Shuru
Apke Nagar Ki App…
अज का ताजा खबर लखन ऊ मे भारी बारीश 10:10मिन्ट पर
Ramnath chauhan
अज का ताजा खबर लखन ऊ मे भारी बारीश 10:10मिन्ट पर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिशन शक्ति अभियान में अनोखी पहल: छात्रा आयुषी बनीं एक दिन की थाना प्रभारी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महुली थाने में सांकेतिक जिम्मेदारी, पुलिस कार्यप्रणाली से कराया गया परिचय संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कक्षा 11 की छात्रा आयुषी को एक दिन के लिए महुली थाने का सांकेतिक थाना प्रभारी बनाया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयुषी ने थाना परिसर का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। छात्रा ने महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता भी बताई। पुलिस विभाग के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली से परिचित कराना, उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है।3
- आकाशवाणी , 20 3 2026 ई0, !! एक कहानी !! प्रेरणादायक है । कृपया वीडियो देखें और ज्ञान अर्जन करें।1
- Post by Ramnath chauhan1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में *क्रैक साइबर क्राइम अभियान* के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर सेल थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 50,000 रुपये की शत प्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में वापस कराई गयी । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी विनोद कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व.बृजनंदन श्रीवास्तव निवासी जंगल दशहर थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर वादी के व्हाट्सएप पर योनो एसबीआई के नाम से एपीके फाइल आया आवेदक जैसे इस फाइल पर क्लिक किया उसके कुछ देर बाद उसके खाते से 50000 रूपये ट्रांसफर हो गया था । तत्पश्चात् वादी द्वारा साइबल हेल्प लाइन नं0 1930 व साइबर सेल थाना बेलहरकला पर शिकायत दर्ज किया गया । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए 50000 रूपये वादी के खाते में वापस करा दिया गया । *बरामदगी टीम-* प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री नन्दा प्रसाद, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला । *संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील करती है कि:-* •किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी अज्ञात खाते में पैसा ट्रांसफर न करें । •बैंक अधिकारी बनकर आने वाले संदिग्ध कॉल / मैसेज पर विश्वास न करें । •किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है । •साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर सेल को सूचित करें ।1
- धनघटा। क्षेत्राधिकारी धनघटा , थानाध्यक्ष महुली, चौकी प्रभारी मुखलिसपुर एवं थाने के समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा नाथनगर कस्बे में पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) किया गया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा का विश्वास उत्पन्न किया गया। पैदल गश्त के दौरान स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। साथ ही, कस्बे में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान में सहायता मिल सके। अभियान के दौरान अराजक एवं संदिग्ध तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी गई तथा आवश्यकतानुसार उनसे पूछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया तथा हेलमेट, सीट बेल्ट एवं सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व को समझाया गया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। थाना महुली पुलिस द्वारा यह भी संदेश दिया गया कि आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, जिसके लिए लगातार गश्त एवं जनसंवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पैदल गश्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा सतत प्रयास जारी है।3
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना अंतर्गत नेतवापुर ग्राम सभा में लोगों ने राजकुमार हत्याकांड में शामिल दोषियों को सजा दिलाने के लिए श्रद्धांजलि के रूप मे नेतवापुर चौराहा से उमरिया बाजार तक लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। दोषियों को उचित दंड मिले यही राजकुमार के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।1
- 🚨 संत कबीर नगर: पुल के नीचे गिरी कंबाइन, 1 की मौ/त, 2 घायल ✍️ #आशुसिंह उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मगहर कबीर स्थली पुल के पास एक अनियंत्रित कंबाइन पुल के नीचे गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौ/त हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंबाइन बस्ती जनपद से गोरखपुर की ओर जा रही थी। हादसे में मृतक की पहचान देवेंद्र यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी जादूपुर गांव, थाना झंगहां, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कंबाइन के मालिक थे। घायलों में सोनपाल पुत्र राम बहादुर, निवासी सोयारी, थाना कोटर, जनपद शाहजहांपुर शामिल हैं, जबकि एक अन्य घायल की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। दोनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल खलीलाबाद भेजा गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। #SantKabirNagar #Khalilabad #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #UPPolice #liveuponenews #viralvideo1