7 फ़रवरी को कन्याकुमारी से शुरू हुई किसान जागृति यात्रा आज संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के राष्ट्रीय संयोजक सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में फतेहगढ़ साहिब से शुरू हो कर लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर जिलों से होते हुए पठानकोट पहुंची। *प्रैस रिलीज़ - 7 फ़रवरी को कन्याकुमारी से शुरू हुई किसान जागृति यात्रा आज संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के राष्ट्रीय संयोजक सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में फतेहगढ़ साहिब से शुरू हो कर लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर जिलों से होते हुए पठानकोट पहुंची। रास्ते में दोराहा,लाडोवाल टोल प्लाज़ा, शुगर मिल चौक फ़गवाड़ा, जालंधर, मुकेरियां, दसूहा, पठानकोट समेत अनेकों जगहों पर यात्रा का ज़ोरदार स्वागत हुआ व हज़ारों ट्रैक्टर और गाड़ियां यात्रा के काफ़िले में शामिल हुईं। भोगपुर व टांडा उड़मुड़ में किसान पंचायतों का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने शामिल हो कर किसान जागृति यात्रा का स्वागत किया व एमएसपी गारंटी कानून बनवाने, किसानों की संपूर्ण कर्जमुक्ति, फ़सल बीमा योजना में सुधार किए जाने व गन्ने का एफ़आरपी बढ़ा कर 600 रुपये प्रति क्विंटल किये जाने समेत सभी माँगों पर अपनी सहमति व समर्थन दिया और श्री बलदेव सिंह सिरसा, हरसुलिन्दर सिंह ढिल्लों, अमरजीत सिंह रड़ा, सतनाम सिंह बागड़ियाँ, सुखपाल सिंह डफ़र, बाबा कंवलजीत सिंह, कंवलजीत सिंह खुशहालपुर के नेतृत्व में 19 मार्च को हजारों की संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने की बात कही। इन कार्यक्रमों में किसानों को सम्बोधित करते हुए श्री जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि भारत के किसानों को 1994 में जीएटीटी (वर्तमान में डब्ल्यूटीओ) समझौते पर देश की सरकार द्वारा किये गए दस्तख़त का बड़ा खामियाज़ा भुगतना पड़ा। अगर उस वक़्त भारत के किसान जागरुक होते और उस समझौते पर भारत सरकार के दस्तख़त करने के फ़ैसले का विरोध किया होता तो आज हमारी सरकार विदेशों के साथ भारतीय कृषि क्षेत्र को बर्बाद कर देने वाले लेनदेन (व्यापार) करने में असमर्थ होती। हरसुलिन्दर सिंह ढिल्लों ने कहा कि अगर भारत के किसान समय रहते अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्रों के ख़िलाफ़ खड़े न हुए तो भारतीय किसानों और कृषि क्षेत्र को दूरगामी और घातक परिणाम भुगतने पड़ेंगे और भारतीय किसानों को बर्बाद होने से कोई रोक नहीं पायेगा इसलिए समय रहते किसानों को एकजुट हो कर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। आज के कार्यक्रमों में जगजीत सिंह डल्लेवाल,काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़, सतनाम सिंह बहरू, बलदेव सिंह सिरसा, सतनाम सिंह साहनी, हरसुलिंदर सिंह ढिल्लों, अमरजीत सिंह रड़ा, सतनाम सिंह बागड़ियाँ, सोनू औलख, मनप्रीत सिंह बाठ, कंवलजीत सिंह खुशहालपुर, सुखपाल सिंह डफ़र, बाबा कंवलजीत सिंह,मक्खन सिंह,दिलबाग सिंह, काका सिंह कोटड़ा,जसबीर सिंह सिद्धूपुर,अरुण पटेल, राजबीर सिंह, सोनवीर चौधरी, नितिन बाल्यान,शादाब चौधरी,इंद्रजीत पन्नीवाला राजस्थान, महावीर प्रसाद, अनिल तालान, कुलविंदर सिंह माछियाना, बलकार सिंह ढींढसा, सुपिंदर सिंह बग्गा, गुरजिंदर सिंह, हर्षदीप सिंह गिल, गुरविंदर पंधेर, इकबाल सिंह, नाहर सिंह, कुलदीप सिंह, मनदीप सिंह, केसरा राम मौजूद रहे। सधन्यवाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक)

- *सिकंद्राराऊ में गैस की आपूर्ति को लेकर उप जिला अधिकारी ने किया धरातल पर निरीक्षण* एंकर बाइट , पूरे देश भर में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही है की एलपीजी गैस के घरेलू सिलेंडर को लेकर बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते लोगों में इन अफवाह को लेकर भारी मारामारी, और इतनी अफवाह से पूरी तरीके से अफवाहों का बाजार गर्म है *इन सभी बातों के मध्य नजर आज दिनांक 12 मार्च दिन गुरुवार को उप जिला जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्थानीय पुलिस के साथ पूरदिल नगर रोड स्थित एचपी गैस, और इंडियन गैस गोदाम का निरीक्षण किया जहां साफ तौर से लगभग 900 से अधिक मात्रा में घरेलू गैस के सिलेंडर पाए गए, जहां उप जिला अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए साफ तौर से स्पष्ट कहा है की यहा जांच चलाई जा रही है जहां धरातल पर आकर देखा तो सिलेंडर की पूर्ति पर्याप्त है कहीं कोई किसी प्रकार की किल्लत नहीं है इन सभी बातों को देखते हुए नगर की जनता से उप जिलाधिकारी ने अफवाहों पर ना ध्यान देते हुए सही निर्णय लेने का निर्देश दिया है उन्होंने साफ कहा है कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें और एजेंसी से जाकर अपना सिलेंडर प्राप्त करें, साथ ही गैस स्वामियों का कहना है कि कहीं कोई किसी प्रकार की किल्लत नहीं है वह 24 घंटे सेवा में आकर अपना सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं और सिलेंडर की भरपूर मात्रा उपलब्ध है*2
- हाथरस में एलपीजी सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गुरुवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मोहनगंज स्थित ओम साईं इंडियन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिलेंडर की उपलब्धता और उपभोक्ताओं को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि ऊपर के स्तर पर सर्वर डाउन होने के कारण गैस बुकिंग में समस्या आ रही है। उन्होंने एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ को देखते हुए सभी गैस एजेंसियों पर पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।1
- ग्राम महाराजपुर उर्फ रतुआ नगला की रास्ता की स्थिति यह है1
- हाथरस, 12 मार्च। जिले में बढ़ती गर्मी का सर अब जानवरों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शहर के एक पार्क में कई बंदर तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छाया में आराम करते हुए दिखाई दिए। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर के समय तापमान बढ़ने पर बंदर पार्क में आकर घास पर बैठ जाते हैं और पेड़ों की ठंडी छाया में आराम करते हैं। कुछ बंदर पानी की तलाश में इधर-उधर घूमते भी देखे गए। पार्क में घूमने आए लोगों ने बताया कि गर्मी के कारण बंदरों की गतिविधियां भी कम हो गई हैं और वे अधिकतर समय शांत होकर आराम करते नजर आते हैं। कई लोग उनके लिए पानी और खाने की व्यवस्था भी कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जानवर भी ठंडी और सुरक्षित जगह की तलाश करते हैं, इसलिए पार्क और हरियाली वाले क्षेत्र उनके लिए राहत का स्थान बन जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि गर्मी को देखते हुए पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।1
- बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में स्थित मुंडखेड़े गैस एजेंसी पर एलपीजी गैस की कमी को लेकर आज लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लंबी-लंबी कतारों में खड़े लोग घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाया।1
- बुलंदशहर : अर्टिगा गाडी ने ओवरटेक करते समय छोटे ट्रेक्टर में मारी टक्कर तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र की तहसील के पेट्रोल पम्प के पास मेरठ - बदायूं हाइवे पर देर रात को अर्टिगा गाडी ने ओवरटेक करते में छोटे ट्रेक्टर में मारी टक्कर तीन लोग गम्भीर रूप से हुए घायल हादसे के समय अर्टिगा गाडी की गति इतनी तेज थी कि छोटा ट्रेक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया छोटे ट्रेक्टर में तीन लोग सवार थे हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया डाक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया घायल किरनवीर पुत्र करन सिंह निवासी नवादा, जसबत पुत्र महाराम निवासी नवादा, प्रशान्त पुत्र जसबन्त निवासी नवादा कोतवाली शिकारपुर, की हालत गम्भीर बनी हुई है शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्दगीराम, ने बताया कि अर्टिगा गाडी को कब्जे में ले लिया गाडी में सवार लोग भाग गये है अभी कोतवाली पर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है । शिकारपुर से संवाददाता शमशाद खान की खास खबर #BreakingNews #HindiNews #Indianews #ReelsIndia #ViralNews #TrendingNews #AligarhNews #YouTubeShorts #TrendingNow #ViralVideo #BreakingNews #ViralNews #&tvindia # andtvindia#CrimeNews#DelhiCrime #UPNews #PoliceReport #BreakingCrime #TrendingNow #WhatsAppUpdate #InstagramReels #ViralPost #InternetNews #&tvindia @&tvindia #andtvindia #&tvindia_khurja @&tvindia_khurja #andtvindia_khurja #&टीवी_इंडिया_खुर्जा @&टीवी_इंडिया_खुर्जा #shamshad_khan @shamshad_khan डायरेक्टर #Zoya_khan @zoya_khan हर एक ख़ास ख़बर को देखने एवम् भेजने के लिए हमारा WhatsApp number सेव करें - +919152526261 CEO/ News Editor in Chief Dr.Shamshad Khan1
- हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जोगीपुरा गांव में पत्नी से चल रहे विवाद के चलते एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी बीते दिनों हुए विवाद के बाद मायके चली गई थी और युवक उसे वापस बुलाना चाहता था, लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से साफ इंकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवक ने ब्लेड से अपने हाथ और गले की नस काट ली। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।1
- बुलंदशहर: सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग, 14 वर्षीय किशोर को लगी गोली। कार्यक्रम में ढोल बजाने के लिए पहुंचा था गुलावठी निवासी कैफ। हर्ष फायरिंग के दौरान चली एक गोली कैफ के सिर में लगी। गंभीर हालत में कैफ को हायर सेंटर रेफर किया गया, हालत नाजुक। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव देवली स्थित ब्रजवासी फार्महाउस की घटना1
- बुलंदशहर, खुर्जा। आज के डिजिटल युग में जहाँ शिक्षा का व्यवसायीकरण तेज़ी से बढ़ रहा है, वहीं खुर्जा के एक स्थानीय शिक्षक, चारु गुलाटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अभिभावकों और छात्रों को जागरूक करने का प्रयास किया है। उन्होंने शिक्षा के गिरते स्तर और 'ऑल-इन-वन' (सब कुछ पढ़ाने वाले) शिक्षकों के दावों पर सवाल खड़े किए हैं। चारु गुलाटी ने अपनी बातचीत के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला, विशेषज्ञ शिक्षक की आवश्यकता- उन्होंने चिकित्सा का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह हम मामूली बीमारी के लिए फैमिली डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन किसी बड़ी समस्या या हड्डी की चोट के लिए विशेषज्ञ (स्पेशलिस्ट) के पास ही जाना पड़ता है, ठीक उसी तरह कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को भी हर विषय के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की आवश्यकता होती है। 'सब कुछ पढ़ा देने' के दावों से सावधान- गुलाटी ने उन शिक्षकों की आलोचना की जो दावा करते हैं कि वे अकेले ही सभी विषय पढ़ा देंगे। उनके अनुसार, ऐसे 'चिकनी -चुपड़ी' बातें करने वाले शिक्षक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अंत में जब परिणाम खराब आता है, तो अक्सर सारा दोष छात्र की मेहनत पर मढ़ दिया जाता है। शिक्षा का बढ़ता खर्च- उन्होंने अभिभावकों का ध्यान इस ओर खींचा कि आज के समय में स्कूल और ट्यूशन की फीस बहुत अधिक है। इतनी भारी रकम चुकाने के बाद भी अगर बच्चा केवल 'पास' होने तक ही सीमित रह जाता है, तो यह माता-पिता के सपनों के साथ अन्याय है। अभिभावकों से अपील- शिक्षक ने हाथ जोड़कर माता-पिता से आग्रह किया कि वे जागरूक बनें। अपने बच्चे को ऐसी जगह न भेजें जहाँ एक ही व्यक्ति सब कुछ पढ़ाने का वादा करता हो। उन्होंने सुझाव दिया कि भले ही शिक्षक एक ही विषय पढ़ाए, लेकिन ऐसा पढ़ाए कि बच्चा अपनी कक्षा में शीर्ष स्थान (Top) प्राप्त कर सके। शिक्षक का यह वीडियो संदेश अभिभावकों के बीच काफी साझा किया जा रहा है और शिक्षा के सही चुनाव को लेकर एक नई पहल जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षक की इस वायरल वीडियो ने कई शिक्षकों और अभिभावकों के दिल को छू लिया है।1