कैसरगंज में सावन माह के दौरान पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। कोतवाली के सामने आज सोमवार कांवड़ियों के जत्थे पर पुष्पवर्षा की गई और भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल का भी विशेष इंतजाम किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सेवा और सौहार्द की मिसाल पेश की। जैसे ही कांवड़ियों का जत्था कैसरगंज कोतवाली के सामने पहुंचा, पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। पुलिस-प्रशासन की ओर से उन पर जमकर फूल बरसाए गए। इस दौरान 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह भर गया। इस स्वागत कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार त्यागी, थाना अध्यक्ष कैसरगंज राजकुमार पांडेय और एसओ बौन्डी सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने स्वयं कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया और सुरक्षित यात्रा की कामना की। कांवड़ यात्रा के दौरान उमस भरी गर्मी को देखते हुए, पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की विशेष व्यवस्था की थी। सैकड़ों बोतल पानी वितरित किया गया। पुलिसकर्मियों ने खुद कांवड़ियों को पानी उपलब्ध कराया, ताकि उन्हें लंबी यात्रा में कोई परेशानी न हो।पुलिस-प्रशासन की इस सेवा भावना से कांवड़ियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस तरह के आत्मीय स्वागत से उनका उत्साह और बढ़ गया है। अधिकारियों की मौजूदगी और पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी ने कांवड़ियों में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया।

- “अमित शाह में हिम्मत नहीं कि संसद में हमारे सामने खड़े हों” राहुल गांधी का गृह मंत्री पर तीखा हमला, सियासी बयानबाजी तेज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, “अमित शाह में हिम्मत नहीं है कि वो संसद में हमारे सामने खड़े हो जाएं।” राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।1
- नशा उन्मूलन पर मां राजेश्वरी देवी छतवान ट्रस्ट के संचालक एसपी सिंह ने दिया संदेश1
- बैराजों से छोड़ा गया 166847.00 क्यूसेक पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 166847.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 39395 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 125721, सरयू बैराज से 1731 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.85 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।1
- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?” BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का पेट्रोल को लेकर विवादित बयान रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का पेट्रोल की शुद्धता को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा? देश में शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं, तो कहां से आएगा?” सांसद का यह बयान अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।1
- 12 या 13 अगस्त... कब है सूर्य ग्रहण,12 या 13 अगस्त कहां दिखेगा,किन बातों का रखें ध्यान ? 12 अगस्त 2026 को साल का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना यूरोप के कई देशों में दिखाई देगी, जबकि भारत में यह दृश्य नहीं होगी। इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस वीडियो में जानिए सूर्य ग्रहण कब लगेगा, किन देशों में दिखाई देगा, भारत में इसका क्या असर होगा, धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं और वैज्ञानिक इसे इतना खास क्यों मान रहे हैं। साथ ही जानिए ग्रहण देखते समय किन सावधानियों का पालन करना जरूरी है। #SolarEclipse2026 #TotalSolarEclipse #SuryaGrahan2026 #12August2026 #SolarEclipse #Astronomy #SpaceNews #EuropeEclipse #IndiaNews #SutakKaal #SuryaGrahanIndia #AstroNews #ScienceNews #KhagoliyaGhatna #ReligiousBeliefs #EclipseSafety #BreakingNews #HindiNews #SwadeshPrimeNews #UPNews1
- फर्रुखाबाद मे ं बाढ़, बर्बादी देखकर महिलाएं रो रहीं: बोलीं- सब बर्बाद हो गया, सड़कों पर सो रहे लोग; यूपी के 75 जिलों में अलर्ट1