जैतपुर में नमामि गंगे योजना की टंकी टेस्टिंग के दूसरे दिन फटी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा। विकासखंड जैतपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगारा डांग में नमामि गंगे जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के दूसरे ही दिन बीच से फट गई। घटना 13 फरवरी को पाइपलाइन बिछाने के बाद टंकी की टेस्टिंग के दौरान सामने आई, जबकि 14 फरवरी को टंकी अचानक क्षतिग्रस्त होकर फट गई और भरा हुआ सारा पानी बह गया। इस घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि “हर घर नल से जल” योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है और कार्यदायी संस्था द्वारा मानक विहीन एवं घटिया निर्माण कराया गया है। टंकी के फटने से न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। ग्राम प्रधान गायत्री देवी ने जिलाधिकारी महोबा एवं अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कराए जाने और दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो अन्य कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। गांव के निवासी गौरी शंकर राजपूत, अशोक राजपूत, पप्पू साहू, मोहम्मद हकीम, सोनू और प्रदीप राजपूत सहित अन्य ग्रामीणों ने भी शासन-प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई ही भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने का एकमात्र उपाय है।

- जैतपुर में नमामि गंगे योजना की टंकी टेस्टिंग के दूसरे दिन फटी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा। विकासखंड जैतपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगारा डांग में नमामि गंगे जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के दूसरे ही दिन बीच से फट गई। घटना 13 फरवरी को पाइपलाइन बिछाने के बाद टंकी की टेस्टिंग के दौरान सामने आई, जबकि 14 फरवरी को टंकी अचानक क्षतिग्रस्त होकर फट गई और भरा हुआ सारा पानी बह गया। इस घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि “हर घर नल से जल” योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है और कार्यदायी संस्था द्वारा मानक विहीन एवं घटिया निर्माण कराया गया है। टंकी के फटने से न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। ग्राम प्रधान गायत्री देवी ने जिलाधिकारी महोबा एवं अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कराए जाने और दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो अन्य कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। गांव के निवासी गौरी शंकर राजपूत, अशोक राजपूत, पप्पू साहू, मोहम्मद हकीम, सोनू और प्रदीप राजपूत सहित अन्य ग्रामीणों ने भी शासन-प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई ही भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने का एकमात्र उपाय है।1
- हरसुंडी, 15 फरवरी — महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम हरसुंडी में निकाली गई भव्य शिव बारात ने पूरे इलाके को भक्तिमय और उत्साह से भर दिया! हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया — बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा… सभी के चेहरे पर शिव की भक्ति और उत्सव की खुशी साफ नजर आई। बारात में स्वांग, तमासे और विचित्र प्रकार की झांकियां निकाली गईं — जैसे शिव-पार्वती का विवाह, गणेश की नृत्य झांकी, भस्मासुर की कहानी, नंदी की सवारी… हर झांकी ने दर्शकों को हंसाया, रोमांचित किया और भक्ति में डुबो दिया। लोकेंद्र राजपूत, रोहित राजपूत, ब्रजेश राजपूत, अजीत राजपूत और बृजेन्द्र वर्मा जैसे कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बताया: > “कई वर्षों से हम हरसुंडी में भूत-भावन भोलेनाथ की बारात बड़े ही धूमधाम से निकालते हैं। इस बार भी डीजे की धुन, बागड़ा की धमाकेदार ताल, नागिन बैंड की चटपटी धुन, हाथी-घोड़े की सवारी और बहरूपिया पार्टी ने सबका दिल जीत लिया!” बारात के दौरान जगह-जगह जय भोलेनाथ, हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। बच्चे झांकियों के पीछे-पीछे दौड़ते रहे, महिलाएं फूल बरसाती रहीं, बुजुर्ग आंखों में आंसू लेकर शिव की बारात देख रहे थे। कमेटी के सदस्यों ने बताया: > “यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भक्ति, एकता और संस्कृति का संदेश देने वाला है। हम हर साल इसे और भी भव्य बनाएंगे — ताकि हरसुंडी का नाम पूरे जिले में शिव बारात के लिए मशहूर हो जाए!” *अंत में एक बात तो तय है — हरसुंडी की शिव बारात अब सिर्फ गांव की नहीं… पूरे क्षेत्र की पहचान बन चुकी है!* 🎉🙏 वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़ से निर्दोष राजपूत1
- यूपी के महोबा की पानी की टंकियों से बहता हुआ जल जीवन मिशन। टंकियों से 'स्वतंत्र' होता हुआ पानी। इसकी बहती हुई एक एक बूंद गवाही दे रही है कि भ्रष्टाचार के दीमक ने सत्ता के फर्नीचर को इस कदर खोखला कर दिया है कि कुर्सियों पर बैठे लोग कभी भी “ॐ पृथ्वीदैव्यै नम:” का जाप करते हुए औंधे मुंह गिरकर पृथ्वी की शरण में आ सकते हैं। ये कभी भी हो सकता है।1
- सोशल मीडिया पर वीडियो एक इंसान लाइक कमेंट शेयर के लिए कितना कुछ भी कर जाता है आप इसी वीडियो को देख ले एक बार लाइक कमेंट शेयर के लिए उम्र भी देख सकते हैं और किस तरह डांस किया जा रहा है अपने ही हिसाब से गाना गा रहा अभी भी लाइक शेयर फॉलो नहीं किया तो क्या मतलब1
- बांदा में संतराम बी.ए. की 139वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बांदा : अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा, जनपद बांदा के तत्वाधान में शहर के निजामी पैलेस में समाज सुधारक, लेखक व पत्रकार संतराम बी.ए. की 139वीं जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने बताया कि संतराम बी.ए. जाति-पात तोड़क मंडल के संस्थापक, अंतर्जातीय विवाह के प्रबल समर्थक तथा ढोंग और पाखंड के विरोधी रहे। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जगदीश प्रसाद प्रजापति ने संतराम बी.ए. के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके समाज सुधार के प्रयासों की सराहना की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश मुख्य महासचिव अमित प्रजापति, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर जल प्रजापति ने की। बीडी प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन युवा जिलाध्यक्ष सुल्तान प्रजापति द्वारा किया गया। समारोह में बहुजन समाज के महापुरुषों को भी पुष्पमाला व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही।1
- हमारे गांव में कोई सुनवाई नहीं है और गड्ढे बहुत है न रोड डर रहा है1
- महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकली विशाल शिव बारात1
- वीडियो में सब देखा जाता है दिनदहाड़े हो रही है गुंडागर्दी एक ट्रक वाले को जबरदस्ती गुंडा रोक रहे थे पर उसने ट्रक नहीं रुकैया तो जबरदस्ती ट्रक के ऊपर चढ़ गई बोल रही है ट्रक रोको नहीं तो मार देंगे ट्रक वाले ने बोला अब तो ट्रक सीधा जाकर थाने में ही रुकेगा तो कांच तोड़ने लगी वीडियो में सांप देखा जा रहा है1
- "इस वक्त की बड़ी खबर… सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है दीपांशु त्रिपाठी का वीडियो… जिसने इंटरनेट पर मचा दी सनसनी…"1