logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नगर परिषद क्षेत्र में आर्शीवाद पैराडाईज के सामने एक गौवंश नाले में गिर गया, गंगापुर सिटी से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नगर परिषद क्षेत्र में आर्शीवाद पैराडाईज के सामने एक गौवंश नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के पास गौवंश को निकालने के लिए जरूरी साधन, जैसे रस्सी तक मौजूद नहीं थी। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से ही रस्सी लाने के लिए कहा। काफी मशक्कत के बाद गौवंश को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। कर्मचारियों ने नाले को खुला ही छोड़ दिया। जब स्थानीय लोगों ने नाले को ढकने की मांग की, तो कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि यह उनका काम नहीं है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

2 hrs ago
user_Uttam Kumar Meena
Uttam Kumar Meena
Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • गंगापुर सिटी। शहर में पांच दिवसीय डे-नाइट ‘कॉसमॉस अग्र प्रीमियर लीग सीजन-8’ का शुभारंभ बुधवार रात को हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में हुआ। युवा अग्रवाल सेवा समिति, उदेई मोड़ के तत्वावधान में आयोजित इस क्रिकेट महाकुंभ में पांच टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने महाराज अग्रसेन एवं मां लक्ष्मी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। उद्घाटन समारोह में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, गोविंद मंगल और विजय गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जबकि पंकज मंगलम, चंद्रभान गुप्ता, हर्ष गोयल, संजय गोयल, कुलदीप मंगल, मनीष मंगल, आलोक मालढाणी और सुरेश चंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टॉस बॉस की भूमिका चेतन अग्रवाल ने निभाई। अतिथियों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा समाज में एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर खेलों में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। लीग में कॉसमॉस नाइट राइडर्स, बसंत हीरोज, हैप्पी इंडियन, स्वास्तिक पैंथर्स और ऐडविथ टाइटंस टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच ऐडविथ टाइटंस और स्वास्तिक पैंथर्स के बीच खेला गया, जिसमें ऐडविथ टाइटंस ने जीत दर्ज की। हालांकि मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के कारण खेल को करीब आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा, जिससे मैदान पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बाद में मौसम सामान्य होने पर मुकाबला पुनः शुरू किया गया। प्रतियोगिता 22 मार्च तक चलेगी, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
    7
    गंगापुर सिटी। 
शहर में पांच दिवसीय डे-नाइट ‘कॉसमॉस अग्र प्रीमियर लीग सीजन-8’ का शुभारंभ बुधवार रात को हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में हुआ। युवा अग्रवाल सेवा समिति, उदेई मोड़ के तत्वावधान में आयोजित इस क्रिकेट महाकुंभ में पांच टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरी हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने महाराज अग्रसेन एवं मां लक्ष्मी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। उद्घाटन समारोह में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, गोविंद मंगल और विजय गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जबकि पंकज मंगलम, चंद्रभान गुप्ता, हर्ष गोयल, संजय गोयल, कुलदीप मंगल, मनीष मंगल, आलोक मालढाणी और सुरेश चंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टॉस बॉस की भूमिका चेतन अग्रवाल ने निभाई।
अतिथियों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा समाज में एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर खेलों में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।
लीग में कॉसमॉस नाइट राइडर्स, बसंत हीरोज, हैप्पी इंडियन, स्वास्तिक पैंथर्स और ऐडविथ टाइटंस टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच ऐडविथ टाइटंस और स्वास्तिक पैंथर्स के बीच खेला गया, जिसमें ऐडविथ टाइटंस ने जीत दर्ज की।
हालांकि मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के कारण खेल को करीब आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा, जिससे मैदान पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बाद में मौसम सामान्य होने पर मुकाबला पुनः शुरू किया गया।
प्रतियोगिता 22 मार्च तक चलेगी, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•

  • नाले में गिरने से गौवंश की मौके पर मौत नगर परिषद को सूचना देने के बाद भी लापरवाही कर्मचारियों के पास रस्सी तक नहीं शव निकालने के बाद नाला खुला छोड़ दिया लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग #GangapurCity #BreakingNews #ViralNews #RajasthanNews #Nagarpalika #Negligence #CowDeath #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate #TrendingNews #LiveNews #IndiaNews #GauMata #PublicIssue #नगरपरिषद #गंगापुरसिटी #ब्रेकिंगन्यूज #लापरवाही #राजस्थानसमाचार
    1
    नाले में गिरने से गौवंश की मौके पर मौत
नगर परिषद को सूचना देने के बाद भी लापरवाही
कर्मचारियों के पास रस्सी तक नहीं
शव निकालने के बाद नाला खुला छोड़ दिया
लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
#GangapurCity
#BreakingNews
#ViralNews
#RajasthanNews
#Nagarpalika
#Negligence
#CowDeath
#LocalNews
#HindiNews
#NewsUpdate
#TrendingNews
#LiveNews
#IndiaNews
#GauMata
#PublicIssue
#नगरपरिषद
#गंगापुरसिटी
#ब्रेकिंगन्यूज
#लापरवाही
#राजस्थानसमाचार
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by SURENDRA SINGH GURJAR
    2
    Post by SURENDRA SINGH GURJAR
    user_SURENDRA SINGH GURJAR
    SURENDRA SINGH GURJAR
    गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • 📍 गंगापुर सिटी से बड़ी खबर सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाले वन स्टॉप सेंटर (One Stop Center) में कार्यरत महिलाओं की स्थिति खुद चिंताजनक हो गई है। जिस विभाग का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को सहायता और सुरक्षा प्रदान करना है, वहीं उसी केंद्र में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को पिछले 8 महीनों से वेतन नहीं मिला है। यह वन स्टॉप सेंटर, महिला अधिकारिता विभाग, सवाई माधोपुर के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, लेकिन आरोप है कि विभाग और ठेकेदार (Contractor) की लापरवाही के कारण कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा। केंद्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं और पीड़ित महिलाओं को सहायता भी प्रदान कर रही हैं, लेकिन खुद आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
    1
    📍 गंगापुर सिटी से बड़ी खबर
सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाले वन स्टॉप सेंटर (One Stop Center) में कार्यरत महिलाओं की स्थिति खुद चिंताजनक हो गई है। जिस विभाग का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को सहायता और सुरक्षा प्रदान करना है, वहीं उसी केंद्र में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को पिछले 8 महीनों से वेतन नहीं मिला है।
यह वन स्टॉप सेंटर, महिला अधिकारिता विभाग, सवाई माधोपुर के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, लेकिन आरोप है कि विभाग और ठेकेदार (Contractor) की लापरवाही के कारण कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा।
केंद्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं और पीड़ित महिलाओं को सहायता भी प्रदान कर रही हैं, लेकिन खुद आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
    user_Harry
    Harry
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • बामनवास । जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान ऋषभदेव जी का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक 'तीर्थंकर दिवस ' (ऋषभ नवमी) के अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल एवं वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया l विद्यालय मे योग प्रशिक्षण शिविर केन्द्रीय संस्कृत विश्विद्यालय जयपुर के डॉक्टर नवनीत मलेठीया के मार्गदर्शन में छात्र विरम सिंह गुर्जर के द्वारा करवाया गया l जिसमें भ्रामरी प्राणायाम,ताली योग,अनुलोम विलोम प्राणायाम,कपालभाति प्रायाणाम आदि विभिन्न प्रकार के योग करवाए गए जिसमें विद्यार्थियों में बढ़ - चढ़ कर भाग लिया l इस अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर ने बताया कि युग के आदि प्रवर्तक एवं जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान को प्रथम योगी के रूप में जाने जाते है l पुराणों में ऋषभदेव भगवान के द्वारा ध्यान - योग की कलाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी मिलती है l योग से विद्यार्थी के सम्पूर्ण शारारिक विकास करने के साथ उनकी बुद्धि का विकास होता है l उन्होंने अरिहंत मुद्रा,सिद्ध मुद्रा,आचार्य मुद्रा, उपाध्याय मुद्रा,साधु मुद्रा पंच नमस्कार के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की l वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने विद्यार्थियों को भगवान ऋषभदेव के जीवन दर्शन से अवगत कराते हुए सत्य,अहिंसा,अस्तेय,अपरिग्रह, संयम और तप के महत्व को समझाया गया। शिक्षिका गायत्री गौड़ ने बताया कि मनुष्य की भौतिक ऊर्जा जब आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मिलती है तो अनन्त शक्ति का रहस्य खुलने लगता है इस मिलन को ही योग कहा जाता है l गणेश योगी ने बताया विज्ञान प्रयोग में विश्वास करता है अध्यात्म योग में,विज्ञान शक्ति की खोज करता है अध्यात्म शांति की इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग सेन्टर की तरफ से विधार्थियों को मिठाई का वितरण किया गया जिसे पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे l
    2
    बामनवास । जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान ऋषभदेव जी का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक 'तीर्थंकर दिवस ' (ऋषभ नवमी) के अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल एवं वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया l विद्यालय मे योग प्रशिक्षण शिविर केन्द्रीय संस्कृत विश्विद्यालय जयपुर के डॉक्टर नवनीत मलेठीया के मार्गदर्शन में छात्र विरम सिंह गुर्जर के द्वारा करवाया गया l जिसमें भ्रामरी प्राणायाम,ताली योग,अनुलोम विलोम प्राणायाम,कपालभाति प्रायाणाम आदि विभिन्न प्रकार के योग करवाए गए जिसमें विद्यार्थियों में बढ़ - चढ़ कर भाग लिया l 
इस अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर ने बताया कि युग के आदि प्रवर्तक एवं जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान को प्रथम योगी के रूप में जाने जाते है l पुराणों में ऋषभदेव भगवान के द्वारा ध्यान - योग की कलाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी मिलती है l योग से विद्यार्थी के सम्पूर्ण शारारिक विकास करने के साथ उनकी बुद्धि का विकास होता है l उन्होंने अरिहंत मुद्रा,सिद्ध मुद्रा,आचार्य मुद्रा, उपाध्याय मुद्रा,साधु मुद्रा पंच नमस्कार के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की l 
वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने विद्यार्थियों को भगवान ऋषभदेव के जीवन दर्शन से अवगत कराते हुए सत्य,अहिंसा,अस्तेय,अपरिग्रह, संयम और तप के महत्व को समझाया गया। 
शिक्षिका गायत्री गौड़ ने बताया कि मनुष्य की भौतिक ऊर्जा जब आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मिलती है तो अनन्त शक्ति का रहस्य खुलने लगता है इस मिलन को ही योग कहा जाता है l गणेश योगी ने बताया विज्ञान प्रयोग में विश्वास करता है अध्यात्म योग में,विज्ञान शक्ति की खोज करता है अध्यात्म शांति की 
इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग सेन्टर की तरफ से विधार्थियों को मिठाई का वितरण किया गया जिसे पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे l
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • गंगापुर सिटी से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नगर परिषद क्षेत्र में आर्शीवाद पैराडाईज के सामने एक गौवंश नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के पास गौवंश को निकालने के लिए जरूरी साधन, जैसे रस्सी तक मौजूद नहीं थी। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से ही रस्सी लाने के लिए कहा। काफी मशक्कत के बाद गौवंश को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। कर्मचारियों ने नाले को खुला ही छोड़ दिया। जब स्थानीय लोगों ने नाले को ढकने की मांग की, तो कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि यह उनका काम नहीं है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
    1
    गंगापुर सिटी से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।
नगर परिषद क्षेत्र में आर्शीवाद पैराडाईज के सामने एक गौवंश नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के पास गौवंश को निकालने के लिए जरूरी साधन, जैसे रस्सी तक मौजूद नहीं थी। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से ही रस्सी लाने के लिए कहा।
काफी मशक्कत के बाद गौवंश को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। कर्मचारियों ने नाले को खुला ही छोड़ दिया। जब स्थानीय लोगों ने नाले को ढकने की मांग की, तो कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि यह उनका काम नहीं है।
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.