Shuru
Apke Nagar Ki App…
Saurabh Singh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर* डबल मर्डर से दहला बदायूं, दिन दहाड़े पेट्रोलियम प्लांट में घुसकर डबल मर्डर। प्लांट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर को मारी गोली दोनों की मौत। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अफसर की हत्या से मचा हड़कंप। गैस प्लांट में घुसकर मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के दिनदहाड़े मारी गोली मौत। गोली मारने का आरोप पेलोडर ऑपरेटर के पद पर रह चुके पूर्व कर्मचारी पर लगा। कर्मचारियों को निकालने को लेकर पूर्व से ही चल रहा था विवाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सभी जिले के उच्च अधिकारी। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद सुरक्षा के कड़े इंतजाम। पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद। पूरा मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी बायोगैस प्लांट का है।2
- जनपद एटा के कोतवाली शकरौली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण गुरुवार को सामने आया, जब जलेसर-इसौली मार्ग पर दिनदहाड़े एक युवक से बाइक लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी गांव मुडसवाँ, थाना शकरौली, जिला एटा, गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल (नंबर UP 82 AA 1866) से जलेसर-इसौली मार्ग पर जा रहे थे। तभी गांव मुडसवाँ के निकट सामने से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मारकर रास्ता रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट करते हुए उनकी मोटरसाइकिल जबरन छीन ली। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक लेकर तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित प्रशांत कुमार ने तत्काल पुलिस चौकी जरानी पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। अपने हाथ से लिखे आवेदन में उन्होंने पूरी घटना का विवरण देते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी और बाइक बरामद करने की मांग की है। यह घटना मुख्य मार्ग पर दिन के समय हुई है, जहां आमतौर पर लोगों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद अपराधियों का इस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यदि पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की पहचान की जाए और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर उनकी मोटरसाइकिल बरामद कराई जाए। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन क्षेत्र की जनता अब त्वरित और सख्त कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठी है।1
- एटा न्यूज आज दिनांक 12 मार्च को एटा फोटोग्राफर एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह महारानी पैलेस मे आयोजित किया गया आयोजन मे सबसे पहले सभी साथियों को रंग और गुलाल लगाकर गले मिले उसके बाद मे सभी साथियों ने होली पकबानों से गुजिया पापड का आनंद लेने के बाद मे सभी ने अपने अपने बिहार ब्यक्त किए बडे ही धूमधाम से समारोह आयोजित किया गया . एटा से मीडिया पदभार बृजेश माथुर की रिपोर्ट1
- जैनपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन का शुभारंभ परम श्रद्धेय आचार्य राघवेन्द्राचार्य जी की गुरु वंदना और ईश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संगीतमय कृष्ण भजन प्रस्तुत किए गए और फिर कथा का वाचन आरंभ हुआ। आज की कथा में आचार्य राघवेन्द्राचार्य ने समाज सुधार, संस्कार और आचार-विचार में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित भक्तों से इन विषयों पर चिंतन करने का आह्वान किया। कथा के दौरान रामचरितमानस की चौपाइयों का संगीतमय वाचन किया गया। शिव-पार्वती संवाद का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन किया गया, जिसमें जगत कल्याण के लिए माँ पार्वती द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर प्रकाश डाला गया। ध्रुव चरित्र की संगीतमय प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। आचार्य जी ने लोकहित में धार्मिक अनुष्ठान करने, पवित्र तीर्थ स्थलों पर दर्शन, दान आदि कर पुण्य के भागीदार बनने का प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक सद्भाव के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भी अपील की।1
- Post by Vivek Yadav Aligarh1
- प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर में शिक्षक न होने से पढ़ाई प्रभावित1
- balrampur बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात के क्षेत्र के गांव कलंदरपुर में मामूली कहासुनी मे हुए विवाद के कारण युवक पर धारदार हथियार से हुआ हमला, पीठ और गर्दन पर धारदार हथियार से हुआ हमला, घायल का बीच बचाव कर रहे युवक के उंगली मे भी लगी चोट, परिजनो और गाँव के लोगो ने घायल को पहुँचाया अस्पताल, जिला मेमोरियल अस्पताल मे घायल युवक का इलाज जारी, घटना की सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी।2
- जब भी दान करें आप अपनी अच्छी भावना रखते हुए दान करे दान करते समय आपके मन के भीतर दवुयेश भाव न रहे1
- भारत का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार को मारने की धमकी ऑडियो वायरल कस्बा बिल्सी थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया जहां एक मीडिया कर्मी से पत्रकारिता को लेकर अभद्रता करते हुए गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी दी । इस मामले को ले मीडिया कर्मी ने बिल्सी थाना पुलिस को तहरीर दे कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई। मीडिया कर्मी ने एक अपना वीडियो जारी किया है । कि मैं अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा हूँ। मुझे जो धमकी दी गई है ।उससे मै बहुत अपसेट हु। यदि बिल्सी प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही या मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं आत्मदाह कर लूंगा।1