पुलिस अधीक्षक ने आस्थाधाम कैलादेवी में पुलिस अधिकारियों के साथ घोड़े पर गश्त कर बारीकी से देखी कानून व्यवस्था करौली जिले के सुप्रसिद्ध आस्थाधाम शक्तिपीठ राजराजेश्वरी कैलादेवी के चैत्र माह के लक्खी मेले की शुरुआत से ही राजस्थान आगरा देहरादून दिल्ली हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से पैदल व वाहनों से माता के दर्शनार्थ पंहुच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर दिखे करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल व करौली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम चौधरी ने मोर्चा संभालते हुए असामाजिक तत्वों में मेले के दौरान पुलिस खौफ के साथ खलबली मचा रखी है। केला देवी लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर के करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल लगातार सक्रिय बने हुए हैं और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन्होंने सुरक्षा के लिए 60 से अधिक पुलिस अधिकारी और 1300 से अधिक पुलिस जवान कैलादेवी मेले में तैनात किए हैं उनके कुशल नेतृत्व में श्रद्धालु आनंद उत्साह व खुशी के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं। वहीं करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम चौधरी के साथ बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मेले में घोड़े पर ग्रस्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। इसको लेकर जिले में पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली कि लोगों में चर्चा बनी रही वहीं पहली बार केलादेवी लक्खी मेले में पुलिस कप्तान ने स्वयं श्रृद्वालुओं की सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुए घुड़सवारी से गस्त करके पूरे मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाई।
पुलिस अधीक्षक ने आस्थाधाम कैलादेवी में पुलिस अधिकारियों के साथ घोड़े पर गश्त कर बारीकी से देखी कानून व्यवस्था करौली जिले के सुप्रसिद्ध आस्थाधाम शक्तिपीठ राजराजेश्वरी कैलादेवी के चैत्र माह के लक्खी मेले की शुरुआत से ही राजस्थान आगरा देहरादून दिल्ली हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से पैदल व वाहनों से माता के दर्शनार्थ पंहुच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर दिखे करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल व करौली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम चौधरी ने मोर्चा संभालते हुए असामाजिक तत्वों में मेले के दौरान पुलिस खौफ के साथ खलबली मचा रखी है। केला देवी लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर के करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल लगातार सक्रिय बने हुए हैं और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन्होंने सुरक्षा के लिए
60 से अधिक पुलिस अधिकारी और 1300 से अधिक पुलिस जवान कैलादेवी मेले में तैनात किए हैं उनके कुशल नेतृत्व में श्रद्धालु आनंद उत्साह व खुशी के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं। वहीं करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम चौधरी के साथ बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मेले में घोड़े पर ग्रस्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। इसको लेकर जिले में पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली कि लोगों में चर्चा बनी रही वहीं पहली बार केलादेवी लक्खी मेले में पुलिस कप्तान ने स्वयं श्रृद्वालुओं की सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुए घुड़सवारी से गस्त करके पूरे मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाई।
- ये है करौली जिले के पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल और उनके पीछे एडिशनल एसपी गुमनाराम एक ऐसा नाम जिसने अपराधियों में मचा रखी है खलबली, आजकल पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल कैलादेवी मेले को लेकर लगातार सक्रिय बने हुए हैं और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन्होंने 60 से अधिक पुलिस अधिकारी और 1300 से अधिक पुलिस जवान कैलादेवी मेले में तैनात किए हैं उनके कुशल नेतृत्व में श्रद्धालु आनंद उत्साह और खुशी के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं, फोटो से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार वह घुड़सवारी से गस्त करके पूरे मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं1
- कैलादेवी बेसहारा एवं विमंदित लोगों के अपना घर आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।अपना घर प्रभारी देवेंद्र ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि शिविर में जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई करौली से डॉ. प्रेमराज मीना मनोरोग विशेषज्ञ, गौरव गोयल साइक्ट्रिक नर्स, गौरव शर्मा सीआरए द्वारा आश्रम में आवासरत 30 प्रभुजियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।उन्होंने बताया कि आश्रम में आवासरत प्रभुजियों का घबराहट–बैचेनी, डिप्रेशन, अनिद्रा,साइकोसिस, मंदबुद्धि, भूलने की समस्या, दौरा आदि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार करवाया जाता है। अपना घर में भर्ती होने वाले अधिकांश प्रभुजी मनोरोगी, लकवा, पोलियो ग्रस्त, घायल, जख्मी, अस्थि भंग, हेपेटाइटिस, कुष्ठ रोग जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित होते हैं जिसके लिए आश्रम में समय-समय पर प्रभुजियों के उपचार एवं सेवा हेतु मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं l इसके अतिरिक्त केलादेवी लख्खी में पधारे आमजन एवं श्रद्धालुओं को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न आईईसी वितरण कर मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति हेतु जानकारी प्रदान की गई।1
- गंगापुर सिटी से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नगर परिषद क्षेत्र में आर्शीवाद पैराडाईज के सामने एक गौवंश नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के पास गौवंश को निकालने के लिए जरूरी साधन, जैसे रस्सी तक मौजूद नहीं थी। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से ही रस्सी लाने के लिए कहा। काफी मशक्कत के बाद गौवंश को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। कर्मचारियों ने नाले को खुला ही छोड़ दिया। जब स्थानीय लोगों ने नाले को ढकने की मांग की, तो कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि यह उनका काम नहीं है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।1
- हिंडौन सिटी। गणगौर पर्व के नजदीक आते ही शहर में हलवाइयों की दुकान गुना, गुनी और गुजिया आदि मिठाइयों से सजने लगी है। हिंडौन के खटीक पाड़ा स्थित मामा- मामी मिष्ठान भंडार के संचालक मीरा बंसल एवं राकेश भरतपुरिया ने बताया कि गुना ₹150 किलो,गुनी ₹200 किलो और गुजिया ₹200 किलो बेची जा रही है। उन्होंने बताया कि गणगौर पूजन के चलते इन मिठाइयों की मांग बढ़ रही है। समाज सेविका मुन्नी देवी एवं रानी गुप्ता ने बताया कि शहर की महिलाएं,युवतियां और बालिकाएं 21 मार्च को आस्था के साथ गणगौर पर्व मनाएंगी। इस अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व अखंड सौभाग्य की कामना और युवतियां अच्छे वर की इच्छा लेकर गणगौर तीज व्रत रख भगवान शिव और पार्वती के स्वरूप ईसर गणगौर की पूजा करती है।1
- नाले में गिरने से गौवंश की मौके पर मौत नगर परिषद को सूचना देने के बाद भी लापरवाही कर्मचारियों के पास रस्सी तक नहीं शव निकालने के बाद नाला खुला छोड़ दिया लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग #GangapurCity #BreakingNews #ViralNews #RajasthanNews #Nagarpalika #Negligence #CowDeath #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate #TrendingNews #LiveNews #IndiaNews #GauMata #PublicIssue #नगरपरिषद #गंगापुरसिटी #ब्रेकिंगन्यूज #लापरवाही #राजस्थानसमाचार1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- गणगौर का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, खासकर राजस्थान और उत्तर भारत के कई हिस्सों में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में गणगौर पूजा 20 मार्च को है या 21 मार्च, साथ ही पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व माना है। इससे पूर्व होली के बाद से ही महिलाएं गौरी पूजन कर मंगलगीत गाकर मां गौरा को रिझाती है। इसी को लेकर बुधवार को करौली शहर में महिलाओं ने पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधान व श्रंगार कर गौरी माता को रिझाने के लिए शहर में मंगल गीत गाते गौरी पूजन किया। हिंदू धर्म में गणगौर का त्योहार खास महत्व रखता है। यह पर्व मुख्य रूप से माता गौरी (पार्वती) और भगवान शिव को समर्पित होता है। खासतौर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में महिलाएं इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करती हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। हर साल गणगौर की सही तिथि को लेकर लोगों में थोड़ी उलझन रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में गणगौर पूजा 20 मार्च को है या 21 मार्च, साथ ही पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व मानते हुए विशेष पूजा अर्चना करते हैं। एवं घरों में पकवान बनाकर आपस में एक दूसरे को शगुन के तौर पर भेजते हैं।1
- करौली एडिशनल एसपी गुमनाराम के साथ बी राजस्थान न्यूज़ ने एक्सक्लूसिव चर्चा करते हुए कैला देवी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल किए तो एडिशनल एसपी गुमनाराम ने सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया और कैलादेवी मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस के नवाचार को बताया।1
- राजस्थान स्थापना दिवस उत्सव:* *गलता मंदिर शहर पर भव्य महाआरती आयोजित* *गंगापुर सिटी स्थित श्री रघुनाथ जी मन्दिर में भी हुआ आयोजन*1