Shuru
Apke Nagar Ki App…
KHABRON KA SAFAR NEWS
More news from Ajmer and nearby areas
- (पंकज बाफना)मेड़ता सिटी। शहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब जिला एवं सेशन न्यायाधीश मेड़ता को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई। धमकी का मेल प्राप्त होते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही डीवाईएसपी रामकरण मलहिंदा, थाना अधिकारी धर्मेश दायमा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और सुरक्षा के लिहाज से न्यायालय परिसर को खाली करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने न्यायालय में मौजूद वकीलों, पक्षकारों, स्टाफ और कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम सहित अन्य आपातकालीन टीमें भी मौके पर पहुंचने लगी हैं। पुलिस पूरे न्यायालय परिसर को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव किया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले न्यायालय परिसर को पूरी तरह खाली करवाया जा रहा है, उसके बाद बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे परिसर की सघन जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस धमकी भरे ई-मेल की सत्यता और उसके स्रोत की भी जांच में जुटी हुई है। घटना की खबर फैलते ही न्यायालय परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और शहर में चर्चा का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील कर रहा है।1
- Post by Ashok Kumar Regar1
- फूलियाकलां। मेवाड़ के प्रमुख शक्तिपीठ श्री धनोप माता मंदिर में आज श्रद्धा और विश्वास का अनूठा नज़ारा देखने को मिला, जब विधिवत मंत्रोच्चार के बीच दानपात्र खोला गया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से राशि की गणना की गई। गिनती पूरी होने पर भंडारण से कुल 35 लाख 68 हजार 742 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष राणावत ने कहा कि यह राशि श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है और मंदिर के विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी। दानपात्र खुलने के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत, व्यवस्थापक हेमेंद्र सिंह राणावत, सचिव रमेश चंद्र पंडा, कैलाश चंद्र पंडा, प्रदीप कुमार पंडा, कालु पंडा, ट्रस्टीगण एवं बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। गौरतलब है कि मंदिर परिसर में इन दिनों जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। प्राप्त राशि से निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को और गति मिलने की संभावना है। धार्मिक आस्था और जनसहयोग का यह संगम एक बार फिर साबित करता है कि श्री धनोप माता मंदिर मेवाड़ ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।1
- अजमेर-नसीराबाद मार्ग पर हादसा: थ्री व्हीलर टेंपो ने मोपेड सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, तीन घायल1
- दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@क्षेत्र के गोरधा सहित आसपास के दर्जनों गांवों में धुलंडी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही युवा, बुजुर्ग और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। गलियों और चौपालों में रंग-गुलाल उड़ता रहा और ग्रामीण सात रंगों में रंगे नजर आए। गांव के मुख्य चौक, भरणी नाड़ी और मंदिर परिसर में युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचती-गाती रहीं। महिलाओं ने भी समूह बनाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से फाग गीत गाए गए, जिससे माहौल पूरी तरह फाल्गुनी रंग में रंग गया। इस अवसर पर शिव मंदिर धानेश्वर फूलिया कलां के मीणा समाज उपाध्यक्ष गोपाल मोटीस एवं कांग्रेस नेता सांवर मल प्रतिहार ने क्षेत्रवासियों को धुलंडी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है तथा हमें सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। त्योहार के मद्देनजर गांवों में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। युवाओं ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर पर्व मनाया और घर-घर जाकर रंग-गुलाल के साथ शुभकामनाएं दीं। धुलंडी के इस उल्लासपूर्ण माहौल ने पूरे क्षेत्र को रंगों की छटा से सराबोर कर दिया।2
- Post by Moinuddin Khan1
- तीर्थ यात्रा पर गए एक व्यक्ति के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घर में घुसे चोर करीब 5 लाख रुपये नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन अज्ञात चोर बैग लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।मामले में पीड़ित की ओर से कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1