Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने ब्लेड से काटी हाथ और गले की नस...... हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जोगीपुरा गांव में पत्नी से चल रहे विवाद के चलते एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी बीते दिनों हुए विवाद के बाद मायके चली गई थी और युवक उसे वापस बुलाना चाहता था, लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से साफ इंकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवक ने ब्लेड से अपने हाथ और गले की नस काट ली। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Sunil kumar

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद हाथरस की तहसील सासनी परिसर में बने रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने सासनी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे रजिस्ट्रार कार्यालय से मुख्य रजिस्ट्रार अधिकारी अपनी सीट से गायब रहे। वहीं रजिस्ट्री कराने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिकारी की खाली सीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस संबंध में जानकारी के लिए मुख्य रजिस्ट्रार अधिकारी को फोन भी किया गया लेकिन रजिस्ट्रार अधिकारी द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।1
- Astro vastu Remedies1
- जिला हाथरस की तहसील सादाबाद विधानसभा क्षेत्र ग्राम कोका खुर्द में डॉ बी आर अंबेडकर जी की 135 विजयंती धूमधाम से मनाई गई मैं पुलिस प्रशासन के साथ धूमधाम से मनाई गई4
- हाथरस के सासनी क्षेत्र के खिटौली गांव में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान की करीब 6 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसान की महीनों की मेहनत नष्ट हो चुकी थी। मामला कोतवाली सासनी क्षेत्र का है।1
- *ब्रेकिंग अलीगढ़ --* LPG किल्लत के बीच गैस चोरी की वीडियो वायरल, इण्डेन गैस एजेंसी की गाड़ी में होकर गैस रिफिल कर चोरी करते हुए वीडियो वायरल, भरी आवादी में बीच सड़क पर सिलेंडर से लदे लोडर में अवैध गैस रिफिल कर चोरी करते वीडियो वायरल, कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है वायरल वीडियो, अलीगढ़ के मौलाना आज़ाद नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है वीडियो.1
- Post by Vikram knmar Bra10
- Post by AP NEWS NEWS4
- जनपद हाथरस की सदर तहसील पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा हाथरस द्वारा संवर्गीय समस्याओं का समाधान न होने के कारण आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत तहसील हाथरस के लेखपालों ने एकत्रित होकर अतिरिक्त क्षेत्र का भूलेख बस्ता तहसील कार्यालय में जमा करा दिया गया है। इस दौरान जनता के कार्यों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिए शासन प्रशासन को लेखपालों ने जिम्मेदार बताया है। भूलेख बस्ता जमा करने के दौरान लेखपालों ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से अपनी बात रखते हुए समस्या बताई गई थी लेकिन कोई समाधान न होने पर लेखपालों द्वारा अतिरिक्त क्षेत्र का भूलेख बस्ता कार्यालय में जमा कराया गया है साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द ही लेखपालों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो लेखपाल धरना प्रदर्शन करेंगें।1