मां कर्मा बाई की जयंती धूमधाम से मनाई मां कर्मा बाई, शिव-पार्वती व श्रीराम परिवार की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मां कर्मा बाई की जयंती धूमधाम से मनाई राजगढ़। साहू समाज राजगढ़ एवं तेली पिछड़ा वैश्य महासभा राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मां कर्मा बाई की 1010वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गणेश पोल से राधा कृष्ण गार्डन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मां कर्मा बाई, शिव-पार्वती व श्रीराम परिवार की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राधा कृष्ण गार्डन में आयोजित समारोह में एडवोकेट रुद्र प्रताप साहू (प्रदेश अध्यक्ष), गोविंद साहू (जयपुर), सत्यनारायण साहू (दूनी), मुकेश साहू (मंडावर/महुआ), हेमंत राठौड़ (जयपुर), महेश साहू (मंडावर), मनीष साहू (मालाखेड़ा), ब्रजबिहारी कंडोला (जयपुर), किशन कंडोला व रामचंद्र साहू (लालसोट) सहित अतिथियों का सम्मान किया गया। लालसोट से आए प्रतिनिधियों—किशन कंडोला, रामचंद्र महारानियां, गिरधारी तोनगरिया, कैलाश साहू, मुकेश व दीपक गोबरया का भी सम्मान हुआ। अंत में सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मां कर्मा बाई की जयंती धूमधाम से मनाई मां कर्मा बाई, शिव-पार्वती व श्रीराम परिवार की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मां कर्मा बाई की जयंती
धूमधाम से मनाई राजगढ़। साहू समाज राजगढ़ एवं तेली पिछड़ा वैश्य महासभा राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मां कर्मा बाई की 1010वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
गई। गणेश पोल से राधा कृष्ण गार्डन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मां कर्मा बाई, शिव-पार्वती व श्रीराम परिवार की जीवंत झांकियां आकर्षण का
केंद्र रहीं। राधा कृष्ण गार्डन में आयोजित समारोह में एडवोकेट रुद्र प्रताप साहू (प्रदेश अध्यक्ष), गोविंद साहू (जयपुर), सत्यनारायण साहू (दूनी), मुकेश साहू (मंडावर/महुआ), हेमंत राठौड़
(जयपुर), महेश साहू (मंडावर), मनीष साहू (मालाखेड़ा), ब्रजबिहारी कंडोला (जयपुर), किशन कंडोला व रामचंद्र साहू (लालसोट) सहित अतिथियों का सम्मान किया गया। लालसोट से आए प्रतिनिधियों—किशन
कंडोला, रामचंद्र महारानियां, गिरधारी तोनगरिया, कैलाश साहू, मुकेश व दीपक गोबरया का भी सम्मान हुआ। अंत में सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
- Post by Khemraj Joshi1
- 🇮🇷ईरान के गैंस प्लांट पर हमला कर दिया है जहाँ से 70% क्षेत्रों को ईरान सप्लाई करता है ! अगर ईरान ने दूसरों पर इस प्रकार हमला किया तो दुनिया को गैंस की किल्लत से जूझना पड़ेगा । 🇺🇸🇮🇱ईरान इस का बदला जरूर लेंगा लेकिन देखना होगा इजरायल या अमेरिका बेंस कैंम्प को टारगेट करता है या फिर घाटी देशों के गैंस प्लांट को1
- आईपीएस अंशिका वर्मा ने अमावस्या के पावन अवसर पर यज्ञ में आहुति देकर बिश्नोई समाज की परंपरा को अपनाते हुए अंशिका बिश्नोई के रूप में नई पहचान ग्रहण की। उनका विवाह आईपीएस कृष्णा कुमार बिश्नोई के साथ 29 मार्च को संपन्न होगा। आस्था, परंपरा और नए जीवन की शुरुआत1
- दौसा। राजस्थान दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार सायं श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में विशेष महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर जिले की खुशहाली, समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। भजनों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई, जिससे पूरा वातावरण आस्था और उल्लास से परिपूर्ण हो उठा। इस अवसर पर सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जगमोहन मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा योगेंद्र फौजदार, सिकराय उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, सिकराय तहसीलदार हेमेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।3
- राजस्थान स्थापना दिवस उत्सव:* *गलता मंदिर शहर पर भव्य महाआरती आयोजित* *गंगापुर सिटी स्थित श्री रघुनाथ जी मन्दिर में भी हुआ आयोजन*1
- Post by SURENDRA SINGH GURJAR2
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में एक युवक बताता है कि वह बाजार से तरबूज खरीदकर लाया और फ्रिज में रखने के बाद उसके ऊपर से काली, प्लास्टिक जैसी परत निकलने लगी। उसने इसका वीडियो बनाकर साझा किया और सवाल उठाया कि आखिर हम क्या खाएं, कहां जाएं और किस पर भरोसा करें? अगर खाद्य पदार्थों में इस तरह की मिलावट या गड़बड़ी हो रही है, तो यह सीधे हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। अब जरूरत है सख्त जांच और कार्रवाई की, ताकि लोगों का भरोसा बना रह सके।1
- 1_ मंडावरी से हमीरपुर बालाजी होते हुए बामनवास क्षेत्र के लिए कनेक्टिविटी जोड़ने के लिए गुड गुजरान के शुरू होते ही लालसोट विधानसभा क्षेत्र का आखिरी सीमा क्षेत्र 2- मंडी समिति में बामनवास विधानसभा क्षेत्र के किसान गेहूं सरसों की फसल चने की बेचने के लिए आते 3_ साथी करौली जिला सवाई माधोपुर जिला के किसान सपोटरा बौली क्षेत्र के लोग अपनी फसल बेचने के लिए मंडावरी कृषि उपज मंडी समिति में आते हैं किसानों ने बताया ई मंडी होने के कारण बाजार भाव अच्छे मिल जाते हैं और व्यापारी भुगतान भी समय पर कर देते हैं लेकिन यह आने के बाद व्यवस्थाओं को कितना भरमार है सुनने वाला कोई नहीं है किसानों ने बताया कि कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा जी से मिलकर गुहार लगाएंगे कि किसानों के संपर्क सड़क जहाज भी लिंक हो रही है खस्ता हालत में है उनको तुरंत दुरुस्त करवाया जाए इस न्यूज़ चैनल के माध्यम से भी हम कृषि मंत्री जी को अवगत करा रहे हैं और हमें शीघ्र राहत दिलाई जाए1
- दौसा। डिप्टी सीएम दिया कुमारी बुधवार को दौसा में दौरे पर पहुंचीं। गुप्तेश्वर रोड स्थित यशोधरा गार्डन में आयोजित गणगौर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यहां महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जहां जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं की। दिया कुमारी ने दौसा पहुंचकर सबसे पहले गणगौर महोत्सव में शिरकत की। यशोधरा गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। उनके पहुंचते ही महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहा। परंपराओं को जीवित रखने के लिए जरूरी डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में परंपराओं को जीवित रखने के लिए बेहद आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान दिया कुमारी ने महिलाओं को खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं, लेकिन अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं।3