बामनवास, सवाई माधोपुर :तीर्थंकर दिवस (ऋषभ नवमी) पर योग शिविर का आयोजन बामनवास । जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान ऋषभदेव जी का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक 'तीर्थंकर दिवस ' (ऋषभ नवमी) के अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल एवं वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया l विद्यालय मे योग प्रशिक्षण शिविर केन्द्रीय संस्कृत विश्विद्यालय जयपुर के डॉक्टर नवनीत मलेठीया के मार्गदर्शन में छात्र विरम सिंह गुर्जर के द्वारा करवाया गया l जिसमें भ्रामरी प्राणायाम,ताली योग,अनुलोम विलोम प्राणायाम,कपालभाति प्रायाणाम आदि विभिन्न प्रकार के योग करवाए गए जिसमें विद्यार्थियों में बढ़ - चढ़ कर भाग लिया l इस अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर ने बताया कि युग के आदि प्रवर्तक एवं जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान को प्रथम योगी के रूप में जाने जाते है l पुराणों में ऋषभदेव भगवान के द्वारा ध्यान - योग की कलाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी मिलती है l योग से विद्यार्थी के सम्पूर्ण शारारिक विकास करने के साथ उनकी बुद्धि का विकास होता है l उन्होंने अरिहंत मुद्रा,सिद्ध मुद्रा,आचार्य मुद्रा, उपाध्याय मुद्रा,साधु मुद्रा पंच नमस्कार के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की l वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने विद्यार्थियों को भगवान ऋषभदेव के जीवन दर्शन से अवगत कराते हुए सत्य,अहिंसा,अस्तेय,अपरिग्रह, संयम और तप के महत्व को समझाया गया। शिक्षिका गायत्री गौड़ ने बताया कि मनुष्य की भौतिक ऊर्जा जब आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मिलती है तो अनन्त शक्ति का रहस्य खुलने लगता है इस मिलन को ही योग कहा जाता है l गणेश योगी ने बताया विज्ञान प्रयोग में विश्वास करता है अध्यात्म योग में,विज्ञान शक्ति की खोज करता है अध्यात्म शांति की इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग सेन्टर की तरफ से विधार्थियों को मिठाई का वितरण किया गया जिसे पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे l
बामनवास, सवाई माधोपुर :तीर्थंकर दिवस (ऋषभ नवमी) पर योग शिविर का आयोजन बामनवास । जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान ऋषभदेव जी का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक 'तीर्थंकर दिवस ' (ऋषभ नवमी) के अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल एवं वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया l विद्यालय मे योग प्रशिक्षण शिविर केन्द्रीय संस्कृत विश्विद्यालय जयपुर के डॉक्टर नवनीत मलेठीया के मार्गदर्शन में छात्र विरम सिंह गुर्जर के द्वारा करवाया गया l जिसमें भ्रामरी प्राणायाम,ताली योग,अनुलोम विलोम प्राणायाम,कपालभाति प्रायाणाम आदि विभिन्न प्रकार के योग करवाए गए जिसमें विद्यार्थियों में बढ़ - चढ़ कर भाग लिया l इस अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर ने बताया कि युग के आदि प्रवर्तक एवं जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान को प्रथम योगी के रूप में जाने जाते है l पुराणों में ऋषभदेव भगवान के द्वारा ध्यान - योग की कलाओं
के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी मिलती है l योग से विद्यार्थी के सम्पूर्ण शारारिक विकास करने के साथ उनकी बुद्धि का विकास होता है l उन्होंने अरिहंत मुद्रा,सिद्ध मुद्रा,आचार्य मुद्रा, उपाध्याय मुद्रा,साधु मुद्रा पंच नमस्कार के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की l वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने विद्यार्थियों को भगवान ऋषभदेव के जीवन दर्शन से अवगत कराते हुए सत्य,अहिंसा,अस्तेय,अपरिग्रह, संयम और तप के महत्व को समझाया गया। शिक्षिका गायत्री गौड़ ने बताया कि मनुष्य की भौतिक ऊर्जा जब आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मिलती है तो अनन्त शक्ति का रहस्य खुलने लगता है इस मिलन को ही योग कहा जाता है l गणेश योगी ने बताया विज्ञान प्रयोग में विश्वास करता है अध्यात्म योग में,विज्ञान शक्ति की खोज करता है अध्यात्म शांति की इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग सेन्टर की तरफ से विधार्थियों को मिठाई का वितरण किया गया जिसे पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे l
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by Khemraj Joshi1
- मां कर्मा बाई की जयंती धूमधाम से मनाई राजगढ़। साहू समाज राजगढ़ एवं तेली पिछड़ा वैश्य महासभा राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मां कर्मा बाई की 1010वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गणेश पोल से राधा कृष्ण गार्डन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मां कर्मा बाई, शिव-पार्वती व श्रीराम परिवार की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राधा कृष्ण गार्डन में आयोजित समारोह में एडवोकेट रुद्र प्रताप साहू (प्रदेश अध्यक्ष), गोविंद साहू (जयपुर), सत्यनारायण साहू (दूनी), मुकेश साहू (मंडावर/महुआ), हेमंत राठौड़ (जयपुर), महेश साहू (मंडावर), मनीष साहू (मालाखेड़ा), ब्रजबिहारी कंडोला (जयपुर), किशन कंडोला व रामचंद्र साहू (लालसोट) सहित अतिथियों का सम्मान किया गया। लालसोट से आए प्रतिनिधियों—किशन कंडोला, रामचंद्र महारानियां, गिरधारी तोनगरिया, कैलाश साहू, मुकेश व दीपक गोबरया का भी सम्मान हुआ। अंत में सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।6
- राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जो अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घायल यात्री को सुरक्षित काठमांडू पहुंचाया गया है।1
- विधायक हंसराज मीणा ने श्रद्धालुओं की सेवा कर लिया धर्म लाभ। सपोटरा. क्षेत्र के पावन धाम कैलादेवी मंदिर में आयोजित कैलादेवी मेले के दौरान विधायक हंसराज मीणा ने सेवा भावना का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं के बीच विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच उन्होंने भंडारे में पहुंचकर स्वयं प्रसादी वितरण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राशन डीलर एसोसिएशन, जिला करौली के तत्वावधान में आयोजित विशाल माँ कैलादेवी भंडारा कार्यक्रम में विधायक हंसराज मीणा की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने कतार में खड़े श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन प्रसादी परोसते हुए सेवा का संदेश दिया। इस दौरान दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा और माँ कैलादेवी के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा। विधायक हंसराज मीणा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मामचारी क्षेत्र में विधायक सेवा केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां पेयजल, जलपान एवं विश्राम जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा करना उनका कर्तव्य है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।1
- राज राजेश्वरी कैला देवी माता के चैत्र मेले में दर्शनों के लिए आ रहे श्रद्धालुओं के लिए क्षेत्र के लोग सेवा में जुटे हुए हैं सुरोठ में युवाओं के द्वारा यात्रियों के लिए भंडारा लगाकर सेवा की जा रही है।1
- Post by Khemraj Joshi1
- सीएलजी बैठक आयोजित, शांति से त्योहार मनाने की अपील लालसोट। लालसोट थाने में सीएलजी सदस्यों व शहर रक्षकों की बैठक डिप्टी एसपी दिलीप मीणा की अध्यक्षता एवं एसडीएम विजेंद्र कुमार की उपस्थिति में आयोजित हुई। थाना प्रभारी पवन कुमार जाट ने बताया बैठक में कानून व्यवस्था, आगामी गणगौर व ईद त्योहार शांति व भाईचारे से मनाने पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने लोगों से अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने व क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।4
- 🇮🇷ईरान के गैंस प्लांट पर हमला कर दिया है जहाँ से 70% क्षेत्रों को ईरान सप्लाई करता है ! अगर ईरान ने दूसरों पर इस प्रकार हमला किया तो दुनिया को गैंस की किल्लत से जूझना पड़ेगा । 🇺🇸🇮🇱ईरान इस का बदला जरूर लेंगा लेकिन देखना होगा इजरायल या अमेरिका बेंस कैंम्प को टारगेट करता है या फिर घाटी देशों के गैंस प्लांट को1