पीड़ित महिलाओं की मदद करने वाली महिलाओं को ही नहीं मिल रही मदद – 8 महीने से वेतन बकाया 📍 गंगापुर सिटी से बड़ी खबर सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाले वन स्टॉप सेंटर (One Stop Center) में कार्यरत महिलाओं की स्थिति खुद चिंताजनक हो गई है। जिस विभाग का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को सहायता और सुरक्षा प्रदान करना है, वहीं उसी केंद्र में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को पिछले 8 महीनों से वेतन नहीं मिला है। यह वन स्टॉप सेंटर, महिला अधिकारिता विभाग, सवाई माधोपुर के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, लेकिन आरोप है कि विभाग और ठेकेदार (Contractor) की लापरवाही के कारण कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा। केंद्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं और पीड़ित महिलाओं को सहायता भी प्रदान कर रही हैं, लेकिन खुद आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
पीड़ित महिलाओं की मदद करने वाली महिलाओं को ही नहीं मिल रही मदद – 8 महीने से वेतन बकाया 📍 गंगापुर सिटी से बड़ी खबर सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाले वन स्टॉप सेंटर (One Stop Center) में कार्यरत महिलाओं की स्थिति खुद चिंताजनक हो गई है। जिस विभाग का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को सहायता और सुरक्षा प्रदान करना है, वहीं उसी केंद्र में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को पिछले 8 महीनों से वेतन नहीं मिला है। यह वन स्टॉप सेंटर, महिला अधिकारिता विभाग, सवाई माधोपुर के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, लेकिन आरोप है कि विभाग और ठेकेदार (Contractor) की लापरवाही के कारण कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा। केंद्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं और पीड़ित महिलाओं को सहायता भी प्रदान कर रही हैं, लेकिन खुद आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
- कैलादेवी मेले में उमड़ा जनसैलाब, स्टेशन पर बढ़ा भारी यात्रीभार | GRP की सख्त निगरानी 🟡 Headlines (मुख्य बिंदु) कैलादेवी मेले के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जीआरपी थानाधिकारी दलवीर सिंह ने किया निरीक्षण ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान 📺 YouTube Description (विवरण) कैलादेवी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रीभार में काफी वृद्धि हो गई है। स्थिति को देखते हुए जीआरपी थानाधिकारी दलवीर सिंह अपने जाप्ते के साथ ट्रेनों और प्लेटफॉर्म का निरीक्षण करते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। 👉 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें। ⚡ Strip News (चलती पट्टी) कैलादेवी मेले में भारी भीड़ • स्टेशन पर बढ़ा यात्रीभार • GRP अलर्ट • ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाई गई • दलवीर सिंह ने किया निरीक्षण 🔥 Trending Hashtags (SEO Tags) #KailaDeviMela #BreakingNews #RailwayNews #GRPPolice #DalveerSingh #RajasthanNews #TrainUpdate #PassengerRush #IndianRailways #LiveNews #HindiNews #ViralNews #TodayNews #MelaUpdate #SecurityAlert1
- Post by SURENDRA SINGH GURJAR1
- राज राजेश्वरी कैला देवी माता के चैत्र मेले में दर्शनों के लिए आ रहे श्रद्धालुओं के लिए क्षेत्र के लोग सेवा में जुटे हुए हैं सुरोठ में युवाओं के द्वारा यात्रियों के लिए भंडारा लगाकर सेवा की जा रही है।1
- करौली जिले के सुप्रसिद्ध आस्थाधाम शक्तिपीठ राजराजेश्वरी कैलादेवी के चैत्र माह के लक्खी मेले की शुरुआत से ही राजस्थान आगरा देहरादून दिल्ली हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से पैदल व वाहनों से माता के दर्शनार्थ पंहुच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर दिखे करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल व करौली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम चौधरी ने मोर्चा संभालते हुए असामाजिक तत्वों में मेले के दौरान पुलिस खौफ के साथ खलबली मचा रखी है। केला देवी लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर के करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल लगातार सक्रिय बने हुए हैं और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन्होंने सुरक्षा के लिए 60 से अधिक पुलिस अधिकारी और 1300 से अधिक पुलिस जवान कैलादेवी मेले में तैनात किए हैं उनके कुशल नेतृत्व में श्रद्धालु आनंद उत्साह व खुशी के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं। वहीं करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम चौधरी के साथ बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मेले में घोड़े पर ग्रस्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। इसको लेकर जिले में पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली कि लोगों में चर्चा बनी रही वहीं पहली बार केलादेवी लक्खी मेले में पुलिस कप्तान ने स्वयं श्रृद्वालुओं की सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुए घुड़सवारी से गस्त करके पूरे मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाई।2
- विधायक हंसराज मीणा ने श्रद्धालुओं की सेवा कर लिया धर्म लाभ। सपोटरा. क्षेत्र के पावन धाम कैलादेवी मंदिर में आयोजित कैलादेवी मेले के दौरान विधायक हंसराज मीणा ने सेवा भावना का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं के बीच विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच उन्होंने भंडारे में पहुंचकर स्वयं प्रसादी वितरण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राशन डीलर एसोसिएशन, जिला करौली के तत्वावधान में आयोजित विशाल माँ कैलादेवी भंडारा कार्यक्रम में विधायक हंसराज मीणा की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने कतार में खड़े श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन प्रसादी परोसते हुए सेवा का संदेश दिया। इस दौरान दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा और माँ कैलादेवी के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा। विधायक हंसराज मीणा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मामचारी क्षेत्र में विधायक सेवा केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां पेयजल, जलपान एवं विश्राम जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा करना उनका कर्तव्य है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।1
- हिन्डौन सिटी के धाकड़ पोठा बाजार में खाना देकर आ रहे शाहनवाज़, साहिल के साथ आरोपी अनस, नाजिम, फैजान और अन्य दो लड़कों ने मारपीट शुरू कर और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिससे बाज़ार में अफरातफरी मच गई। बाज़ार में इस प्रकार की घटना से आमजन और दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। पत्थर फेंकने वाले मौके से फरार हो गए।मौके पर कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश मय जाप्ता पहुंचे। थाना अधिकारी ने बुधवार को 3:00 बजे बताया कि पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है। करीबन 2 माह पहले भी धाकड़ पोठा बाजार में पथराव हुआ था।पथराव को लेकर आमजन में इस घटनाक्रम को लेकर आक्रोश है और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।1
- राजस्थान स्थापना दिवस उत्सव:* *गलता मंदिर शहर पर भव्य महाआरती आयोजित* *गंगापुर सिटी स्थित श्री रघुनाथ जी मन्दिर में भी हुआ आयोजन*1
- करौली जिला मुख्यालय पर रामनवमी के पर्व को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने व शोभायात्रा की तैयारी को लेकर बुधवार को रामद्वारा में सनातन धर्मप्रेमियों की धर्मेंद्र एवं देवीसिंह बदनपुरा के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई। ,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करौली में रामनवमी (26 मार्च ) पर भव्य शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति का उपस्थित सदस्यों से बैठक में परामर्श उपरांत सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसकी घोषणा देवीसिंह बदनपुरा ने की, शोभा यात्रा आयोजन समिति के संयोजक पूर्व विकास अधिकारी रामखिलाड़ी मीना को ,सहसंयोजक चौरसिंह राजपूत एवं ओमप्रकाश गुप्ता सहित ,अध्यक्ष शेरसिंह बैंसला व तेजसिंह ,राजेंद्र व्यास हेमराज को उपाध्यक्ष,आशीष कौशिक सचिव,राजेंद्र दीवान कोषाध्यक्ष,गंगाराम प्रजापत प्रचार प्रमुख,नरेश वैद्य ,रघुनाथ सिंह,घनश्याम को समिति सदस्य के रूप में सम्मलित किया गया है। ,आगामी बैठक में आयोजन समिति का विस्तार एवं शोभा यात्रा आयोजन की रूप रेखा तय की जाएगी। ,बैठक में विशेष रूप से केशर सिंह नरूका,विपिन शुक्ला,रामकेश,गोविंद सेंगर,श्याम शर्मा,रामहरि,निर्मल सहित विभिन्न समाज प्रमुख एवं संघ दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- ये है करौली जिले के पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल और उनके पीछे एडिशनल एसपी गुमनाराम एक ऐसा नाम जिसने अपराधियों में मचा रखी है खलबली, आजकल पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल कैलादेवी मेले को लेकर लगातार सक्रिय बने हुए हैं और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन्होंने 60 से अधिक पुलिस अधिकारी और 1300 से अधिक पुलिस जवान कैलादेवी मेले में तैनात किए हैं उनके कुशल नेतृत्व में श्रद्धालु आनंद उत्साह और खुशी के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं, फोटो से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार वह घुड़सवारी से गस्त करके पूरे मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं1