धा, 2 अप्रैल 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बोड़ला विकासखंड के ग्राम खडोदखुर्द, दलदली और तरेगांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। ग्राम खडोदखुर्द में मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित सड़क तथा तरेगांव दलदली क्षेत्र में मेन रोड दुर्जनपुर-इंदिरापानी से घाटमुंडा और मेन रोड से धारपथरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए सड़कों की गुणवत्ता जांचने कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी अमले से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए मशीन के माध्यम से कोर कटिंग कराई। इसके जरिए सड़क की मोटाई और निर्माण में उपयोग किए गए मटेरियल की मजबूती का परीक्षण किया गया। जांच में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाया गया। वही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रहे सड़कों का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं चलेगा। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह ग्रामीणों के आवागमन और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समय-समय पर तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, अधीक्षक भू अभिलेख श्री गजेंद्र साहू, जनपद सीईओ बोड़ला श्री आकाश राजपूत, तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। *कलेक्टर ने दुर्जनपुर में चेकडैम का किया निरीक्षण* जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम दुर्जनपुर में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित चेकडैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि इस चेकडैम के निर्माण से लगभग 15 से 17 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और निस्तारी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके बेहतर रखरखाव और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।3
- DESCRIPTION (डिस्क्रिप्शन) संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 तिल्दा-नेवरा में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कोहका से लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विभिन्न मंदिरों एवं प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। नेवरा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं शनि मंदिर, तिल्दा बस स्टैंड और गांधी चौक सहित कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं को बूंदी, सेब, पूरी एवं सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। 📍 स्थान: तिल्दा-नेवरा, छत्तीसगढ़ 🎤 संवाददाता: धीरेंद्र कुमार जायसवाल 👉 ऐसी ही सच्ची और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चैनल को Subscribe करें।1
- हाथी झोला व समुंदपानी में बैगा बहुल गांवों में महिला सशक्तिकरण अभियान, 200 महिलाएं जुड़ीं, 2 अप्रैल गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम हाथी झोला व समुंदपानी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जुड़ने के फायदे बताए गए। लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें से कई ने समूह से जुड़ने में रुचि दिखाई। अभियान में एन आर एल एम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- बिल्हा विधायक के "बड़े भाई" के परलोक गमन पश्चात नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधायकगण निज निवास पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त गुरुवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय श्री भुलाऊ प्रसाद कौशिक जी के निधन के इस अत्यंत दुःखद एवं संवेदनशील समय में, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत सहित पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश एवं, विजय केशरवानी , निज निवास परसदा में शोकाकुल परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस विषम घड़ी में संतप्त कौशिक परिवार को धैर्य, संबल एवं साहस प्रदान किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने बताया कि बड़े भाई ( स्व भुलऊ प्रसाद) सरल व्यक्तित्व, समाज के प्रति समर्पण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा रखने वाले थे। उनका जीवन स्नेह, मार्गदर्शन और सादगीपूर्ण रहा है।1
- घरेलू विवाद में पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायपुर, 02 अप्रैल 2026। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज मामला थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया का है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम पुत्री की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी नवनीत कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी बहन हेमलता साहू पिछले लगभग दो वर्षों से ग्राम सेमरिया में गुलाब राम साहू के साथ रह रही थी। 1 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन और भांजी चित्रा साहू की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने पर दोनों मृत अवस्था में पाई गईं, जिनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर खून से सना टंगिया और कांसा का लोटा बरामद हुआ, जिससे हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी गुलाब राम साहू ने इन्हीं हथियारों से वार कर दोनों की हत्या की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना विधानसभा पुलिस टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने घरेलू विवाद के चलते पत्नी और बेटी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी गुलाब राम साहू (55 वर्ष) निवासी – ग्राम सोनसरी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा हाल पता – ग्राम सेमरिया, थाना विधानसभा, रायपुर 👉 इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।1
- आप सभी का दिल से धन्यवाद ❤️ अभी तो ये सिर्फ शुरुआत है… आगे सफर और भी बड़ा होगा1
- केसीजी जिले को मिली 5 नई 108 एम्बुलेंस, आपात सेवाएं होंगी मजबूत, 2 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले को 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के तहत 5 नई एम्बुलेंस मिली हैं, जिनमें 1 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और 4 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) शामिल हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। इन एम्बुलेंसों में बीपी मॉनिटर, ऑक्सीमीटर, ईसीजी, ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि ALS एम्बुलेंस में वेंटिलेटर और डिफिब्रिलेटर जैसे उन्नत उपकरण लगाए गए हैं। नई सेवाओं से गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और आपात स्थितियों में राहत पहुंचेगी। प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर 108 सेवा का उपयोग करने की अपील की है।1