logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोरधा सहित दर्जनों गांवों में धूमधाम से खेली गई धुलंडी, सात रंगों में सराबोर दिखे ग्रामीण दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@क्षेत्र के गोरधा सहित आसपास के दर्जनों गांवों में धुलंडी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही युवा, बुजुर्ग और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। गलियों और चौपालों में रंग-गुलाल उड़ता रहा और ग्रामीण सात रंगों में रंगे नजर आए। गांव के मुख्य चौक, भरणी नाड़ी और मंदिर परिसर में युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचती-गाती रहीं। महिलाओं ने भी समूह बनाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से फाग गीत गाए गए, जिससे माहौल पूरी तरह फाल्गुनी रंग में रंग गया। इस अवसर पर शिव मंदिर धानेश्वर फूलिया कलां के मीणा समाज उपाध्यक्ष गोपाल मोटीस एवं कांग्रेस नेता सांवर मल प्रतिहार ने क्षेत्रवासियों को धुलंडी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है तथा हमें सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। त्योहार के मद्देनजर गांवों में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। युवाओं ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर पर्व मनाया और घर-घर जाकर रंग-गुलाल के साथ शुभकामनाएं दीं। धुलंडी के इस उल्लासपूर्ण माहौल ने पूरे क्षेत्र को रंगों की छटा से सराबोर कर दिया।

20 hrs ago
user_दिलखुश मोटीस
दिलखुश मोटीस
Local News Reporter सावर, अजमेर, राजस्थान•
20 hrs ago

गोरधा सहित दर्जनों गांवों में धूमधाम से खेली गई धुलंडी, सात रंगों में सराबोर दिखे ग्रामीण दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@क्षेत्र के गोरधा सहित आसपास के दर्जनों गांवों में धुलंडी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही युवा, बुजुर्ग और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। गलियों और चौपालों में रंग-गुलाल उड़ता रहा और ग्रामीण सात रंगों में रंगे नजर आए। गांव के मुख्य चौक, भरणी नाड़ी और मंदिर परिसर में युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचती-गाती रहीं। महिलाओं ने भी समूह बनाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से फाग गीत गाए

5ff3ce1f-c555-48a6-ab03-5ff8fe14ef63

गए, जिससे माहौल पूरी तरह फाल्गुनी रंग में रंग गया। इस अवसर पर शिव मंदिर धानेश्वर फूलिया कलां के मीणा समाज उपाध्यक्ष गोपाल मोटीस एवं कांग्रेस नेता सांवर मल प्रतिहार ने क्षेत्रवासियों को धुलंडी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है तथा हमें सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। त्योहार के मद्देनजर गांवों में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। युवाओं ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर पर्व मनाया और घर-घर जाकर रंग-गुलाल के साथ शुभकामनाएं दीं। धुलंडी के इस उल्लासपूर्ण माहौल ने पूरे क्षेत्र को रंगों की छटा से सराबोर कर दिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • टोंक जिले में तीन दिन होली के त्यौहार में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बाद आज पुलिस जवानों ने पुलिस लाइन में जमकर होली खेली…पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षकों सहिच पुलिस जवानों के साथ खूब गुलाल उड़ाया साथ ही डीजे की धुनों पर जमकर थिरकते भी नजर आए…सीओ सिटी मृत्युंजय मिश्रा ने भी पुलिस जवानों के साथ होली को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी….पुलिस जवानों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल भी होली खेलने पहुंची जिन्होंने महिला पुलिस जवानों के साथ गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी…
    1
    टोंक जिले में तीन दिन होली के त्यौहार में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बाद आज पुलिस जवानों ने पुलिस लाइन में जमकर होली खेली…पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षकों सहिच पुलिस जवानों के साथ खूब गुलाल उड़ाया साथ ही डीजे की धुनों पर जमकर थिरकते भी नजर आए…सीओ सिटी मृत्युंजय मिश्रा ने भी पुलिस जवानों के साथ होली को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी….पुलिस जवानों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल भी होली खेलने पहुंची जिन्होंने महिला पुलिस जवानों के साथ गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी…
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ब्यावर शहर के लिए बेहद दुखद खबर। बादशाह की भूमिका निभाकर पहचान बनाने वाले चंद्रशेखर अग्रवाल जी का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों, मित्रों और समाज के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। 🙏🏻 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🏻
    1
    ब्यावर शहर के लिए बेहद दुखद खबर।
बादशाह की भूमिका निभाकर पहचान बनाने वाले चंद्रशेखर अग्रवाल जी का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों, मित्रों और समाज के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
🙏🏻 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🏻
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Lokesh kumar
    1
    Post by Lokesh kumar
    user_Lokesh kumar
    Lokesh kumar
    Farmer टोंक, टोंक, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • ग्राम रामसर के ब्रज धाम में धुलंडी की धूम, रंग-गुलाल से सराबोर हुआ गांव
    1
    ग्राम रामसर के ब्रज धाम में धुलंडी की धूम, रंग-गुलाल से सराबोर हुआ गांव
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कोटा में होली का उत्साह पुलिस महकमे में भी खास अंदाज में देखने को मिला। पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनकर पुलिसकर्मी और अधिकारी रंगों के इस त्योहार में पूरी तरह रंगे नजर आए। होली के गीतों की धुन पर सभी ने जमकर डांस किया, वहीं जवानों ने अपने अधिकारियों को कंधों पर बैठाकर उनके साथ ठुमके लगाए। पुलिस लाइन में स्नेह और उल्लास के माहौल के बीच सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी।
    1
    कोटा में होली का उत्साह पुलिस महकमे में भी खास अंदाज में देखने को मिला। पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनकर पुलिसकर्मी और अधिकारी रंगों के इस त्योहार में पूरी तरह रंगे नजर आए। होली के गीतों की धुन पर सभी ने जमकर डांस किया, वहीं जवानों ने अपने अधिकारियों को कंधों पर बैठाकर उनके साथ ठुमके लगाए। पुलिस लाइन में स्नेह और उल्लास के माहौल के बीच सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    17 min ago
  • अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत को डुबोने का वीडियो जारी किया। इसमें फंसे नाविकों और दूसरे लोगों को बचाने के लिए श्रीलंका पूरी मदद कर रहा है। भारत ने अब तक इसपर कोई बयान नहीं दिया है!
    1
    अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत को डुबोने का वीडियो जारी किया। इसमें फंसे नाविकों और दूसरे लोगों को बचाने के लिए श्रीलंका पूरी मदद कर रहा है। भारत ने अब तक इसपर कोई बयान नहीं दिया है!
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    56 min ago
  • Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    1
    Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    7 hrs ago
  • नसीराबाद-नांदला रोड हादसा: टाटा एस टेंपो पलटी, मची अफरा-तफरी
    1
    नसीराबाद-नांदला रोड हादसा: टाटा एस टेंपो पलटी, मची अफरा-तफरी
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • डिवाइडर से टकराकर वेगनार कार पलटी, महिला की मौत, एक गंभीर घायल पीपलू खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर कोटा लौट रहे श्रद्धालुओं की वेगनार कार बुधवार को टोंक में वैष्णो देवी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटकर चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कार में कुल छह सवारियां थीं, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। हादसे में पूनम पत्नी जतिन गुप्ता (40), निवासी महावीर नगर विस्तार-6, कोटा की मौके पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई। वहीं विश्वा पत्नी रोहित सोनी, निवासी छबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गईं। अन्य घायलों में जतिन गुप्ता, रोहित सोनी सहित दो बच्चों व दो पुरुषों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही बरौनी थाने से एएसआई शंकर, चालक रमेश एवं पुलिसकर्मी कुलदीप मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    डिवाइडर से टकराकर वेगनार कार पलटी, महिला की मौत, एक गंभीर घायल
पीपलू 
खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर कोटा लौट रहे श्रद्धालुओं की वेगनार कार बुधवार को टोंक में वैष्णो देवी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटकर चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार कार में कुल छह सवारियां थीं, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। हादसे में पूनम पत्नी जतिन गुप्ता (40), निवासी महावीर नगर विस्तार-6, कोटा की मौके पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई। वहीं विश्वा पत्नी रोहित सोनी, निवासी छबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
अन्य घायलों में जतिन गुप्ता, रोहित सोनी सहित दो बच्चों व दो पुरुषों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही बरौनी थाने से एएसआई शंकर, चालक रमेश एवं पुलिसकर्मी कुलदीप मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.