गंगीरी (अलीगढ़)। विकासखंड गंगीरी की ग्राम पंचायत कनौबी के गांव बिहारीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में कोई शिक्षक नियमित रूप से नहीं आ रहा है, जिसके कारण स्कूल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि विद्यालय में केवल एक महिला शिक्षक तैनात हैं, जो इन दिनों ट्रेनिंग पर गई हुई हैं। ऐसे में विद्यालय बिना शिक्षक के ही संचालित हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके। प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर में शिक्षक न होने से पढ़ाई प्रभावित
गंगीरी (अलीगढ़)। विकासखंड गंगीरी की ग्राम पंचायत कनौबी के गांव बिहारीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में कोई शिक्षक नियमित रूप से नहीं आ रहा है, जिसके कारण स्कूल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि विद्यालय में केवल एक महिला शिक्षक तैनात हैं, जो इन दिनों ट्रेनिंग पर गई हुई हैं। ऐसे में विद्यालय बिना शिक्षक के ही संचालित हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके। प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर में शिक्षक न होने से पढ़ाई प्रभावित
- Post by Vivek Yadav Aligarh1
- प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर में शिक्षक न होने से पढ़ाई प्रभावित1
- महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी1
- *प्रैस रिलीज़ - 7 फ़रवरी को कन्याकुमारी से शुरू हुई किसान जागृति यात्रा आज संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के राष्ट्रीय संयोजक सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में फतेहगढ़ साहिब से शुरू हो कर लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर जिलों से होते हुए पठानकोट पहुंची। रास्ते में दोराहा,लाडोवाल टोल प्लाज़ा, शुगर मिल चौक फ़गवाड़ा, जालंधर, मुकेरियां, दसूहा, पठानकोट समेत अनेकों जगहों पर यात्रा का ज़ोरदार स्वागत हुआ व हज़ारों ट्रैक्टर और गाड़ियां यात्रा के काफ़िले में शामिल हुईं। भोगपुर व टांडा उड़मुड़ में किसान पंचायतों का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने शामिल हो कर किसान जागृति यात्रा का स्वागत किया व एमएसपी गारंटी कानून बनवाने, किसानों की संपूर्ण कर्जमुक्ति, फ़सल बीमा योजना में सुधार किए जाने व गन्ने का एफ़आरपी बढ़ा कर 600 रुपये प्रति क्विंटल किये जाने समेत सभी माँगों पर अपनी सहमति व समर्थन दिया और श्री बलदेव सिंह सिरसा, हरसुलिन्दर सिंह ढिल्लों, अमरजीत सिंह रड़ा, सतनाम सिंह बागड़ियाँ, सुखपाल सिंह डफ़र, बाबा कंवलजीत सिंह, कंवलजीत सिंह खुशहालपुर के नेतृत्व में 19 मार्च को हजारों की संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने की बात कही। इन कार्यक्रमों में किसानों को सम्बोधित करते हुए श्री जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि भारत के किसानों को 1994 में जीएटीटी (वर्तमान में डब्ल्यूटीओ) समझौते पर देश की सरकार द्वारा किये गए दस्तख़त का बड़ा खामियाज़ा भुगतना पड़ा। अगर उस वक़्त भारत के किसान जागरुक होते और उस समझौते पर भारत सरकार के दस्तख़त करने के फ़ैसले का विरोध किया होता तो आज हमारी सरकार विदेशों के साथ भारतीय कृषि क्षेत्र को बर्बाद कर देने वाले लेनदेन (व्यापार) करने में असमर्थ होती। हरसुलिन्दर सिंह ढिल्लों ने कहा कि अगर भारत के किसान समय रहते अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्रों के ख़िलाफ़ खड़े न हुए तो भारतीय किसानों और कृषि क्षेत्र को दूरगामी और घातक परिणाम भुगतने पड़ेंगे और भारतीय किसानों को बर्बाद होने से कोई रोक नहीं पायेगा इसलिए समय रहते किसानों को एकजुट हो कर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। आज के कार्यक्रमों में जगजीत सिंह डल्लेवाल,काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़, सतनाम सिंह बहरू, बलदेव सिंह सिरसा, सतनाम सिंह साहनी, हरसुलिंदर सिंह ढिल्लों, अमरजीत सिंह रड़ा, सतनाम सिंह बागड़ियाँ, सोनू औलख, मनप्रीत सिंह बाठ, कंवलजीत सिंह खुशहालपुर, सुखपाल सिंह डफ़र, बाबा कंवलजीत सिंह,मक्खन सिंह,दिलबाग सिंह, काका सिंह कोटड़ा,जसबीर सिंह सिद्धूपुर,अरुण पटेल, राजबीर सिंह, सोनवीर चौधरी, नितिन बाल्यान,शादाब चौधरी,इंद्रजीत पन्नीवाला राजस्थान, महावीर प्रसाद, अनिल तालान, कुलविंदर सिंह माछियाना, बलकार सिंह ढींढसा, सुपिंदर सिंह बग्गा, गुरजिंदर सिंह, हर्षदीप सिंह गिल, गुरविंदर पंधेर, इकबाल सिंह, नाहर सिंह, कुलदीप सिंह, मनदीप सिंह, केसरा राम मौजूद रहे। सधन्यवाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक)1
- ग्राम महाराजपुर उर्फ रतुआ नगला की रास्ता की स्थिति यह है1
- *सिकंद्राराऊ में गैस की आपूर्ति को लेकर उप जिला अधिकारी ने किया धरातल पर निरीक्षण* एंकर बाइट , पूरे देश भर में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही है की एलपीजी गैस के घरेलू सिलेंडर को लेकर बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते लोगों में इन अफवाह को लेकर भारी मारामारी, और इतनी अफवाह से पूरी तरीके से अफवाहों का बाजार गर्म है *इन सभी बातों के मध्य नजर आज दिनांक 12 मार्च दिन गुरुवार को उप जिला जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्थानीय पुलिस के साथ पूरदिल नगर रोड स्थित एचपी गैस, और इंडियन गैस गोदाम का निरीक्षण किया जहां साफ तौर से लगभग 900 से अधिक मात्रा में घरेलू गैस के सिलेंडर पाए गए, जहां उप जिला अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए साफ तौर से स्पष्ट कहा है की यहा जांच चलाई जा रही है जहां धरातल पर आकर देखा तो सिलेंडर की पूर्ति पर्याप्त है कहीं कोई किसी प्रकार की किल्लत नहीं है इन सभी बातों को देखते हुए नगर की जनता से उप जिलाधिकारी ने अफवाहों पर ना ध्यान देते हुए सही निर्णय लेने का निर्देश दिया है उन्होंने साफ कहा है कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें और एजेंसी से जाकर अपना सिलेंडर प्राप्त करें, साथ ही गैस स्वामियों का कहना है कि कहीं कोई किसी प्रकार की किल्लत नहीं है वह 24 घंटे सेवा में आकर अपना सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं और सिलेंडर की भरपूर मात्रा उपलब्ध है*2
- बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में स्थित मुंडखेड़े गैस एजेंसी पर एलपीजी गैस की कमी को लेकर आज लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लंबी-लंबी कतारों में खड़े लोग घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाया।1
- अलीगढ़: इगलास मंगलायतन विश्व विद्यालय के 12 वें दीक्षांत समारोह में विधानसभा स्पीकर सतीश महाना व जल संचय मंत्री उत्तर प्रदेश स्वतंत्रदेव सिंह ने विश्व विद्यालय के छात्र छात्राओं को डिग्री देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की. वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने संबोधन के दौरान कहा की हम सभी को समय के साथ अपडेट होना चाहिए. आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ रही हैँ. जो इतने संघर्ष के बाद आप लोगों ने जो डिग्री हासिल की है इस डिग्री आप लोग नहीं है आप लोगों से ये डिग्री है. आप सभी स्टूडेंट को समय के साथ आगे बढ़ना जरूरी है और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. आज के समय में डिसीप्लेन बहुत जरूरी आप डिसीप्लेन में रहोगे तो बहुत जल्द ही आगे बढ़ोगे. समय का सम्मान जरूर करना चाहिए. आज के समय सभी पेरेंट्स अपने बच्चों को एंड्रॉयड फोनों से दूर रखें, आज के समय युवा फोन यूज करके अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. वर्तमान में जिओ भविष्य की चिंता मत करो. आज विश्व विद्यालय की विभिन्न फेकल्टीयों द्वारा डिग्री प्रदान की गईं है. इसके लिए सतीश महाना ने मंगलायतन विश्व विद्यालय के चेयरमैन कुलपति पी.के दसोरा सहित स्टॉफ के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया.1