Shuru
Apke Nagar Ki App…
रजिस्ट्रार कार्यालय से मुख्य अधिकारी हुए गायब, रजिस्ट्री कराने आए लोग परेशान, खाली सीट का वीडियो वायरल जनपद हाथरस की तहसील सासनी परिसर में बने रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने सासनी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे रजिस्ट्रार कार्यालय से मुख्य रजिस्ट्रार अधिकारी अपनी सीट से गायब रहे। वहीं रजिस्ट्री कराने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिकारी की खाली सीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस संबंध में जानकारी के लिए मुख्य रजिस्ट्रार अधिकारी को फोन भी किया गया लेकिन रजिस्ट्रार अधिकारी द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।
Local news
रजिस्ट्रार कार्यालय से मुख्य अधिकारी हुए गायब, रजिस्ट्री कराने आए लोग परेशान, खाली सीट का वीडियो वायरल जनपद हाथरस की तहसील सासनी परिसर में बने रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने सासनी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे रजिस्ट्रार कार्यालय से मुख्य रजिस्ट्रार अधिकारी अपनी सीट से गायब रहे। वहीं रजिस्ट्री कराने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिकारी की खाली सीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस संबंध में जानकारी के लिए मुख्य रजिस्ट्रार अधिकारी को फोन भी किया गया लेकिन रजिस्ट्रार अधिकारी द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद हाथरस की तहसील सासनी परिसर में बने रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने सासनी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे रजिस्ट्रार कार्यालय से मुख्य रजिस्ट्रार अधिकारी अपनी सीट से गायब रहे। वहीं रजिस्ट्री कराने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिकारी की खाली सीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस संबंध में जानकारी के लिए मुख्य रजिस्ट्रार अधिकारी को फोन भी किया गया लेकिन रजिस्ट्रार अधिकारी द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।1
- Astro vastu Remedies1
- जिला हाथरस की तहसील सादाबाद विधानसभा क्षेत्र ग्राम कोका खुर्द में डॉ बी आर अंबेडकर जी की 135 विजयंती धूमधाम से मनाई गई मैं पुलिस प्रशासन के साथ धूमधाम से मनाई गई4
- हाथरस के सासनी क्षेत्र के खिटौली गांव में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान की करीब 6 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसान की महीनों की मेहनत नष्ट हो चुकी थी। मामला कोतवाली सासनी क्षेत्र का है।1
- अलीगढ़ के कस्बा गोंडा में गोरई रोड नगला दरबर में गुड्डू पुत्र हरी सिंह फौजी निवासी ताल नगर हाल निवासी नगला दरबर की बुर्जी में लगी आग उसके पास एक टाप जिसमें पशु बधे हुए थे पशु भी जले एक भैंस और एक गौ माता इन सभी को बचाने के चक्कर में कुछ बच्चों के भी हाथ जले हैं गोंडा पुलिस एवं फायर की गाड़ी वह ग्राम प्रधान पति धूरे सिंह मौके पर मौजूद1
- ब्लैक इंफ्राटेक टीम सादाबाद4
- हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में जलेसर रोड पर बर्फ खाने के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। एक अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर नगला अखई निवासी 28 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र सोरन सिंह के रूप में हुई है। पेशे से राजमिस्त्री प्रदीप कल रात अपने गांव से किसी काम के सिलसिले में हाथरस शहर की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने प्रदीप की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल प्रदीप को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रदीप की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव लाडपुर नगला अखई पहुंची, वहां मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।3
- जनपद हाथरस की सदर तहसील पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा हाथरस द्वारा संवर्गीय समस्याओं का समाधान न होने के कारण आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत तहसील हाथरस के लेखपालों ने एकत्रित होकर अतिरिक्त क्षेत्र का भूलेख बस्ता तहसील कार्यालय में जमा करा दिया गया है। इस दौरान जनता के कार्यों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिए शासन प्रशासन को लेखपालों ने जिम्मेदार बताया है। भूलेख बस्ता जमा करने के दौरान लेखपालों ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से अपनी बात रखते हुए समस्या बताई गई थी लेकिन कोई समाधान न होने पर लेखपालों द्वारा अतिरिक्त क्षेत्र का भूलेख बस्ता कार्यालय में जमा कराया गया है साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द ही लेखपालों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो लेखपाल धरना प्रदर्शन करेंगें।1