logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्रुखाबाद मे ं बाढ़, बर्बादी देखकर महिलाएं रो रहीं: बोलीं- सब बर्बाद हो गया, सड़कों पर सो रहे लोग; यूपी के 75 जिलों में अलर्ट

22 hrs ago
user_Anoop singh
Anoop singh
Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

फर्रुखाबाद मे ं बाढ़, बर्बादी देखकर महिलाएं रो रहीं: बोलीं- सब बर्बाद हो गया, सड़कों पर सो रहे लोग; यूपी के 75 जिलों में अलर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस, सैकड़ों लोगों ने की शिरकत सूरतगंज, बाराबंकी। कस्बा सूरतगंज में 26 रजब को चेहल्लुम का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस मेराज के घर से शुरू होकर मरकज मस्जिद, गुड़मंडी, मेन मार्केट, किला और उचक्का होते हुए करबला पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस दौरान लोगों ने पूरी अकीदत और अनुशासन के साथ जुलूस में भाग लिया। मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और जुलूस के दौरान निगरानी बनाए रखी। जुलूस के निर्धारित मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस के समापन के बाद लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया और अपने-अपने घरों को लौट गए।
    3
    अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस, सैकड़ों लोगों ने की शिरकत

सूरतगंज, बाराबंकी। कस्बा सूरतगंज में 26 रजब को चेहल्लुम का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस मेराज के घर से शुरू होकर मरकज मस्जिद, गुड़मंडी, मेन मार्केट, किला और उचक्का होते हुए करबला पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया।
जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस दौरान लोगों ने पूरी अकीदत और अनुशासन के साथ जुलूस में भाग लिया। मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और जुलूस के दौरान निगरानी बनाए रखी।
जुलूस के निर्धारित मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस के समापन के बाद लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया और अपने-अपने घरों को लौट गए।
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सीएम योगी ने लिखी ‘पाती’, कांवड़ यात्रा को बताया समरसता का महापर्व कांवड़ यात्रा धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला: सीएम योगी कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के सूत्र में जोड़ती है: योगी भगवा वस्त्र, कंधे पर कांवड़ और हृदय में भोलेनाथ की भक्ति—एक है हर कांवड़िए की पहचान पैदल चलते कदम अलग हो सकते है, लेकिन सभी का लक्ष्य सिर्फ महादेव का जलाभिषेक ही है: सीएम कांवड़ यात्रा में जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र के भेद गौण हो जाते हैं: सीएम योगी कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति के समभाव और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण: योगी तप से चरित्र दमकता है, सेवा से समाज संवरता और एकता से राष्ट्र निखरता है: सीएम दिव्यांग शिवभक्तों का समर्पण देखकर मन श्रद्धा से भर उठता है: योगी कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूपी सरकार कृतसंकल्पित: सीएम योगी कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा समेत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कांवड़ियों के स्वागत में पुष्पवर्षा, यात्रा मार्गों पर विशेष इंतजाम शिवभक्तों की सुगम यात्रा के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन और सतत निगरानी कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाएं: सीएम योगी कांवड़ियों से सीएम ने की अपील पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाएं, प्लास्टिक मुक्त जीवन का लें संकल्प: योगी एंबुलेंस और विद्यालय वाहनों को प्राथमिकता दें कांवड़िए: सीएम योगी श्रद्धा, अनुशासन, संयम और सेवा—यही कांवड़ यात्रा की आत्मा: सीएम योगी कांवड़ यात्रा भगवान शिव के लोकमंगल के संदेश को आगे बढ़ाती है: योगी
    1
    सीएम योगी ने लिखी ‘पाती’, कांवड़ यात्रा को बताया समरसता का महापर्व
कांवड़ यात्रा धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला: सीएम योगी
कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के सूत्र में जोड़ती है: योगी
भगवा वस्त्र, कंधे पर कांवड़ और हृदय में भोलेनाथ की भक्ति—एक है हर कांवड़िए की पहचान
पैदल चलते कदम अलग हो सकते है, लेकिन सभी का लक्ष्य सिर्फ महादेव का जलाभिषेक ही है: सीएम
कांवड़ यात्रा में जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र के भेद गौण हो जाते हैं: सीएम योगी
कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति के समभाव और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण: योगी
तप से चरित्र दमकता है, सेवा से समाज संवरता और एकता से राष्ट्र निखरता है: सीएम
दिव्यांग शिवभक्तों का समर्पण देखकर मन श्रद्धा से भर उठता है: योगी
कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूपी सरकार कृतसंकल्पित: सीएम योगी
कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा समेत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित
कांवड़ियों के स्वागत में पुष्पवर्षा, यात्रा मार्गों पर विशेष इंतजाम
शिवभक्तों की सुगम यात्रा के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन और सतत निगरानी
कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाएं: सीएम योगी
कांवड़ियों से सीएम ने की अपील
पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाएं, प्लास्टिक मुक्त जीवन का लें संकल्प: योगी
एंबुलेंस और विद्यालय वाहनों को प्राथमिकता दें कांवड़िए: सीएम योगी
श्रद्धा, अनुशासन, संयम और सेवा—यही कांवड़ यात्रा की आत्मा: सीएम योगी
कांवड़ यात्रा भगवान शिव के लोकमंगल के संदेश को आगे बढ़ाती है: योगी
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *मलिहाबाद में देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही, वन विभाग की गश्त पर उठे सवाल मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में देर रात मोहन रोड की ओर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लकड़ी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए *मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित आरा मशीन तक पहुंचाया जा रहा है।* स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात क्षेत्र में वन विभाग की नियमित गश्त नजर नहीं आती। लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्रीय वन दरोगा और उड़नदस्ता टीम की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है, जिसके चलते लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना रोक-टोक आवागमन करती दिखाई देती हैं। आरोप है कि मलिहाबाद क्षेत्र में लगातार हरे-भरे पेड़ों की कटान हो रही है और कटान के बाद लकड़ी को विभिन्न आरा मशीनों तक पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार और वन विभाग अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कथित तौर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से देर रात होने वाली लकड़ी की आवाजाही और आरा मशीनों पर पहुंच रही लकड़ी की जांच कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारियों से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। अब सवाल यह है कि क्या वन विभाग देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही और आरा मशीनों तक पहुंच रही लकड़ी की जांच कर कार्रवाई करेगा?
    1
    *मलिहाबाद में देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही, वन विभाग की गश्त पर उठे सवाल
मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में देर रात मोहन रोड की ओर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लकड़ी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए *मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित आरा मशीन तक पहुंचाया जा रहा है।*
स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात क्षेत्र में वन विभाग की नियमित गश्त नजर नहीं आती।
लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्रीय वन दरोगा और उड़नदस्ता टीम की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है, जिसके चलते लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना रोक-टोक आवागमन करती दिखाई देती हैं।
आरोप है कि मलिहाबाद क्षेत्र में लगातार हरे-भरे पेड़ों की कटान हो रही है और कटान के बाद लकड़ी को विभिन्न आरा मशीनों तक पहुंचाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सरकार और वन विभाग अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कथित तौर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से देर रात होने वाली लकड़ी की आवाजाही और आरा मशीनों पर पहुंच रही लकड़ी की जांच कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारियों से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
अब सवाल यह है कि क्या वन विभाग देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही और आरा मशीनों तक पहुंच रही लकड़ी की जांच कर कार्रवाई करेगा?
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस बनी ढाल, महादेवा में डीएम-एसपी का सख्त पहरा दूसरे सोमवार पर लोधेश्वर महादेव मंदिर से लेकर कांवड़ मार्ग तक लिया जायजा धारा लक्ष्य समाचार कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस बनी ढाल, महादेवा में डीएम-एसपी का सख्त पहरा दूसरे सोमवार पर लोधेश्वर महादेव मंदिर से लेकर कांवड़ मार्ग तक लिया जायजा धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर आस्था के सैलाब के बीच कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से रामनगर क्षेत्र स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर मेला और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ियों के आवागमन और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के मार्ग पर तैनात पुलिस बल, पिकेट और पेट्रोलिंग व्यवस्था को भी परखा। भीड़ के दबाव और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए किए गए रूट डायवर्जन का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया गया। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर महादेवा में उमड़ी आस्था के बीच पुलिस-प्रशासन की सक्रियता ने श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिया।
    1
    कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस बनी ढाल, महादेवा में डीएम-एसपी का सख्त पहरा

दूसरे सोमवार पर लोधेश्वर महादेव मंदिर से लेकर कांवड़ मार्ग तक लिया जायजा

धारा लक्ष्य समाचार
कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस बनी ढाल, महादेवा में डीएम-एसपी का सख्त पहरा
दूसरे सोमवार पर लोधेश्वर महादेव मंदिर से लेकर कांवड़ मार्ग तक लिया जायजा
धारा लक्ष्य समाचार 
बाराबंकी। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर आस्था के सैलाब के बीच कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से रामनगर क्षेत्र स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर मेला और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ियों के आवागमन और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के मार्ग पर तैनात पुलिस बल, पिकेट और पेट्रोलिंग व्यवस्था को भी परखा। भीड़ के दबाव और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए किए गए रूट डायवर्जन का भी निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया गया।
श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर महादेवा में उमड़ी आस्था के बीच पुलिस-प्रशासन की सक्रियता ने श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिया।
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • फर्रुखाबाद मे ं बाढ़, बर्बादी देखकर महिलाएं रो रहीं: बोलीं- सब बर्बाद हो गया, सड़कों पर सो रहे लोग; यूपी के 75 जिलों में अलर्ट
    1
    फर्रुखाबाद मे ं बाढ़, बर्बादी देखकर महिलाएं रो रहीं: बोलीं- सब बर्बाद हो गया, सड़कों पर सो रहे लोग; यूपी के 75 जिलों में अलर्ट
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.