logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपना घर आश्रम में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य शिविर में मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने प्रभुजियों से किया संवाद कैलादेवी बेसहारा एवं विमंदित लोगों के अपना घर आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।अपना घर प्रभारी देवेंद्र ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि शिविर में जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई करौली से डॉ. प्रेमराज मीना मनोरोग विशेषज्ञ, गौरव गोयल साइक्ट्रिक नर्स, गौरव शर्मा सीआरए द्वारा आश्रम में आवासरत 30 प्रभुजियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।उन्होंने बताया कि आश्रम में आवासरत प्रभुजियों का घबराहट–बैचेनी, डिप्रेशन, अनिद्रा,साइकोसिस, मंदबुद्धि, भूलने की समस्या, दौरा आदि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार करवाया जाता है। अपना घर में भर्ती होने वाले अधिकांश प्रभुजी मनोरोगी, लकवा, पोलियो ग्रस्त, घायल, जख्मी, अस्थि भंग, हेपेटाइटिस, कुष्ठ रोग जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित होते हैं जिसके लिए आश्रम में समय-समय पर प्रभुजियों के उपचार एवं सेवा हेतु मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं l इसके अतिरिक्त केलादेवी लख्खी में पधारे आमजन एवं श्रद्धालुओं को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न आईईसी वितरण कर मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति हेतु जानकारी प्रदान की गई।

1 day ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•

More news from Rajasthan and nearby areas
  • ये है करौली जिले के पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल और उनके पीछे एडिशनल एसपी गुमनाराम एक ऐसा नाम जिसने अपराधियों में मचा रखी है खलबली, आजकल पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल कैलादेवी मेले को लेकर लगातार सक्रिय बने हुए हैं और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन्होंने 60 से अधिक पुलिस अधिकारी और 1300 से अधिक पुलिस जवान कैलादेवी मेले में तैनात किए हैं उनके कुशल नेतृत्व में श्रद्धालु आनंद उत्साह और खुशी के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं, फोटो से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार वह घुड़सवारी से गस्त करके पूरे मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं
    1
    ये है करौली जिले के पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल और उनके पीछे एडिशनल एसपी गुमनाराम 
एक ऐसा नाम जिसने अपराधियों में मचा रखी है खलबली, आजकल पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल कैलादेवी मेले को लेकर लगातार सक्रिय बने हुए हैं और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन्होंने 60 से अधिक पुलिस अधिकारी और 1300 से अधिक पुलिस जवान कैलादेवी मेले में तैनात किए हैं उनके कुशल नेतृत्व में श्रद्धालु आनंद उत्साह और खुशी के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं, फोटो से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार वह घुड़सवारी से गस्त करके पूरे मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। शहर में पांच दिवसीय डे-नाइट ‘कॉसमॉस अग्र प्रीमियर लीग सीजन-8’ का शुभारंभ बुधवार रात को हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में हुआ। युवा अग्रवाल सेवा समिति, उदेई मोड़ के तत्वावधान में आयोजित इस क्रिकेट महाकुंभ में पांच टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने महाराज अग्रसेन एवं मां लक्ष्मी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। उद्घाटन समारोह में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, गोविंद मंगल और विजय गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जबकि पंकज मंगलम, चंद्रभान गुप्ता, हर्ष गोयल, संजय गोयल, कुलदीप मंगल, मनीष मंगल, आलोक मालढाणी और सुरेश चंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टॉस बॉस की भूमिका चेतन अग्रवाल ने निभाई। अतिथियों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा समाज में एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर खेलों में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। लीग में कॉसमॉस नाइट राइडर्स, बसंत हीरोज, हैप्पी इंडियन, स्वास्तिक पैंथर्स और ऐडविथ टाइटंस टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच ऐडविथ टाइटंस और स्वास्तिक पैंथर्स के बीच खेला गया, जिसमें ऐडविथ टाइटंस ने जीत दर्ज की। हालांकि मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के कारण खेल को करीब आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा, जिससे मैदान पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बाद में मौसम सामान्य होने पर मुकाबला पुनः शुरू किया गया। प्रतियोगिता 22 मार्च तक चलेगी, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
    1
    गंगापुर सिटी। 
शहर में पांच दिवसीय डे-नाइट ‘कॉसमॉस अग्र प्रीमियर लीग सीजन-8’ का शुभारंभ बुधवार रात को हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में हुआ। युवा अग्रवाल सेवा समिति, उदेई मोड़ के तत्वावधान में आयोजित इस क्रिकेट महाकुंभ में पांच टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरी हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने महाराज अग्रसेन एवं मां लक्ष्मी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। उद्घाटन समारोह में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, गोविंद मंगल और विजय गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जबकि पंकज मंगलम, चंद्रभान गुप्ता, हर्ष गोयल, संजय गोयल, कुलदीप मंगल, मनीष मंगल, आलोक मालढाणी और सुरेश चंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टॉस बॉस की भूमिका चेतन अग्रवाल ने निभाई।
अतिथियों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा समाज में एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर खेलों में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।
लीग में कॉसमॉस नाइट राइडर्स, बसंत हीरोज, हैप्पी इंडियन, स्वास्तिक पैंथर्स और ऐडविथ टाइटंस टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच ऐडविथ टाइटंस और स्वास्तिक पैंथर्स के बीच खेला गया, जिसमें ऐडविथ टाइटंस ने जीत दर्ज की।
हालांकि मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के कारण खेल को करीब आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा, जिससे मैदान पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बाद में मौसम सामान्य होने पर मुकाबला पुनः शुरू किया गया।
प्रतियोगिता 22 मार्च तक चलेगी, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। शहर के हाई स्कूल के पीछे अग्रसेन थोक क्लॉथ मार्केट में बुधवार रात करीब 8 बजे एक असामाजिक तत्व ने शराब के नशे में मंगल क्लॉथ स्टोर के मालिक के साथ मारपीट कर दी। घटना के विरोध में आक्रोषित व्यापारी गुरुवार को बाजार बंद कर थाने पहुंच गए।
    2
    हिंडौन सिटी। शहर के हाई स्कूल के पीछे अग्रसेन थोक क्लॉथ मार्केट में बुधवार रात करीब 8 बजे एक असामाजिक तत्व ने शराब के नशे में मंगल क्लॉथ स्टोर के मालिक के साथ मारपीट कर दी। घटना के विरोध में आक्रोषित व्यापारी गुरुवार को बाजार बंद कर थाने पहुंच गए।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नगर परिषद क्षेत्र में आर्शीवाद पैराडाईज के सामने एक गौवंश नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के पास गौवंश को निकालने के लिए जरूरी साधन, जैसे रस्सी तक मौजूद नहीं थी। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से ही रस्सी लाने के लिए कहा। काफी मशक्कत के बाद गौवंश को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। कर्मचारियों ने नाले को खुला ही छोड़ दिया। जब स्थानीय लोगों ने नाले को ढकने की मांग की, तो कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि यह उनका काम नहीं है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
    2
    गंगापुर सिटी से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।
नगर परिषद क्षेत्र में आर्शीवाद पैराडाईज के सामने एक गौवंश नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के पास गौवंश को निकालने के लिए जरूरी साधन, जैसे रस्सी तक मौजूद नहीं थी। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से ही रस्सी लाने के लिए कहा।
काफी मशक्कत के बाद गौवंश को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। कर्मचारियों ने नाले को खुला ही छोड़ दिया। जब स्थानीय लोगों ने नाले को ढकने की मांग की, तो कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि यह उनका काम नहीं है।
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नाले में गिरने से गौवंश की मौके पर मौत नगर परिषद को सूचना देने के बाद भी लापरवाही कर्मचारियों के पास रस्सी तक नहीं शव निकालने के बाद नाला खुला छोड़ दिया लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग #GangapurCity #BreakingNews #ViralNews #RajasthanNews #Nagarpalika #Negligence #CowDeath #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate #TrendingNews #LiveNews #IndiaNews #GauMata #PublicIssue #नगरपरिषद #गंगापुरसिटी #ब्रेकिंगन्यूज #लापरवाही #राजस्थानसमाचार
    1
    नाले में गिरने से गौवंश की मौके पर मौत
नगर परिषद को सूचना देने के बाद भी लापरवाही
कर्मचारियों के पास रस्सी तक नहीं
शव निकालने के बाद नाला खुला छोड़ दिया
लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
#GangapurCity
#BreakingNews
#ViralNews
#RajasthanNews
#Nagarpalika
#Negligence
#CowDeath
#LocalNews
#HindiNews
#NewsUpdate
#TrendingNews
#LiveNews
#IndiaNews
#GauMata
#PublicIssue
#नगरपरिषद
#गंगापुरसिटी
#ब्रेकिंगन्यूज
#लापरवाही
#राजस्थानसमाचार
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    1
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गणगौर का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, खासकर राजस्थान और उत्तर भारत के कई हिस्सों में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में गणगौर पूजा 20 मार्च को है या 21 मार्च, साथ ही पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व माना है। इससे पूर्व होली के बाद से ही महिलाएं गौरी पूजन कर मंगलगीत गाकर मां गौरा को रिझाती है। इसी को लेकर बुधवार को करौली शहर में महिलाओं ने पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधान व श्रंगार कर गौरी माता को रिझाने के लिए शहर में मंगल गीत गाते गौरी पूजन किया। हिंदू धर्म में गणगौर का त्योहार खास महत्व रखता है। यह पर्व मुख्य रूप से माता गौरी (पार्वती) और भगवान शिव को समर्पित होता है। खासतौर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में महिलाएं इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करती हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। हर साल गणगौर की सही तिथि को लेकर लोगों में थोड़ी उलझन रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में गणगौर पूजा 20 मार्च को है या 21 मार्च, साथ ही पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व मानते हुए विशेष पूजा अर्चना करते हैं। एवं घरों में पकवान बनाकर आपस में एक दूसरे को शगुन के तौर पर भेजते हैं।
    1
    गणगौर का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, खासकर राजस्थान और उत्तर भारत के कई हिस्सों में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में गणगौर पूजा 20 मार्च को है या 21 मार्च, साथ ही  पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व माना है। इससे पूर्व होली के बाद से ही महिलाएं गौरी पूजन कर मंगलगीत गाकर मां गौरा को रिझाती है। इसी को लेकर बुधवार को करौली शहर में महिलाओं ने पारंपरिक  रंग-बिरंगे परिधान व  श्रंगार कर गौरी माता को रिझाने के लिए शहर में मंगल गीत गाते गौरी पूजन किया। 
हिंदू धर्म में गणगौर का त्योहार खास महत्व रखता है। यह पर्व मुख्य रूप से माता गौरी (पार्वती) और भगवान शिव को समर्पित होता है। खासतौर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में महिलाएं इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करती हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। हर साल गणगौर की सही तिथि को लेकर लोगों में थोड़ी उलझन रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में गणगौर पूजा 20 मार्च को है या 21 मार्च, साथ ही पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व मानते हुए विशेष पूजा अर्चना करते हैं। एवं घरों में पकवान बनाकर आपस में एक दूसरे को शगुन के तौर पर भेजते हैं।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • करौली एडिशनल एसपी गुमनाराम के साथ बी राजस्थान न्यूज़ ने एक्सक्लूसिव चर्चा करते हुए कैला देवी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल किए तो एडिशनल एसपी गुमनाराम ने सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया और कैलादेवी मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस के नवाचार को बताया।
    1
    करौली एडिशनल एसपी गुमनाराम के साथ बी राजस्थान न्यूज़ ने एक्सक्लूसिव चर्चा करते हुए कैला देवी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल किए तो एडिशनल एसपी गुमनाराम ने सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया और कैलादेवी मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस के नवाचार को बताया।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • गंगापुर सिटी से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नगर परिषद क्षेत्र में आर्शीवाद पैराडाईज के सामने एक गौवंश नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के पास गौवंश को निकालने के लिए जरूरी साधन, जैसे रस्सी तक मौजूद नहीं थी। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से ही रस्सी लाने के लिए कहा। काफी मशक्कत के बाद गौवंश को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। कर्मचारियों ने नाले को खुला ही छोड़ दिया। जब स्थानीय लोगों ने नाले को ढकने की मांग की, तो कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि यह उनका काम नहीं है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
    1
    गंगापुर सिटी से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।
नगर परिषद क्षेत्र में आर्शीवाद पैराडाईज के सामने एक गौवंश नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के पास गौवंश को निकालने के लिए जरूरी साधन, जैसे रस्सी तक मौजूद नहीं थी। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से ही रस्सी लाने के लिए कहा।
काफी मशक्कत के बाद गौवंश को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। कर्मचारियों ने नाले को खुला ही छोड़ दिया। जब स्थानीय लोगों ने नाले को ढकने की मांग की, तो कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि यह उनका काम नहीं है।
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.