Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीग खबर डीग नगर रोड पर स्थित एक मकान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। कठेरा निवासी राकेश वैश्य ने इस मकान पर पीएनबी बैंक से लोन लिया था, लेकिन लोन की अदायगी नहीं होने पर बैंक ने मकान की नीलामी कर दी। नीलामी में यह मकान कठेरा निवासी जयपाल के नाम हो गया, लेकिन इस बीच एक अन्य महिला ने मकान पर कब्जा जमा लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पीएनबी बैंक अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में, तहसीलदार जुगता मीणा के नेतृत्व में मकान को खाली करवाया और वैध मालिक जयपाल को सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मनोज तिवाड़ी
डीग खबर डीग नगर रोड पर स्थित एक मकान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। कठेरा निवासी राकेश वैश्य ने इस मकान पर पीएनबी बैंक से लोन लिया था, लेकिन लोन की अदायगी नहीं होने पर बैंक ने मकान की नीलामी कर दी। नीलामी में यह मकान कठेरा निवासी जयपाल के नाम हो गया, लेकिन इस बीच एक अन्य महिला ने मकान पर कब्जा जमा लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पीएनबी बैंक अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में, तहसीलदार जुगता मीणा के नेतृत्व में मकान को खाली करवाया और वैध मालिक जयपाल को सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- हिंडौन सिटी। शहर के हाई स्कूल के पीछे अग्रसेन थोक क्लॉथ मार्केट में बुधवार रात करीब 8 बजे एक असामाजिक तत्व ने शराब के नशे में मंगल क्लॉथ स्टोर के मालिक के साथ मारपीट कर दी। घटना के विरोध में आक्रोषित व्यापारी गुरुवार को बाजार बंद कर थाने पहुंच गए।2
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- राज राजेश्वरी कैला देवी माता के चैत्र मेले में दर्शनों के लिए आ रहे श्रद्धालुओं के लिए क्षेत्र के लोग सेवा में जुटे हुए हैं सुरोठ में युवाओं के द्वारा यात्रियों के लिए भंडारा लगाकर सेवा की जा रही है।1
- करौली जिले के सुप्रसिद्ध आस्थाधाम शक्तिपीठ राजराजेश्वरी कैलादेवी के चैत्र माह के लक्खी मेले की शुरुआत से ही राजस्थान आगरा देहरादून दिल्ली हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से पैदल व वाहनों से माता के दर्शनार्थ पंहुच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर दिखे करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल व करौली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम चौधरी ने मोर्चा संभालते हुए असामाजिक तत्वों में मेले के दौरान पुलिस खौफ के साथ खलबली मचा रखी है। केला देवी लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर के करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल लगातार सक्रिय बने हुए हैं और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन्होंने सुरक्षा के लिए 60 से अधिक पुलिस अधिकारी और 1300 से अधिक पुलिस जवान कैलादेवी मेले में तैनात किए हैं उनके कुशल नेतृत्व में श्रद्धालु आनंद उत्साह व खुशी के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं। वहीं करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम चौधरी के साथ बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मेले में घोड़े पर ग्रस्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। इसको लेकर जिले में पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली कि लोगों में चर्चा बनी रही वहीं पहली बार केलादेवी लक्खी मेले में पुलिस कप्तान ने स्वयं श्रृद्वालुओं की सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुए घुड़सवारी से गस्त करके पूरे मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाई।2
- हिन्डौन सिटी के धाकड़ पोठा बाजार में खाना देकर आ रहे शाहनवाज़, साहिल के साथ आरोपी अनस, नाजिम, फैजान और अन्य दो लड़कों ने मारपीट शुरू कर और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिससे बाज़ार में अफरातफरी मच गई। बाज़ार में इस प्रकार की घटना से आमजन और दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। पत्थर फेंकने वाले मौके से फरार हो गए।मौके पर कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश मय जाप्ता पहुंचे। थाना अधिकारी ने बुधवार को 3:00 बजे बताया कि पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है। करीबन 2 माह पहले भी धाकड़ पोठा बाजार में पथराव हुआ था।पथराव को लेकर आमजन में इस घटनाक्रम को लेकर आक्रोश है और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- हिंडौन सिटी। गणगौर पर्व के नजदीक आते ही शहर में हलवाइयों की दुकान गुना, गुनी और गुजिया आदि मिठाइयों से सजने लगी है। हिंडौन के खटीक पाड़ा स्थित मामा- मामी मिष्ठान भंडार के संचालक मीरा बंसल एवं राकेश भरतपुरिया ने बताया कि गुना ₹150 किलो,गुनी ₹200 किलो और गुजिया ₹200 किलो बेची जा रही है। उन्होंने बताया कि गणगौर पूजन के चलते इन मिठाइयों की मांग बढ़ रही है। समाज सेविका मुन्नी देवी एवं रानी गुप्ता ने बताया कि शहर की महिलाएं,युवतियां और बालिकाएं 21 मार्च को आस्था के साथ गणगौर पर्व मनाएंगी। इस अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व अखंड सौभाग्य की कामना और युवतियां अच्छे वर की इच्छा लेकर गणगौर तीज व्रत रख भगवान शिव और पार्वती के स्वरूप ईसर गणगौर की पूजा करती है।1