logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रूरी सादिकपुर गांव में बुधवार सुबह खेत में धान की सिंचाई करने गए एक किसान की सांप के काटने से मौत उन्नाव के रूरी सादिकपुर गांव में बुधवार सुबह खेत में धान की सिंचाई करने गए एक किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे उन्नाव रेफर कर दिया। उन्नाव से कानपुर ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान 43 साल के राकेश कुमार के रूप में हुई है। वह रूरी सादिकपुर के रहने वाले थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि उनका एक बेटा बालिग है, जबकि तीन बच्चे अभी नाबालिग हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब चार बजे राकेश खेत में धान की फसल में पानी लगाने गए थे। खेत में सिंचाई करते समय अचानक एक सांप ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गए।

10 hrs ago
user_PUNIT KUMAR
PUNIT KUMAR
Internet cafe Bangarmau, Unnao•
10 hrs ago

रूरी सादिकपुर गांव में बुधवार सुबह खेत में धान की सिंचाई करने गए एक किसान की सांप के काटने से मौत उन्नाव के रूरी सादिकपुर गांव में बुधवार सुबह खेत में धान की सिंचाई करने गए एक किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे उन्नाव रेफर कर दिया। उन्नाव से कानपुर ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान 43 साल के राकेश कुमार के रूप में हुई है। वह रूरी सादिकपुर के रहने वाले थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि उनका एक बेटा बालिग है, जबकि तीन बच्चे अभी नाबालिग हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब चार बजे राकेश खेत में धान की फसल में पानी लगाने गए थे। खेत में सिंचाई करते समय अचानक एक सांप ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गए।

More news from Unnao and nearby areas
  • रूरी सादिकपुर गांव में बुधवार सुबह खेत में धान की सिंचाई करने गए एक किसान की सांप के काटने से मौत उन्नाव के रूरी सादिकपुर गांव में बुधवार सुबह खेत में धान की सिंचाई करने गए एक किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे उन्नाव रेफर कर दिया। उन्नाव से कानपुर ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान 43 साल के राकेश कुमार के रूप में हुई है। वह रूरी सादिकपुर के रहने वाले थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि उनका एक बेटा बालिग है, जबकि तीन बच्चे अभी नाबालिग हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब चार बजे राकेश खेत में धान की फसल में पानी लगाने गए थे। खेत में सिंचाई करते समय अचानक एक सांप ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गए।
    1
    रूरी सादिकपुर गांव में बुधवार सुबह खेत में धान की सिंचाई करने गए एक किसान की सांप के काटने से मौत
उन्नाव के रूरी सादिकपुर गांव में बुधवार सुबह खेत में धान की सिंचाई करने गए एक किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे उन्नाव रेफर कर दिया। उन्नाव से कानपुर ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया।
मृतक की पहचान 43 साल के राकेश कुमार के रूप में हुई है। वह रूरी सादिकपुर के रहने वाले थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि उनका एक बेटा बालिग है, जबकि तीन बच्चे अभी नाबालिग हैं।
परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब चार बजे राकेश खेत में धान की फसल में पानी लगाने गए थे। खेत में सिंचाई करते समय अचानक एक सांप ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले गए।
    user_PUNIT KUMAR
    PUNIT KUMAR
    Internet cafe Bangarmau, Unnao•
    10 hrs ago
  • *चौबेपुर में गणपति बप्पा को दी गई विदाई, गूंजे - अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे* चौबेपुर, वाराणसी।* चौबेपुर क्षेत्र में 10 दिनों तक विराजे गणपति बप्पा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में पूरा चौबेपुर बाजार गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। दोपहर बाद चौबेपुर चौराहे से विसर्जन जुलूस शुरू हुआ। आगे-आगे ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा झूम रहे थे, तो पीछे ट्रक पर सवार गणपति बप्पा की प्रतिमा पर लोग अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। महिलाओं और बच्चों ने घरों से पुष्प वर्षा कर बप्पा को विदा किया। शाम होते ही जुलूस बंदी माता गंगा घाट पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के बाद बप्पा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस बार चौबेपुर में 15 से अधिक जगहों पर गणपति पंडाल सजे थे। सभी समितियों ने एक साथ विसर्जन करने का निर्णय लिया था। विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    1
    *चौबेपुर में गणपति बप्पा को दी गई विदाई, गूंजे - अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे*
चौबेपुर, वाराणसी।* चौबेपुर क्षेत्र में 10 दिनों तक विराजे गणपति बप्पा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में पूरा चौबेपुर बाजार गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।
दोपहर बाद चौबेपुर चौराहे से विसर्जन जुलूस शुरू हुआ। आगे-आगे ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा झूम रहे थे, तो पीछे ट्रक पर सवार गणपति बप्पा की प्रतिमा पर लोग अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। महिलाओं और बच्चों ने घरों से पुष्प वर्षा कर बप्पा को विदा किया।
शाम होते ही जुलूस बंदी माता गंगा घाट पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के बाद बप्पा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस बार चौबेपुर में 15 से अधिक जगहों पर गणपति पंडाल सजे थे। सभी समितियों ने एक साथ विसर्जन करने का निर्णय लिया था। विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    user_BRAJESH TIWARI
    BRAJESH TIWARI
    Software Developer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महिला सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही थी तभी पीछे से एक लड़का ने छेड़ा मुजफ्फरनगर। एक महिला सुबह मॉर्निंग तभी एक लड़का पीछे से आया और महिला को छेड़कर उल्टे पांव भाग गया। महिला ने दौड़कर युवक का पीछा करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
    1
    महिला सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही थी तभी पीछे से एक लड़का ने छेड़ा 
मुजफ्फरनगर। एक महिला सुबह मॉर्निंग
तभी एक लड़का पीछे से आया और महिला को छेड़कर उल्टे पांव  भाग गया। 
महिला ने दौड़कर युवक का पीछा करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही
पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • --- *वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए - डॉ. रमेश यादव* *तिर्वा, कन्नौज।* तिर्वा मेडिकल कॉलेज के डॉ. रमेश यादव ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में राधा अष्टमी के दौरान देखे गए वीआईपी कल्चर पर नाराजगी जताई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे राधा अष्टमी पर वृंदावन गए थे। वहाँ उन्हें बहुत सुकून और आत्मिक शांति मिली, लेकिन मंदिर में डीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन द्वारा वीआईपी प्रोटोकॉल का जिस तरह से पालन कराया जा रहा था, उससे उन्हें अंदर से तकलीफ हुई। डॉ. यादव ने कहा, "ईश्वर की नगरी में सभी को साधारण और सरल बनकर जाना चाहिए। त्योहार खुशहाली और उत्सव के लिए होते हैं। आम भक्तों को वीआईपी कल्चर से बहुत असुविधा होती है।" उन्होंने अपील की कि राधा अष्टमी, जन्माष्टमी जैसे भीड़ वाले त्योहारों पर वीआईपी लोग अपना प्रोटोकॉल लेकर न आएं। सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन वीआईपी कल्चर पूरी तरह खत्म होना चाहिए। डॉ. यादव ने बताया कि बांके बिहारी जी मंदिर की एक विशेष बात है कि वहां हर 15 मिनट में ठाकुर जी की नजर उतारी जाती है। उन्होंने भक्तों से अपील की कि राधा रानी के धाम जाएं तो क्रमबद्ध तरीके से दर्शन करें और वहां का प्रसिद्ध कढ़ी-चावल का प्रसाद जरूर ग्रहण करें। --- *वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए - डॉ. रमेश यादव* *तिर्वा, कन्नौज।* तिर्वा मेडिकल कॉलेज के डॉ. रमेश यादव ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में राधा अष्टमी के दौरान देखे गए वीआईपी कल्चर पर नाराजगी जताई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे राधा अष्टमी पर वृंदावन गए थे। वहाँ उन्हें बहुत सुकून और आत्मिक शांति मिली, लेकिन मंदिर में डीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन द्वारा वीआईपी प्रोटोकॉल का जिस तरह से पालन कराया जा रहा था, उससे उन्हें अंदर से तकलीफ हुई। डॉ. यादव ने कहा, "ईश्वर की नगरी में सभी को साधारण और सरल बनकर जाना चाहिए। त्योहार खुशहाली और उत्सव के लिए होते हैं। आम भक्तों को वीआईपी कल्चर से बहुत असुविधा होती है।" उन्होंने अपील की कि राधा अष्टमी, जन्माष्टमी जैसे भीड़ वाले त्योहारों पर वीआईपी लोग अपना प्रोटोकॉल लेकर न आएं। सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन वीआईपी कल्चर पूरी तरह खत्म होना चाहिए। डॉ. यादव ने बताया कि बांके बिहारी जी मंदिर की एक विशेष बात है कि वहां हर 15 मिनट में ठाकुर जी की नजर उतारी जाती है। उन्होंने भक्तों से अपील की कि राधा रानी के धाम जाएं तो क्रमबद्ध तरीके से दर्शन करें और वहां का प्रसिद्ध कढ़ी-चावल का प्रसाद जरूर ग्रहण करें।
    1
    ---

*वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए - डॉ. रमेश यादव*

*तिर्वा, कन्नौज।* तिर्वा मेडिकल कॉलेज के डॉ. रमेश यादव ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में राधा अष्टमी के दौरान देखे गए वीआईपी कल्चर पर नाराजगी जताई है।

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे राधा अष्टमी पर वृंदावन गए थे। वहाँ उन्हें बहुत सुकून और आत्मिक शांति मिली, लेकिन मंदिर में डीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन द्वारा वीआईपी प्रोटोकॉल का जिस तरह से पालन कराया जा रहा था, उससे उन्हें अंदर से तकलीफ हुई।

डॉ. यादव ने कहा, "ईश्वर की नगरी में सभी को साधारण और सरल बनकर जाना चाहिए। त्योहार खुशहाली और उत्सव के लिए होते हैं। आम भक्तों को वीआईपी कल्चर से बहुत असुविधा होती है।"

उन्होंने अपील की कि राधा अष्टमी, जन्माष्टमी जैसे भीड़ वाले त्योहारों पर वीआईपी लोग अपना प्रोटोकॉल लेकर न आएं। सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन वीआईपी कल्चर पूरी तरह खत्म होना चाहिए।

डॉ. यादव ने बताया कि बांके बिहारी जी मंदिर की एक विशेष बात है कि वहां हर 15 मिनट में ठाकुर जी की नजर उतारी जाती है। उन्होंने भक्तों से अपील की कि राधा रानी के धाम जाएं तो क्रमबद्ध तरीके से दर्शन करें और वहां का प्रसिद्ध कढ़ी-चावल का प्रसाद जरूर ग्रहण करें।
---
*वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए - डॉ. रमेश यादव*
*तिर्वा, कन्नौज।* तिर्वा मेडिकल कॉलेज के डॉ. रमेश यादव ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में राधा अष्टमी के दौरान देखे गए वीआईपी कल्चर पर नाराजगी जताई है।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे राधा अष्टमी पर वृंदावन गए थे। वहाँ उन्हें बहुत सुकून और आत्मिक शांति मिली, लेकिन मंदिर में डीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन द्वारा वीआईपी प्रोटोकॉल का जिस तरह से पालन कराया जा रहा था, उससे उन्हें अंदर से तकलीफ हुई।
डॉ. यादव ने कहा, "ईश्वर की नगरी में सभी को साधारण और सरल बनकर जाना चाहिए। त्योहार खुशहाली और उत्सव के लिए होते हैं। आम भक्तों को वीआईपी कल्चर से बहुत असुविधा होती है।"
उन्होंने अपील की कि राधा अष्टमी, जन्माष्टमी जैसे भीड़ वाले त्योहारों पर वीआईपी लोग अपना प्रोटोकॉल लेकर न आएं। सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन वीआईपी कल्चर पूरी तरह खत्म होना चाहिए।
डॉ. यादव ने बताया कि बांके बिहारी जी मंदिर की एक विशेष बात है कि वहां हर 15 मिनट में ठाकुर जी की नजर उतारी जाती है। उन्होंने भक्तों से अपील की कि राधा रानी के धाम जाएं तो क्रमबद्ध तरीके से दर्शन करें और वहां का प्रसिद्ध कढ़ी-चावल का प्रसाद जरूर ग्रहण करें।
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर मंत्री असीम अरुण सख्त, जांच और कार्रवाई के आदेश अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर मंत्री असीम अरुण सख्त, जांच और कार्रवाई के आदेश कन्नौज/छिबरामऊ। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बहबलपुर चौकी अंतर्गत अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि संबंधित स्थान पर पूर्व में भी हादसा हो चुका था। इसके बावजूद अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई की गई होती तो इस तरह के हादसे को रोका जा सकता था। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन ने अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।
    3
    अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर मंत्री असीम अरुण सख्त, जांच और कार्रवाई के आदेश
अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर मंत्री असीम अरुण सख्त, जांच और कार्रवाई के आदेश
कन्नौज/छिबरामऊ। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बहबलपुर चौकी अंतर्गत अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बताया जा रहा है कि संबंधित स्थान पर पूर्व में भी हादसा हो चुका था। इसके बावजूद अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई की गई होती तो इस तरह के हादसे को रोका जा सकता था।
मंत्री असीम अरुण ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन ने अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिलग्राम फायर ब्रिगेड के सामने बाइक-ऑटो की भिड़ंत, कानपुर से हरदोई जा रहा युवक घायल हरदोई बिलग्राम में फायर ब्रिगेड के सामने बाइक-ऑटो की भिड़ंत, कानपुर से हरदोई जा रहा युवक घायल
    1
    बिलग्राम फायर ब्रिगेड के सामने बाइक-ऑटो की भिड़ंत, कानपुर से हरदोई जा रहा युवक घायल
हरदोई बिलग्राम में फायर ब्रिगेड के सामने बाइक-ऑटो की भिड़ंत, कानपुर से हरदोई जा रहा युवक घायल
    user_Nafees Ahmad @123
    Nafees Ahmad @123
    Fruit & Vegetable Wholesaler बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ककवन में ट्रैक्टर-ट्रॉली का हाइड्रोलिक प्रेशर गिरने से हादसा, दो लोग गंभीर घायल; कानपुर रेफर* *ककवन में ट्रैक्टर-ट्रॉली का हाइड्रोलिक प्रेशर गिरने से हादसा, दो लोग गंभीर घायल; कानपुर रेफर* ककवन थाना क्षेत्र के ककवन कस्बे में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की बिल्डिंग (हाइड्रोलिक से ट्रॉली उठाने) का काम करते समय अचानक ट्रॉली का प्रेशर नीचे गिर गया, जिससे काम कर रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ककवन कस्बे के रहने वाले ब्रजेन्द्र कुमार शुक्ला और कस्बा निवासी शिशुपाल पाल उर्फ छोटे पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिशुपाल पाल अपनी ट्रॉली की बिल्डिंग का काम कराने ब्रजेन्द्र के पास पहुंचे थे। शिशुपाल अखिलेश प्रताप सिंह की सीमेंट, मौरम और गिट्टी की दुकान पर ट्रैक्टर ड्राइवर हैं। ट्रॉली में बिल्डिंग का काम चल रहा था तभी अचानक हाइड्रोलिक प्रेशर कम हो गया। इससे ट्रॉली नीचे आ गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर ककवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को आगे के इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
    1
    ककवन में ट्रैक्टर-ट्रॉली का हाइड्रोलिक प्रेशर गिरने से हादसा, दो लोग गंभीर घायल; कानपुर रेफर*
*ककवन में ट्रैक्टर-ट्रॉली का हाइड्रोलिक प्रेशर गिरने से हादसा, दो लोग गंभीर घायल; कानपुर रेफर*
ककवन थाना क्षेत्र के ककवन कस्बे में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की बिल्डिंग (हाइड्रोलिक से ट्रॉली उठाने) का काम करते समय अचानक ट्रॉली का प्रेशर नीचे गिर गया, जिससे काम कर रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ककवन कस्बे के रहने वाले ब्रजेन्द्र कुमार शुक्ला और कस्बा निवासी शिशुपाल पाल उर्फ छोटे पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिशुपाल पाल अपनी ट्रॉली की बिल्डिंग का काम कराने ब्रजेन्द्र के पास पहुंचे थे। शिशुपाल अखिलेश प्रताप सिंह की सीमेंट, मौरम और गिट्टी की दुकान पर ट्रैक्टर ड्राइवर हैं।  ट्रॉली में बिल्डिंग का काम चल रहा था तभी अचानक हाइड्रोलिक प्रेशर कम हो गया। इससे ट्रॉली नीचे आ गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए।
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर ककवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को आगे के इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
    user_Pinki devi
    Pinki devi
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने किया बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने किया बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण, मकनपुर रोड पर मिले शव को लेकर कानपुर पुलिस एक्शन मोड पर *कानपुर।* थाना बिल्हौर क्षेत्रान्तर्गत मकनपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मृतक की पहचान राजकिशोर उर्फ राजू निवासी देवहा गांव, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। मौके से मृतक की साइकिल तथा शव के पास से सिर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताड़ा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा फील्ड यूनिट द्वारा किए जा रहे साक्ष्य संकलन का जायजा लिया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त ने सभी पहलुओं की गहनता से जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
    1
    अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने किया बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण
अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताड़ा ने किया बिल्हौर में घटनास्थल का निरीक्षण, मकनपुर रोड पर मिले शव को लेकर कानपुर पुलिस एक्शन मोड पर
*कानपुर।* थाना बिल्हौर क्षेत्रान्तर्गत मकनपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मृतक की पहचान राजकिशोर उर्फ राजू निवासी देवहा गांव, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। मौके से मृतक की साइकिल तथा शव के पास से सिर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताड़ा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा फील्ड यूनिट द्वारा किए जा रहे साक्ष्य संकलन का जायजा लिया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त ने सभी पहलुओं की गहनता से जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
    user_Pinki devi
    Pinki devi
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.